Adyayan.com

भारत के ऊर्जा संसाधन

भारत के पारंपरिक (कोयला, पेट्रोलियम) और गैर-पारंपरिक (सौर, पवन) ऊर्जा संसाधनों के बारे में जानें। प्रमुख उत्पादन क्षेत्रों की विस्तृत जानकारी पाएं।

भारत के ऊर्जा संसाधन
1. निम्नलिखित में से कौन ऊर्जा के गैर परम्परागत स्त्रोत (Non-Conventional) की श्रेणी में आता है ?
  • A.कोयला
  • B.पेट्रोलियम
  • C.प्राकृतिक गैस
  • D.बायो गैस
Answer: ऊर्जा के गैर-परंपरागत स्रोत वे होते हैं जो नवीकरणीय (renewable) होते हैं और प्रदूषण कम करते हैं, जैसे सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा और बायोगैस। कोयला, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस पारंपरिक स्रोत हैं जो सीमित मात्रा में हैं।
2. निम्नलिखित में से कौन ऊर्जा का परम्परागत स्त्रोत नहीं है ?
  • A.प्राकृतक गैस
  • B.कोयला
  • C.खनिज तेल
  • D.भूतापीय ऊर्जा
Answer: भूतापीय ऊर्जा (Geothermal Energy) पृथ्वी के अंदर की गर्मी से प्राप्त होती है और यह एक गैर-पारंपरिक और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत है। जबकि प्राकृतिक गैस, कोयला और खनिज तेल पारंपरिक स्रोत हैं।
3. निम्नलिखित में से किस प्रकार की ऊर्जा से सबसे कम वायु प्रदूषण होता है ?
  • A.तापीय ऊर्जा
  • B.जलीय ऊर्जा
  • C.नाभिकीय ऊर्जा
  • D.सौर ऊर्जा
Answer: सौर ऊर्जा सूर्य से प्राप्त होती है और इसके उत्पादन प्रक्रिया में कोई हानिकारक गैस नहीं निकलती है, जिससे यह सबसे कम वायु प्रदूषण करने वाला ऊर्जा स्रोत है।
4. भारत में ऊर्जा का मुख्य स्त्रोत क्या है ?
  • A.आण्विक
  • B.तापीय
  • C.जल-विद्युत
  • D.सौर ऊर्जा
Answer: भारत में अधिकांश बिजली का उत्पादन कोयले पर आधारित तापीय ऊर्जा संयंत्रों (Thermal Power Plants) द्वारा किया जाता है। यह भारत की कुल ऊर्जा का सबसे बड़ा हिस्सा है।
5. भारत की पहली लहर ऊर्जा परियोजना निम्न में से किस थान पर स्थापित की गई है ?
  • A.कांडला
  • B.बिझिनजाम
  • C.कारवाड़
  • D.धारवाड़
Answer: भारत की पहली समुद्री लहर ऊर्जा परियोजना केरल के तिरुवनंतपुरम के पास बिझिनजाम नामक स्थान पर स्थापित की गई थी।
6. चेन्नई के समीप कलपक्कम नामक स्थान पर निम्न में से किसकी स्थापना की गई है ?
  • A.अखबारी कागज संयंत्र
  • B.लिग्नाइट कारखाना
  • C.नाभिकीय ऊर्जा संयंत्र
  • D.तेलशोधन संयंत्र
Answer: कलपक्कम (तमिलनाडु) में मद्रास परमाणु ऊर्जा स्टेशन (Madras Atomic Power Station) स्थित है, जो भारत का एक प्रमुख नाभिकीय ऊर्जा संयंत्र है।
7. काकरापार परमाणु शक्ति केंद्र निम्नांकित में से किस राज्य में है ?
  • A.कर्नाटक
  • B.गुजरात
  • C.तमिलनाडु
  • D.महाराष्ट्र
Answer: काकरापार परमाणु ऊर्जा संयंत्र गुजरात राज्य के तापी जिले में स्थित है।
8. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए : सूची-I A. तारापुर परमाणु शक्ति केंद्र B. रावतभाटा परमाणु शक्ति केंद्र C. काकरापार D. कैगा परमाणु शक्ति केंद्र सूची-II 1. कर्नाटक 2. गुजरात 3. राजस्थान 4. महाराष्ट्र
  • A.A → 1, B → 2, C → 3, D → 4
  • B.A → 3, B → 4, C → 1, D → 2
  • C.A → 4, B → 3, C → 2, D → 1
  • D.A → 2, B → 1, C → 4, D → 3
Answer: सही मिलान इस प्रकार है: तारापुर - महाराष्ट्र, रावतभाटा - राजस्थान, काकरापार - गुजरात, और कैगा - कर्नाटक।
9. कैगा में होता है -
  • A.पोटेशियम निष्कर्षण
  • B.नाभिकीय ऊर्जा उत्पादन
  • C.जल-विद्युत उत्पादन
  • D.कोयला उत्खनन
Answer: कैगा, जो कर्नाटक में स्थित है, अपने परमाणु ऊर्जा संयंत्र के लिए प्रसिद्ध है, जहाँ नाभिकीय ऊर्जा का उत्पादन किया जाता है।
10. भारत का प्रथम परमाणु उर्जा उत्पादन केंद्र है -
  • A.नरौरा (उत्तर प्रदेश)
  • B.तारापुर (महाराष्ट्र)
  • C.कलपक्कम (तमिलनाडु)
  • D.काकरापार (गुजरात)
Answer: भारत का पहला परमाणु ऊर्जा उत्पादन केंद्र 1969 में महाराष्ट्र के तारापुर में स्थापित किया गया था।