Adyayan.com

Analogy
1. घर : कमरा : : विश्व : ?
  • A. जमीन
  • C. हवा
  • D. राष्ट्र
  • B. सूर्य
Answer: जिस प्रकार घर कमरों से मिलकर बनता है, ठीक उसी प्रकार विश्व भी राष्ट्रों से मिलकर बनता है।
2. स्पर्श: महसूस करना :: अभिवादन: ?
  • D. शिष्टाचार
  • A. मुस्कान
  • C. सफलता
  • B. स्वीकार करना
Answer: जिस प्रकार स्पर्श को महसूस किया जाता है उसी प्रकार अभिवादन को स्वीकार किया जाता है ।
3. शेर: मांद:: खरगोश: ?
  • C. बिल
  • A. छेद
  • B. गड्ढा
  • D. खाई
Answer: जिस प्रकार शेर मांद में रहता है, उसी प्रकार खरगोश बिल में रहता है।
4. अनूठापन: पुरानापन:: नयापन: ?
  • B. पुरातनता
  • A. आदर्श
  • C. खोज
  • D. संस्कृति
Answer: जिस प्रकार पुरानापन में अनूठापन मिल सकता है, ठीक उसी प्रकार खोज में नयापन प्राप्त हो सकता है।
5. गुप्तचर: मुखबिर:: सम्वाददाता: ?
  • C. समाचार
  • B. सम्पादकीय
  • D. निबन्ध
  • A. सूत्र
Answer: गुप्तचर एवं संवाददाता नियुक्त होते हैं एवं मुखबिर तथा सूत्र सामयिक रूप से कार्य करते हैं।
6. विशुद्ध: प्रामाणिक:: मृगतृष्णा: ?
  • A. भ्रम
  • C. गुप्तगृह
  • D. परावर्तन
  • B. बिम्ब
Answer: विशुद्ध प्रामाणिक होता है, एवं मृगतृष्णा भ्रम होता है।
7. गड़गड़ाहट: वर्षा:: ?: रात्रि
  • B. झुटपटा
  • D. शाम
  • A. दिन
  • C. अंधेरा
Answer: वर्षा के समय गड़गड़ाहट होती है एवं रात्रि के समय अंधेरा होता है।
8. वनस्पति-विज्ञान: पौधे :: कीट-विज्ञान : ?
  • C. कीड़ें
  • A. पक्षी
  • D. सर्प
  • B. पौधे
Answer: जिस प्रकार, वनस्पति-विज्ञान में पौधों के बारे में अध्ययन किया जाता है, ठीक उसी प्रकार कीट-विज्ञान में कीटों के बारे में अध्ययन किया जाता है।
9. पार्लियामेन्ट: ग्रेट ब्रिटेन:: कांग्रेसः ?
  • C. संयुक्त राज्य अमेरिका
  • B. भारत
  • A. जापान
  • D. नीदरलैण्ड्स
Answer: जिस प्रकार, ग्रेट ब्रिटेन के संसद को पार्लियामेंट कहा जाता है, ठीक उसी प्रकार संयुक्त राज्य अमेरिका के संसद को कांग्रेस कहा जाता है।
10. बहना: नदी:: बन्धा होना: ?
  • B. वर्षा
  • A. तालाब
  • C. सरिता
  • D. नहर
Answer: जिस प्रकार, नदी बहती है, ठीक उसी प्रकार तालाब का पानी स्थिर होता है अर्थात् तालाब बन्धा होता है।
11. मनोविज्ञान: मन :: पक्षी-विज्ञानः ?
  • A. देव-वाणी
  • D. चिड़िया
  • B. सिक्का
  • C. स्तनधारी
Answer: जिस प्रकार, मनोविज्ञान के अंतर्गत मन का अध्ययन किया जाता है, उसी प्रकार पक्षीविज्ञान के अंतर्गत चिड़ियों (पक्षियों) का अध्ययन किया जाता है।
12. सुझाव: माँग :: लेना: ?
  • B. छीनना
  • D. उपहार
  • C. पाना
  • A. देना
Answer: जिस प्रकार, ‘सुझाव’ की अपेक्षा माँग से अधिक कठोरता या अधिकार का बोध होता है उसी प्रकार ‘छीनना’ से भी ‘लेने’ की अपेक्षा अधिक कठोरता या अधिकार का बोध होता है।
13. अत्यधिक: अतिमात्र :: कपटी: ?
  • B. कुत्सित
  • A. मनोहर
  • D. स्थायी
  • C. अस्तव्यस्त
Answer: जिस प्रकार, अत्यधिक का समानार्थक ‘अतिमात्र’ है उसी प्रकार ‘कपटी’ का समानार्थक ‘कुत्सित’ है।
14. माँ : बच्चा :: बादल : ?
  • D. मौसम
  • A. चमकना
  • B. पानी
  • C. वर्षा
Answer: जिस तरह माँ एक बच्चे को जन्म देती है उसी तरह बादल वर्षा को जन्म देती है ।
15. पुस्तक: प्रकाशक:: फिल्म: ?
  • A. लेखक
  • C. निर्देशक
  • D. निर्माता
  • B. संपादक
Answer: जिस प्रकार, पुस्तक को प्रकाशक बनाता है उसी प्रकार, फिल्म को निर्देशक बनाता है ।
16. मेनू: भोजन:: केटेलॉग: ?
  • B. पुस्तकालय
  • C. अखबार
  • D. रैक
  • A. पुस्तकें
Answer: जिस प्रकार, भोजन की सूची को मेनू कहते हैं, उसी प्रकार, पुस्तकों की सूची को केटेलॉग कहते हैं ।
17. जनवरी:: नवम्बर:: रविवार: ?
  • C. शुक्रवार
  • A. मंगलवार
  • D. शनिवार
  • B. सोमवार
Answer: जिस प्रकार, जनवरी वर्ष का प्रथम तथा नवम्बर वर्ष का अन्त से पहला महीना है, उसी प्रकार, रविवार सप्ताह का प्रथम तथा शुक्रवार सप्ताह के अन्त से पहला दिन है ।
18. बर्फ: शीतलता:: पृथ्वी: ?
  • A. भार
  • B. गुरुत्वाकर्षण
  • C. जंगल
  • D. समुद्र
Answer: शीतलता बर्फ का गुण है। उसी प्रकार, गुरुत्वाकर्षण (बल) पृथ्वी का गुण है।
19. कैमरा: लेन्स:: फ्लैश: ?
  • C. प्रकाश
  • A. बल्ब
  • D. शटर
  • B. रात
Answer: कैमरा का मुख्य भाग लेंस है। उसी प्रकार, फ्लैश का मुख्य भाग बल्ब है।
20. संपादक: समाचार-पत्र:: ----: ------
  • C. लेखक: उपन्यास
  • D. लोहार: भट्ठी
  • B. पत्रिका: पत्रकार
  • A. मेज: बढ़ई
Answer: जिस प्रकार सम्पादक ‘समाचार-पत्र’ का सम्पादन करता है उसी प्रकार ‘लेखक’, उपन्यास लिखता है।