December 2025 Current Affairs
QUESTION 181
पर्वतारोही कविता चांद, जिन्होंने हाल ही में माउंट विंसन फतह किया, किस राज्य से संबंधित हैं?
Answer: उत्तराखंड के अल्मोड़ा की रहने वाली कविता चांद ने अंटार्कटिका की सबसे ऊंची चोटी माउंट विंसन पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की है।
QUESTION 182
हाल ही में जोसे एंटोनियो कास्ट (Jose Antonio Kast) ने किस देश के राष्ट्रपति का चुनाव जीता है?
Answer: जोसे एंटोनियो कास्ट ने चिली के राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल की है। उन्होंने जेनेट जारा को हराया।
QUESTION 183
स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के ग्लोबल AI इंडेक्स 2024-25 में भारत का स्थान क्या है?
Answer: ग्लोबल AI इंडेक्स में भारत अब अमेरिका और चीन के बाद दुनिया का तीसरा सर्वश्रेष्ठ AI देश बन गया है। 2023 में भारत 7वें स्थान पर था।
QUESTION 184
मध्य प्रदेश का कौन सा टाइगर रिजर्व चीतों का नया ठिकाना बनेगा?
Answer: मध्य प्रदेश सरकार ने वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिज़र्व को चीतों के अभयारण्य के रूप में विकसित करने की घोषणा की है।
QUESTION 185
हाल ही में पी.जी. बरुआ का निधन हुआ है, वे किस क्षेत्र से संबंधित थे?
Answer: पी.जी. बरुआ एक अनुभवी पत्रकार थे जिनका हाल ही में निधन हो गया है।
QUESTION 186
प्रेस क्लब ऑफ इंडिया (PCI) की पहली महिला अध्यक्ष किसे चुना गया है?
Answer: वरिष्ठ पत्रकार संगीता बरुआ पिशरोटी को प्रेस क्लब ऑफ इंडिया की पहली महिला अध्यक्ष चुना गया है, जो एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।
QUESTION 187
आर्टन कैपिटल के इंडेक्स के अनुसार, 2025 में किस देश का पासपोर्ट सबसे शक्तिशाली घोषित हुआ है?
Answer: आर्टन कैपिटल के पासपोर्ट इंडेक्स के अनुसार, UAE ने दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट के रूप में अपना शीर्ष स्थान बनाए रखा है।
QUESTION 188
किस WWE आइकन ने हाल ही में संन्यास की घोषणा की है?
Answer: डब्लूडब्लूई (WWE) आइकन जॉन सीना ने 20 साल के करियर के बाद इन-रिंग प्रतियोगिता से संन्यास की घोषणा की है।
QUESTION 189
हाल ही में 'टाइम मैगज़ीन' ने किसे '2025 का CEO ऑफ द ईयर' नामित किया है?
Answer: YouTube के सीईओ नील मोहन को टाइम मैगज़ीन द्वारा '2025 का CEO ऑफ द ईयर' नामित किया गया है।
QUESTION 190
16 दिसंबर को भारत और बांग्लादेश में कौन सा दिवस मनाया जाता है?
Answer: 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत के उपलक्ष्य में 16 दिसंबर को विजय दिवस मनाया जाता है।