Adyayan.com

भारतीय अर्थव्यवस्था के महत्वपूर्ण पहलू

भारतीय अर्थव्यवस्था की संरचना और विशेषताओं को समझें। मिश्रित अर्थव्यवस्था, विकासशील प्रकृति और कृषि की प्रधानता जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं को जानें।

भारतीय अर्थव्यवस्था के महत्वपूर्ण पहलू
QUESTION 21
अन्तोदय कार्यक्रम का उदेश्य था -
  • A शहरी गरीबी को दूर करना
  • B अल्पसंख्यक को उन्नत करना
  • C अनुसूचित जातियों के जीवन स्तर में सुधार करना
  • D गरीबों में सबसे अधिक गरीब की मदद करना
Answer: 'अंत्योदय' का अर्थ है 'अंतिम व्यक्ति का उदय'। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के सबसे गरीब और वंचित परिवारों की पहचान करके उन तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना था।
QUESTION 22
निम्न में से कौन सा मानव विकास सूचकांक में शामिल नहीं है ?
  • A जीवन प्रत्याशा
  • B वास्तिवक प्रति व्यक्ति आय
  • C सामाजिक असमानता
  • D प्रौढ़ साक्षरता
Answer: मानक मानव विकास सूचकांक (HDI) में जीवन प्रत्याशा, प्रति व्यक्ति आय और साक्षरता को मापा जाता है। सामाजिक असमानता एक महत्वपूर्ण मुद्दा है, लेकिन यह HDI के तीन मुख्य स्तंभों में से एक नहीं है।
QUESTION 23
कौन -सा सूचकांक भारत में गरीबी की तीव्रता की माप के लिए सबसे उपयुक्त है ?
  • A मानव विकास सूचकांक
  • B लिंग असमानता सूचकांक
  • C मानव गरीबी सूचकांक
  • D बहुआवामी गरीबी सूचकांक
Answer: बहुआयामी गरीबी सूचकांक (MPI) केवल आय को नहीं, बल्कि स्वास्थ्य, शिक्षा और जीवन स्तर जैसे कई पहलुओं में अभाव को मापता है। यह गरीबी की गहराई और तीव्रता को समझने के लिए एक बेहतर तरीका है।
QUESTION 24
बंद अर्थवयवस्था से आप क्या समझते है ?
  • A निर्यात बंद
  • B आयत- निर्यात बंद
  • C आयत बंद
  • D नियंत्रित पूंजी
Answer: बंद अर्थव्यवस्था एक ऐसी आर्थिक प्रणाली है जो दूसरे देशों के साथ कोई व्यापारिक संबंध नहीं रखती है। इसमें वस्तुओं और सेवाओं का न तो आयात होता है और न ही निर्यात।
QUESTION 25
निम्न में से किसके द्वारा भ्रष्टाचार की लड़ाई के लिए नागरिकों की मार्गदर्शिका निकाली गई है ?
  • A परिवार कल्याण मंत्रालय
  • B उपभोक्ता सहकारी समितियां
  • C केन्द्रीय सतर्कता आयोग
  • D ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल
Answer: केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC) भारत में भ्रष्टाचार को रोकने वाली सर्वोच्च संस्था है। यह नागरिकों को जागरूक करने और भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए दिशा-निर्देश जारी करता है।
QUESTION 26
भारत के किस राज्य में गरीबों का प्रतिशत सबसे अधिक है ?
  • A बिहार को
  • B छतीसगढ़
  • C ओड़िशा
  • D झारखण्ड
Answer: विभिन्न सर्वेक्षणों के अनुसार, ओडिशा और बिहार लंबे समय तक भारत के सबसे गरीब राज्यों में से एक रहे हैं। (नोट: हाल के नीति आयोग के आंकड़ों में बिहार सबसे गरीब राज्य है)। दिए गए विकल्पों में ओडिशा सही है।
QUESTION 27
किसी अर्थवयवस्था में क्षेत्रों को सार्वजनिक और निजी में किस आधार पर वर्गीकृत किया जाता है ?
  • A कच्ची सामग्रियों का प्रयोग
  • B आर्थिक गतिविधियों का स्वरूप
  • C उद्यमों का स्वामित्व
  • D रोजगार की शर्ते
Answer: सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के बीच का मुख्य अंतर 'स्वामित्व' (ownership) है। जिन उद्यमों का स्वामित्व सरकार के पास होता है, वे सार्वजनिक क्षेत्र के और जिनका स्वामित्व निजी व्यक्तियों के पास होता है, वे निजी क्षेत्र के कहलाते हैं।
QUESTION 28
वर्तमान समय में देश में किस प्रकार की बेरोजगारी की समस्या बहुत गंभीर समस्या बनी हुयी है ?
  • A ग्रामीण बेरोजगारी
  • B शहरी बेरोजगारी
  • C शिक्षित बेरोजगारी
  • D खुली बेरोजगारी
Answer: शिक्षित बेरोजगारी आज भारत की एक गंभीर समस्या है। इसका मतलब है कि डिग्री और योग्यता होने के बावजूद युवाओं को उनकी शिक्षा के अनुरूप रोजगार नहीं मिल पा रहा है।
QUESTION 29
कुटीर ज्योति योजना संबन्धित है -
  • A ग्रामीण क्षेत्रों में कुटीर उद्योगों को प्रोत्साहन देना
  • B ग्रामीण क्षेत्रों में बेरोजगारों को रोजगार देना
  • C ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबी रेखा से निचे जीवन वापस करने वाले परिवारों को विद्युत सुविधा उपलब्ध कराने से
  • D उपर्युक्त सभी
Answer: कुटीर ज्योति योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबी रेखा से नीचे (BPL) रहने वाले परिवारों के घरों तक बिजली कनेक्शन पहुंचाना था।
QUESTION 30
अल्पविकसित देशों में गरीबी का मुख्य कारण है?
  • A स्वैच्छिक निष्क्रियता
  • B आय में असमानता
  • C सांस्कृतिक गतिविधियों का अभाव
  • D लोगों में बुधि का अभाव
Answer: अल्पविकसित देशों में, संसाधनों और आय का वितरण बहुत असमान होता है। धन कुछ ही लोगों के पास केंद्रित होता है, जबकि एक बड़ी आबादी बुनियादी जरूरतों से वंचित रह जाती है, जो गरीबी का मुख्य कारण बनता है।