Adyayan.com

भारत की बहुद्देश्यीय परियोजनाएं

भारत की प्रमुख बहुउद्देश्यीय परियोजनाओं और उनके लाभों के बारे में जानें। सिंचाई, जलविद्युत और बाढ़ नियंत्रण से जुड़ी पूरी जानकारी प्राप्त करें।

भारत की बहुद्देश्यीय परियोजनाएं
QUESTION 51
भारत-पाक बगलिहार परियोजना निम्नलिखित नदियों में से किस एक पर स्थित है ?
  • A सतलज
  • B झेलम
  • C व्यास
  • D चिनाब
Answer: बगलिहार परियोजना, जिस पर भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद रहा है, जम्मू और कश्मीर में चिनाब नदी पर स्थित है। यह एक जलविद्युत परियोजना है।
QUESTION 52
इडुक्की जल-विद्युत परियोजना किस राज्य में स्थित है ?
  • A केरल में
  • B हिमाचल प्रदेश में
  • C अरुणाचल प्रदेश में
  • D जम्मू-कश्मीर में
Answer: इडुक्की जल-विद्युत परियोजना केरल राज्य में पेरियार नदी पर स्थित है। यह एक आर्च डैम है और केरल के लिए बिजली का एक प्रमुख स्रोत है।