Adyayan.com

Data Sufficiency
QUESTION 11
एक प्रश्न और दो कथन नीचे दिए गए हैं। आपको तय करना है कि दिए गए प्रश्न का उत्तर देने के लिए कौनसा कथन पर्याप्त है -‘No’ का कूट क्या है -कथन : (I) “Pa Sic Lo Ne” का अर्थ “But No And None” और “Pa Lo Le Ne” का अर्थ “If None And But” है।     (II) “Le Se Ne Sic” का अर्थ “If No None Will” और “Le Pi Se Be” का अर्थ “Not None If All” है।
  • A केवल I पर्याप्त है
  • D न तो I ना ही II पर्याप्त है
  • C I और II दोनों एक साथ पर्याप्त हैं
  • B केवल II पर्याप्त है।
QUESTION 12
तीनों कथनों को सावधानीपूर्वक पढ़िये और ज्ञात कीजिए कि कौनसा (से) कथन दिये गये प्रश्न का उत्तर देने के लिये पर्याप्त है/हैं -I C, D से छोटा है परन्तु A और B से बड़ा है।II D सबसे बड़ा है।III A, B से बड़ा है।A, B, C और D में से सबसे छोटा कौन है -
  • A केवल I
  • C केवल I और III
  • B केवल I और II
  • D सभी I, II और III
QUESTION 13
एक प्रश्न और दो कथन I तथा II नीचे दिये गये हैं। आपको निर्णय लेना है कि क्या कथन में दिये गये आंकड़े दिये गये प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त हैं - महिला, कला से लम्बी है और शीला, आशा से छोटी है। इनमें से कौन सबसे छोटी है?कथन (I) शीला, महिमा से छोटी है।(II) आशा, कला से छोटी है।
  • D न तो कथन I ना ही II पर्याप्त है।
  • A केवल कथन I पर्याप्त है।
  • C दोनों कथन I तथा I पर्याप्त हैं।
  • B केवल कथन II पर्याप्त है।
QUESTION 14
कार्तिक का जन्म किस वर्ष हुआ? यह पता लगाने के लिए निम्न में से कितने भाग पर्याप्त है - i. कार्तिक मयुर से 6 वर्ष बड़ा है।ii. मयुर का भाई 1982 में जन्मा था।iii. कार्तिक का भाई मयुर के भाई से 2 वर्ष छोटा है, जो कि मयुर से 8 वर्ष छोटा है।
  • B i, iii
  • A i
  • C ii, iii
  • D i, ii, iii
QUESTION 15
निर्देश: नीचे दिए प्रत्येक प्रश्नों में एक प्रश्न और दो कथन I और II दिए गए है। आपको यह तय करना है कि कथनों में दिए गए आंकड़े प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है या नहीं है। दोनों कथनों को पढ़िए और उत्तर दीजिए।एक चित्र में अनीता आदमी से किस प्रकार से संबंधित है - I. चित्र में आदमी, अनीता के दादा का एकमात्र पुत्र है। II. चित्र में बने आदमी की कोई बहन नहीं है और उसका पिता अनीता का दादा है।
  • C यदि या तो केवल कथन I या केवल कथन II में दिए गए आंकड़े इस प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है।
  • B यदि केवल कथन II में दिए गए आंकड़े इस प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है, जबकि केवल कथन I में दिए गए आंकड़े इस प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है।
  • A यदि केवल कथन I में दिए गए आंकड़े प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है, जबकि केवल कथन II में दिए गए आंकड़े प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है।
  • D यदि कथन I और कथन II दोनों में दिए गए आंकड़े मिलकर प्रश्न का उत्तर देने के लिए आवश्यक है।
QUESTION 16
दोनों कथनों को सावधानीपूर्वक पढ़िये और ज्ञात कीजिये कौनसा (से) कथन दिये गये प्रश्न का उत्तर देने के लिये पर्याप्त है/हैं -I A और D, B, E और F से अधिक भारी हैं। परन्तु इनमें से कोई भी सबसे भारी नहीं है।II A, D से अधिक भारी है परन्तु C से हल्का हैं। E, B और F से अधिक भारी है।A, B, C, D, E और F में से सबसे भारी कौन है -
  • A केवल I
  • C दोनों I और II
  • D न तो I ना ही II पर्याप्त है
  • B केवल II
QUESTION 17
दिये गए प्रश्न को पढं़े और निर्णय लें कि निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है/हैं।प्रश्न : Z के पिता कौन हैं?कथनःX और Y भाई हैं।Z की पत्नी Y की पत्नी की बहन है।
  • A अकेले (1) पर्याप्त है।
  • D (1) और (2) दोनों ही साथ में पर्याप्त हैं।
  • C न तो (1) और न ही (2) पर्याप्त हैं।
  • B अकेले (2)पर्याप्त है।
QUESTION 18
एक प्रश्न और दो कथन नीचे दिये गये हैं। आपको तय करना है कि दिये गये प्रश्न का उत्तर देने के लिये कौनसा कथन पर्याप्त है। एक ग्राम में कितने चिकित्सक कार्यरत हैं?कथन: I - प्रति एक हजार ग्रामीणों पर एक चिकित्सक है। II - ग्राम में 20 वार्ड हैं। प्रत्येक वार्ड में चिकित्सकों की संख्या कुल वार्डों के बराबर है।
  • D न तो I ना ही II पर्याप्त है।
  • A केवल I पर्याप्त है
  • B केवल II पर्याप्त है
  • C I और II दोनों एकसाथ पर्याप्त हैं।