Adyayan.com

भारत की राष्ट्रीय आय

भारत की राष्ट्रीय आय की अवधारणाओं जैसे GDP, GNP, NNP को समझें। राष्ट्रीय आय की गणना करने की विधियों और नवीनतम आंकड़ों के बारे में जानें।

भारत की राष्ट्रीय आय
QUESTION 21
भारत में राष्ट्रीय आय का आंकलन सबसे पहले किसने किया था ?
  • A दादा भाई नौरोजी
  • B आर.सी.वी. राव
  • C वी. के. आर. वी. राव
  • D D.R. गॉडगिल
Answer: भारत में राष्ट्रीय आय का पहला अनुमान दादाभाई नौरोजी ने 1867-68 में अपनी पुस्तक 'पॉवर्टी एंड अन-ब्रिटिश रूल इन इंडिया' में लगाया था।
QUESTION 22
भारत में स्थिर मूल्यों पर सकल घरेलु उत्पाद (GDP) के प्राक्कलन के लिए वर्तमान आधार वर्ष है -
  • A 2011-2012
  • B 2000-2001
  • C 2002-2003
  • D 2006-2007
Answer: भारत में GDP और अन्य आर्थिक संकेतकों की गणना के लिए वर्तमान आधार वर्ष 2011-12 है। आधार वर्ष का उपयोग मुद्रास्फीति के प्रभाव को हटाकर वास्तविक आर्थिक विकास को मापने के लिए किया जाता है।
QUESTION 23
आर्थिक विकास का सर्वोत्तम सूचकांक उपलब्ध कराया जाता है -
  • A वर्ष-प्रति वर्ष प्रति व्यक्ति वास्तिवक आय में वृद्धि द्वारा
  • B वर्तमान कीमतों पर राष्ट्रीय आय में वृद्धि द्वारा
  • C बचत अनुपात में वृद्धि द्वारा
  • D भुगतान संतुलन की स्थिति में सुधार द्वारा
Answer: आर्थिक विकास का सबसे अच्छा माप प्रति व्यक्ति वास्तविक आय में निरंतर वृद्धि है। यह दर्शाता है कि देश के नागरिकों का जीवन स्तर औसतन बेहतर हो रहा है या नहीं।
QUESTION 24
जैसे-जैसे अर्थवयवस्था विकसित होती है राष्ट्रीय आय में तृतीयक क्षेत्र का योगदान -
  • A घटता है तत्पश्चात बढता है
  • B बढ़ता है तत्पश्चात घटता है
  • C बढ़ता जाता है
  • D घटता जाता है
Answer: आर्थिक विकास के सिद्धांत के अनुसार, जैसे-जैसे कोई अर्थव्यवस्था कृषि से उद्योग और फिर सेवाओं की ओर बढ़ती है, राष्ट्रीय आय में तृतीयक (सेवा) क्षेत्र का योगदान लगातार बढ़ता जाता है
QUESTION 25
निम्नलिखित में से कौन-सा क्षेत्र भारत के सकल घरेलु उत्पाद (GDP) को सर्वाधिक योगदान देता है ?
  • A प्राथमिक क्षेत्र
  • B द्वितिक क्षेत्र
  • C तृतीयक क्षेत्र
  • D सभी तीनों का बराबर योगदान
Answer: तृतीयक क्षेत्र, जिसे सेवा क्षेत्र भी कहा जाता है, भारत की GDP में सबसे अधिक योगदान देता है। इसका हिस्सा 50% से भी ज़्यादा है।
QUESTION 26
राष्ट्रीय आय है -
  • A बाजार मूल्य पर निबल राष्ट्रीय उत्पाद
  • B उत्पादन लागत पर निबल राष्ट्रीय उत्पाद
  • C बाजार मूल्य पर निबल देशीय उत्पाद
  • D उत्पादन लागत पर निबल देशीय उत्पाद
Answer: राष्ट्रीय आय (National Income) को साधन लागत या उत्पादन लागत पर शुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद (NNP at Factor Cost) के रूप में परिभाषित किया जाता है। यह देश के निवासियों द्वारा अर्जित कुल आय को दर्शाता है।
QUESTION 27
स्वतंत्रता के पश्चात देश की राष्ट्रीय आय का अनुमान लगाने के लिए भारत ने राष्ट्रीय आय समिति के स्थापना कब की थी ?
  • A 4 अगस्त, 1949
  • B 4 अगस्त, 1956
  • C 4 अगस्त, 1961
  • D 4 अगस्त, 1966
Answer: स्वतंत्रता के बाद, भारत सरकार ने राष्ट्रीय आय का अनुमान लगाने के लिए 4 अगस्त, 1949 को प्रोफेसर पी. सी. महालनोबिस की अध्यक्षता में राष्ट्रीय आय समिति का गठन किया।
QUESTION 28
हिन्दू वृद्धि दर किससे संम्बधित है ?
  • A प्रति व्यक्ति आय से
  • B राष्ट्रीय आय से
  • C साक्षरता से
  • D जनसँख्या से
Answer: 'हिन्दू वृद्धि दर' शब्द का इस्तेमाल 1950 से 1980 के दशक के दौरान भारत की धीमी राष्ट्रीय आय वृद्धि दर (लगभग 3.5%) का वर्णन करने के लिए अर्थशास्त्री राज कृष्ण द्वारा किया गया था।
QUESTION 29
राष्ट्रीय आय अनुमान की गणना करते समय निम्न में से किसको ध्यान में रखना अपेक्षित होता है ?
  • A निर्यात मूल्य को जोड़ा जाना और आयत मूल्य को घटाया जाना
  • B निर्यात और आयात दोनों के मूल्यों को जोड़ा जाना
  • C निर्यात मूल्य को घटाया जाना और और आयात मूल्य को जोड़ा जाना
  • D निर्यात और आयात दोनों के मूल्यों को घटाया जाना
Answer: राष्ट्रीय आय की गणना करते समय शुद्ध निर्यात (Net Exports) को शामिल किया जाता है, जिसका सूत्र है: निर्यात (Exports) - आयात (Imports)। इसलिए, निर्यात को जोड़ा जाता है और आयात को घटाया जाता है।
QUESTION 30
1867-68 में भारत में प्रति व्यक्ति आय 20 रूपए थी, यह सर्वप्रथम अभिनिश्चित किया -
  • A एम० ज़ी० रानाडे ने
  • B सर डब्ल्यू हंटर ने
  • C आर० सी० दत्त ने
  • D दादा भाई नौरोजी ने
Answer: दादाभाई नौरोजी ने अपनी पुस्तक 'पॉवर्टी एंड अन-ब्रिटिश रूल इन इंडिया' में पहली बार यह अनुमान लगाया था कि 1867-68 में भारत की प्रति व्यक्ति आय केवल 20 रुपये थी।