Adyayan.com

भारत के मंदिर, मस्जिद एवं गुरूद्वारे

भारत के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों, मस्जिदों और गुरुद्वारों की सूची और उनका ऐतिहासिक महत्व जानें। प्रमुख तीर्थ स्थलों की पूरी जानकारी पाएं।

भारत के मंदिर, मस्जिद एवं गुरूद्वारे
QUESTION 91
उत्तरी धाम कहलाता है -
  • A A.बदरीनाथम
  • B B.पूरी
  • C C.द्वारिका
  • D D.मैसूर
Answer: आदि शंकराचार्य द्वारा स्थापित चार धामों में से उत्तरी धाम उत्तराखंड में स्थित बद्रीनाथ है।
QUESTION 92
सम्मेद शिखर किस धर्म का तीर्थस्थल है ?
  • A A.बौद्ध
  • B B.जैन
  • C C.हिन्दू
  • D D.सिक्ख
Answer: सम्मेद शिखरजी झारखंड में स्थित एक प्रमुख जैन तीर्थ स्थल है। माना जाता है कि 24 में से 20 तीर्थंकरों ने यहीं मोक्ष प्राप्त किया था।
QUESTION 93
सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए :सूची-I (पीठ)A. ज्योतिष पीठB. गोवर्धन पीठC. शारदा पीठD. श्रृंगेरी पीठसूची-II (स्थान)1. बद्रीनाथ (उत्तराखंड)2. पूरी (ओडिशा)3. द्वारिका (गुजरात)4. मैसूर (कर्नाटक)
  • A A.A → 1, B → 2, C → 3, D → 4
  • B B.A → 1, B → 3, C → 2, D → 4
  • C C.A → 3, B → 2, C → 1, D → 4
  • D D.A → 3, B → 1, C → 2, D → 4
Answer: यह आदि शंकराचार्य द्वारा स्थापित चार मठों का सही मिलान है: ज्योतिष पीठ - बद्रीनाथ, गोवर्धन पीठ - पुरी, शारदा पीठ - द्वारका, श्रृंगेरी पीठ - मैसूर।
QUESTION 94
गोवर्द्धन पीठ कहाँ अवस्थित है ?
  • A A.बद्रीनाथ
  • B B.पूरी
  • C C.द्वारिका
  • D D.मैसूर
Answer: गोवर्धन पीठ, जो चार प्रमुख मठों में से एक है, ओडिशा राज्य के पुरी शहर में स्थित है।
QUESTION 95
कश्मीर का मार्तण्ड सूर्य मंदिर का निर्माण किस शासक द्वारा कराया गया ?
  • A A.बालदित्य
  • B B.हर्ष
  • C C.ललितादित्य
  • D D.इनमे से कोई नहीं
Answer: प्रश्नों में दोहराव। मार्तंड सूर्य मंदिर का निर्माण कर्कोटा वंश के राजा ललितादित्य मुक्तापीड ने करवाया था।
QUESTION 96
किस सूफी संत की दरगाह अजमेर में है ?
  • A A.हजरत निजामुद्दीन
  • B B.शेख सलीम चिश्ती
  • C C.बाबा फरीद
  • D D.मुईनुद्दीन चिश्ती
Answer: प्रश्नों में दोहराव। सूफी संत ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह अजमेर, राजस्थान में है।
QUESTION 97
मोढेरा का सूर्य मंदिर किस राज्य में स्थित है ?
  • A A.बिहार
  • B B.गुजरात
  • C C.ओड़िशा
  • D D.बंगाल
Answer: मोढेरा सूर्य मंदिर गुजरात के मेहसाणा जिले में पुष्पावती नदी के किनारे स्थित है। इसे सोलंकी वंश के राजा भीमदेव प्रथम ने बनवाया था।
QUESTION 98
शारदा पीठ कहाँ अवस्थित है ?
  • A A.बद्रीनाथ
  • B B.पूरी
  • C C.द्वारिका
  • D D.मैसूर
Answer: शारदा पीठ, आदि शंकराचार्य द्वारा स्थापित पश्चिमी मठ, गुजरात के द्वारका में स्थित है।
QUESTION 99
अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर किसने बनाया ?
  • A A.अर्जुन देव
  • B B.रामदास
  • C C.हरगोविन्द
  • D D.तेग बहादुर
Answer: स्वर्ण मंदिर (हरमंदिर साहिब) का निर्माण सिखों के पांचवें गुरु, गुरु अर्जन देव ने करवाया था। इसकी नींव गुरु रामदास ने रखी थी।
QUESTION 100
सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए :सूची-I A. रामेश्वरमB. द्वारिकाC. सारनाथD. महाकाल मंदिरसूची-II1. उत्तर प्रदेश2. तमिलनाडु3. गुजरात4. मध्य प्रदेश
  • A A.A → 2, B → 3, C → 1, D → 4
  • B B.A → 2, B → 1, C → 4, D → 3
  • C C.A → 4, B → 3, C → 2, D → 1
  • D D.A → 1, B → 2, C → 3, D → 4
Answer: सही मिलान है: रामेश्वरम - तमिलनाडु, द्वारका - गुजरात, सारनाथ - उत्तर प्रदेश, महाकाल मंदिर - मध्य प्रदेश।