Adyayan.com

Blood Relations
1. दी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ें और निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर दें:‘X+Y’ का अर्थ है ‘X, Y की पत्नी है’।‘X-Y’ का अर्थ है ‘X, Y की बेटी है’।‘X÷Y’ का अर्थ है ‘X, Y की बहन है’।‘X#Y’ का अर्थ है ‘Y, X की माँ है’।यदि A-B÷C# D+E, तो A,E का कौन है - Rajasthan Patwar Exam 2025 1st Shift
  • C.दामाद
  • B.पोती/नातिन
  • D.बेटा
  • A.पोता/ नाती
Answer: समीकरण A-B÷C#D+E को डिकोड करने पर:
1. D+E: D पत्नी है E की (अर्थात E पति है)।
2. C#D: D माँ है C की (अर्थात C, E और D की संतान है)।
3. B÷C: B बहन है C की (अर्थात B भी E और D की बेटी है)।
4. A-B: A बेटी है B की।

यहाँ E नाना है और A उनकी बेटी (B) की बेटी है। अतः A, E की नातिन (पोती/Granddaughter) है।
2. यदि ‘Z+Y’ का अर्थ है कि Z, Y का भाई है, ‘Z÷Y’ का अर्थ है कि Z, Y का पिता है और ‘Z×Y’ का अर्थ है कि Z, Y की बहन है। निम्नलिखित में से किसका अर्थ है कि ‘M’, ‘P’ का चाचा है - Rajasthan Patwar Exam 2025 1st Shift
  • C.M÷N+K×P
  • D.M+K÷T×P
  • A.M÷N×P+K
  • B.M+S÷R÷P
Answer: विकल्प D (M+K÷T×P) का विश्लेषण करने पर:
1. M+K: M, K का भाई है।
2. K÷T: K, T का पिता है।
3. T×P: T, P की बहन है।

यहाँ K, T और P दोनों का पिता है। चूंकि M, पिता (K) का भाई है, इसलिए M, P का चाचा (Paternal Uncle) हुआ। अन्य विकल्पों में संबंध पिता या दादा का बन रहा है।
3. A और B, C की संताने है, अगर C, A का पिता है परन्तु B, C का पुत्र नहीं है, तब B और C का क्या सम्बन्ध है -
  • D. भतीजी – चाचा
  • A. पुत्री – पिता
  • C. भतीजा – चाचा
  • B. इनमे से कोई नहीं
4. यदि P * Q का अर्थ है P, Q का भाई है, P ÷ Q का अर्थ है P, Q का बेटा है एवं P + Q का अर्थ है P, Q की बहन है, तो P, Q का भांजा है, को कैसे व्यक्त किया जा सकता है -
  • D. P÷R+Q
  • A. P*R÷Q
  • B. P+R*Q÷R
  • C. P÷R*P+R
5. तन्मय की मां ने एक महिला की ओर इशारा करके कहा-इनके बेटे के पुत्र मेरे चचेरे भाई हैं। वह महिला तन्मय की हैं-
  • D. मां
  • C. नानी
  • E. इनमें से कोई नहीं
  • B. दादी
  • A. चाची
6. एक तस्वीर की ओर इशारा करते हुए अनिल ने कहा “वह मेरे भाई के पिता की इकलौती बेटी का बेटा है।” अनिल का तस्वीर में दिख रहे व्यक्ति से क्या संबंध है -
  • B. भाई
  • D. मामा
  • C. पिता
  • A. भतीजा
7. राधा की सास की इकलौती समधिन के इकलौते दामाद का इकलौता बेटा राधा का क्या लगेगा ?
  • A. पौता
  • C. पति
  • D. भाई
  • B. बेटा
8. एक आदमी ने एक महिला की ओर इशारा करते हुए कहा “उसके इकलौते भाई का पुत्र, मेरी पत्नी का भाई है । महिला आदमी से किस प्रकार संबंधित है -
  • C. मामी
  • B. माँ की बहन
  • D. सास
  • A. इनमें से कोई नहीं
9. अमित, सोनिया का भाई है; ज्योति, निकिता की बहन है; सोनिया, सतीश के पिता की बेटी है। निकिता, कविंदर की बेटी है। ज्योति, अमित की माँ है; मुकेश, निकिता की इकलौती बहन का पति है। सतीश, कविंदर से किस तरह से संबंधित है -
  • D. बेटा
  • A. दामाद
  • B. भाई
  • C. नाती
10. यदि ‘रवि’, ‘प्रिया’ का भाई है, ‘प्रिया’, ‘सविता’ की पुत्री है, और ‘वैभव’, ‘नोनू’ के पिता है, जो ‘सविता’ के ससुर का इकलौता पुत्र है। ‘रवि’, ‘वैभव’ से किस प्रकार संबंधित है?
  • A. पिता
  • B. दादा
  • D. पोती
  • C. पोता