Adyayan.com

ब्रिटिश शासन का भारतीय अर्थव्यवस्था पर प्रभाव

ब्रिटिश शासन की आर्थिक नीतियों और उनके प्रभाव पर MCQs हल करें। धन का निष्कासन, स्थायी बंदोबस्त और औद्योगीकरण से जुड़े प्रश्न पाएं।

ब्रिटिश शासन का भारतीय अर्थव्यवस्था पर प्रभाव
QUESTION 81
पहली आधुनिक पटसन मिल स्थापित हुई ?
  • A रिशरा (बंगाल)
  • B बंबई
  • C भड़ौच
  • D सूरत
Answer: भारत की पहली आधुनिक पटसन (जूट) मिल 1855 में बंगाल के रिशरा में जॉर्ज ऑकलैंड द्वारा स्थापित की गई थी।
QUESTION 82
बैप्टिस्ट मिशनरियों की त्रिमूर्ति–जोशुवा मार्शमैन, विलियम केरी एवं विलियम वार्ड ने सीरामपुर / श्रीरामपुर को अपना कार्यक्षेत्र चुना, जिस कारण उन्हें ‘सीरामपुरत्रयी' के नाम से भी जाना गया। यह सीरामपुर स्थित है
  • A बंगाल में
  • B गुजरात में
  • C तमिलनाडु में
  • D केरल में
Answer: सीरामपुर (श्रीरामपुर) पश्चिम बंगाल में स्थित है। यह 18वीं और 19वीं सदी में डेनिश उपनिवेश था और बैप्टिस्ट मिशनरियों का एक महत्वपूर्ण केंद्र बन गया, जहाँ उन्होंने प्रिंटिंग प्रेस की स्थापना की और शिक्षा तथा सामाजिक सुधार के क्षेत्र में काम किया।
QUESTION 83
काँग्रेस के कराची अधिवेशन (मार्च 1931) के अध्यक्ष कौन थे ?
  • A सरदार वल्लभ भाई पटेल
  • B जवाहरलाल नेहरु
  • C महात्मा गाँधी
  • D सुभाष चन्द्र बोस
Answer: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 1931 में हुए कराची अधिवेशन की अध्यक्षता सरदार वल्लभभाई पटेल ने की थी। इसी अधिवेशन में मौलिक अधिकारों और राष्ट्रीय आर्थिक नीति पर प्रस्ताव पारित किया गया था।
QUESTION 84
ब्रिटिश काल में निम्नलिखित में से कौन-कौन से उद्योग-धंधे विकसित हुए ?...
  • A 1, 2, 3 एवं 5
  • B 2, 3 एवं 4
  • C केवल 1 और 3
  • D इनमें से कोई नहीं
Answer: ब्रिटिश काल में कुछ आधुनिक उद्योगों का विकास हुआ, लेकिन यह विकास असंतुलित था। मुख्य रूप से जूट, कोयला, लोहा-इस्पात और सूती कपड़ा जैसे उद्योग विकसित हुए, जबकि मशीनरी जैसे भारी उद्योग अविकसित रहे।
QUESTION 85
दादाभाई नौरोजी द्वारा उनकी कति 'पावट' एण्ड अन-ब्रिटिश रूल इन इंडिया'में प्रस्तुत किये गये 'अपवहन सिद्धांत' (drain theory) शब्द को निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा एक समुचित रूप से परिभाषित करता है ?
  • A कि भारत की राष्ट्रीय संपत्ति या कुल वार्षिक उत्पाद का एक हिस्सा ब्रिटेन को निर्यात किया जा रहा था जिसके लिए भारत को कोई महत्वपूर्ण प्रतिफल नहीं मिलता था
  • B कि भारत के संसाधनों का ब्रिटेन के हित में उपयोग किया जा रहा था
  • C कि ब्रिटिश उद्योगपतियों का साम्राज्यिक शक्ति के संरक्षण के अधीन भारत में निवेश करने के अवसर दिये जा रहे थे
  • D कि ब्रिटिश वस्तुएँ भारत में आयातित की जा रही थीं जिससे देश दिनों दिन अधिकाधिक गरीब होता जा रहा था
Answer: अपवहन या धन-निष्कासन सिद्धांत (Drain Theory) का सटीक अर्थ यही है कि भारत से धन और संसाधन (वेतन, पेंशन, होम चार्जेज आदि के रूप में) ब्रिटेन जा रहे थे, लेकिन बदले में भारत को कोई समान आर्थिक या भौतिक लाभ नहीं मिल रहा था।
QUESTION 86
समस्त अंग्रेजी भारत की सर्वाधिक भूमि पर (51 %' भूमि पर) अपनाई गई भूराजस्व व्यवस्था थी
  • A स्थायी बंदोबस्त
  • B रैयतवाड़ी व्यवस्था
  • C महालवाड़ी व्यवस्था
  • D इनमें से कोई नहीं
Answer: रैयतवाड़ी व्यवस्था ब्रिटिश भारत के सबसे बड़े भू-भाग (लगभग 51%) पर लागू की गई थी, जिसमें मद्रास, बंबई, असम और कुर्ग के बड़े हिस्से शामिल थे।
QUESTION 87
नील कृषकों की दुर्दशा पर लिखी गई पुस्तक 'नील दर्पण' के लेखक कौन थे?
  • A बंकिमचन्द्र चटर्जी
  • B दीनबन्धु मित्र
  • C शरतचन्द्र चटर्जी
  • D रवीन्द्रनाथ ठाकुर
Answer: 'नील दर्पण' एक प्रसिद्ध बंगाली नाटक है जिसे दीनबंधु मित्र ने 1858-59 में लिखा था। यह नाटक बंगाल में नील की खेती करने वाले किसानों पर अंग्रेज बागान मालिकों द्वारा किए जा रहे अत्याचारों का मार्मिक चित्रण करता है।
QUESTION 88
रैयतवाड़ी बंदोबस्त के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।...
  • A केवल 1
  • B केवल 1 और 2
  • C 1, 2 और 3
  • D कोई भी नहीं
Answer: दिए गए तीनों कथन रैयतवाड़ी व्यवस्था की सही विशेषताएं हैं। इसमें किसान (रैयत) सीधे सरकार को लगान देते थे, सरकार किसानों को भूमि का पट्टा (स्वामित्व का प्रमाण) देती थी, और लगान तय करने से पहले भूमि का सर्वेक्षण और मूल्यांकन किया जाता था।
QUESTION 89
भारत से ब्रिटेन की ओर ‘सम्पत्ति के अपवहन' (Drainof wealth) का सिद्धान्त किसने प्रतिपादित किया था?
  • A गोपाल कृष्ण गोखले
  • B दादाभाई नौरोजी
  • C सुरेन्द्र नाथ बनर्जी
  • D लाला लाजपत राय
Answer: दादाभाई नौरोजी, जिन्हें 'ग्रैंड ओल्ड मैन ऑफ इंडिया' भी कहा जाता है, ने सबसे पहले 'संपत्ति के अपवहन' (Drain of Wealth) के सिद्धांत को व्यवस्थित रूप से प्रस्तुत किया और लोकप्रिय बनाया।
QUESTION 90
किस कंपनी ने सर्वप्रथम भारत में रेल सेवा प्रारंभ की ?
  • A ईस्टर्न रेलवे
  • B मद्रास रेलवे
  • C अवध तिरहुत रेलवे
  • D ग्रेट इंडियन पेनिनसुलर (CIP) रेलवे
Answer: ग्रेट इंडियन पेनिनसुलर रेलवे (GIPR) वह कंपनी थी जिसने 1853 में भारत की पहली यात्री रेल सेवा बम्बई से थाणे के बीच शुरू की थी।