Adyayan.com

भारत में कृषि

भारतीय कृषि की विशेषताएं, प्रमुख फसलें (रबी, खरीफ) और हरित क्रांति के प्रभाव को समझें। कृषि से जुड़ी प्रमुख समस्याओं और योजनाओं को जानें।

भारत में कृषि
QUESTION 201
किसान कॉल सेन्टर की स्थापना किस उदेश्य से की गयी थी ?
  • A किसानों को उचित मूल्य पर उर्वरक उपलब्धता कराना
  • B किसानों को अधिक उपज वाले (HYV) बीजों का वितरण
  • C रियायती दर पर कृषकों को कृषि ऋण उपलब्ध कराना
  • D कृषि संबंधी सलाहकारी सेवा उपलब्ध कराना
Answer: किसान कॉल सेंटर का मुख्य उद्देश्य किसानों को फोन पर ही विशेषज्ञों द्वारा उनकी कृषि संबंधी समस्याओं पर मुफ्त और तत्काल सलाह उपलब्ध कराना है।
QUESTION 202
भारत अपने कुल घरेलु कॉफ़ी उत्पादक का कितना प्रतिशत हिस्सा विदेशों को निर्यात कर देता है ?
  • A 40 प्रतिशत
  • B 50 प्रतिशत
  • C 60 प्रतिशत
  • D 70 प्रतिशत
Answer: भारत में उत्पादित कॉफी का एक बड़ा हिस्सा (लगभग 70%) उच्च गुणवत्ता के कारण निर्यात कर दिया जाता है।
QUESTION 203
मोटे अनाजों का सर्वाधिक उत्पादन करने वाला राज्य है -
  • A कर्नाटक
  • B महाराष्ट्र
  • C राजस्थान
  • D उत्तर प्रदेश
Answer: राजस्थान, अपनी शुष्क जलवायु के कारण, बाजरा और अन्य मोटे अनाजों का भारत में सबसे बड़ा उत्पादक राज्य है।
QUESTION 204
वर्गीज कुरियन सम्बंद्ध है ?
  • A श्वेत क्रांति
  • B पीत क्रांति
  • C हरित क्रांति
  • D नीली क्रांति
Answer: डॉ. वर्गीज कुरियन 'ऑपरेशन फ्लड' के सूत्रधार थे और उन्हें भारत में 'श्वेत क्रांति' (दुग्ध उत्पादन) का जनक माना जाता है।
QUESTION 205
भारत में चंदन की लकड़ी के सर्वाधिक वन कहाँ पाए जाते है ?
  • A असम की पहाडीयों में
  • B शिवालिक की पहाडीयों में
  • C निलगिरी की पहाडीयों में
  • D सतपुड़ा की पहाड़ियों में
Answer: चंदन के वन मुख्य रूप से दक्षिणी भारत, विशेषकर कर्नाटक और तमिलनाडु में नीलगिरी की पहाड़ियों और आसपास के क्षेत्रों में पाए जाते हैं।
QUESTION 206
भारत में 'हरित क्रांति' के जनक कौन थे ?
  • A प्रकाश सिंह कैरो
  • B ए० पी० जे० अब्दुल कलाम
  • C एम० एस० स्वामीनाथन
  • D इनमे से कोई नहीं
Answer: प्रसिद्ध कृषि विज्ञानी डॉ. एम.एस. स्वामीनाथन को 'भारत में हरित क्रांति का जनक' कहा जाता है। उन्होंने उच्च उपज वाले बीजों को भारतीय परिस्थितियों के अनुकूल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
QUESTION 207
भारत में गन्ने का सर्वाधिक उत्पादन करने वाला राज्य है -
  • A बिहार
  • B पंजाब
  • C महाराष्ट्र
  • D उत्तर प्रदेश
Answer: उत्तर प्रदेश क्षेत्रफल और कुल उत्पादन दोनों ही मामलों में भारत का सबसे बड़ा गन्ना उत्पादक राज्य है।
QUESTION 208
निम्नलिखित में से कौन 'राष्ट्रीय खद्यान सुरक्षा मिशन' में शामिल नहीं है ?
  • A तिलहन
  • B गेहूँ
  • C चावल
  • D दलहन
Answer: राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन (NFSM) का शुरुआती फोकस गेहूं, चावल और दालों के उत्पादन को बढ़ाने पर था। तिलहन को बाद में इसमें जोड़ा गया, लेकिन यह मूल योजना का हिस्सा नहीं था।
QUESTION 209
भारत में सबसे अधिक दाल का उत्पादन किस राज्य में होता है
  • A बिहार
  • B राजस्थान
  • C मध्यप्रदेश
  • D महाराष्ट्र
Answer: मध्य प्रदेश भारत का सबसे बड़ा दलहन (दाल) उत्पादक राज्य है।
QUESTION 210
भारत में सिंचाई के स्त्रोतों का वृहत, मध्यम और लघु तीन श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है | वृहत सिंचाई परियोजना के निर्धारण का आधार है -
  • A वह कम से कम 5000 हेक्टेयर क्षेत्र की सिंचाई करती हो
  • B वह कम से कम 10000 हेक्टेयर क्षेत्र की सिंचाई करती हो
  • C वह कम से कम 15000 हेक्टेयर क्षेत्र की सिंचाई करती हो
  • D वह कम से कम 20000 हेक्टेयर क्षेत्र की सिंचाई करती हो
Answer: 10,000 हेक्टेयर से अधिक कमान क्षेत्र वाली सिंचाई परियोजनाओं को 'वृहत सिंचाई परियोजना' के रूप में वर्गीकृत किया जाता है।