Adyayan.com

December 2025 Current Affairs
QUESTION 201
16 दिसंबर को किस खाड़ी देश का राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है?
  • C ओमान
  • D कुवैत
  • B बहरीन
  • A कतर
Answer: बहरीन का राष्ट्रीय दिवस 16 दिसंबर को मनाया जाता है। बहरीन की राजधानी मनामा है।
QUESTION 202
कौन सा देश अपने पूरे राष्ट्रीय व्यंजनों के लिए यूनेस्को की मान्यता पाने वाला पहला देश बन गया है?
  • D मेक्सिको
  • B इटली
  • C चीन
  • A फ्रांस
Answer: इटली दुनिया का पहला देश बन गया है जिसे अपनी पूरी राष्ट्रीय पाक कला (Cuisine) के लिए यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में मान्यता मिली है।
QUESTION 203
हाल ही में 'भारत में पेंशनर्स दिवस' कब मनाया गया?
  • C 17 दिसंबर
  • B 16 दिसंबर
  • D 18 दिसंबर
  • A 15 दिसंबर
Answer: पेंशनभोगियों के अधिकारों के लिए डी.एस. नकारा के संघर्ष की याद में भारत में 17 दिसंबर को पेंशनर्स दिवस मनाया जाता है।
QUESTION 204
प्रधानमंत्री मोदी को किस देश ने अपने सर्वोच्च सम्मान 'द ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया' से सम्मानित किया?
  • C इथियोपिया
  • A मिस्र
  • B दक्षिण अफ्रीका
  • D नाइजीरिया
Answer: इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली ने पीएम मोदी को 'द ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया' से सम्मानित किया। यह मोदी का 28वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है।
QUESTION 205
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 'परम वीर दीर्घा' का उद्घाटन कहां किया?
  • C कारगिल वॉर मेमोरियल
  • A इंडिया गेट
  • B राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली
  • D राष्ट्रीय युद्ध स्मारक
Answer: विजय दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में 'परम वीर दीर्घा' का उद्घाटन किया गया, जो परमवीर चक्र विजेताओं को समर्पित है।
QUESTION 206
एसबीआई (SBI) के एमडी अश्विनी कुमार तिवारी का कार्यकाल कितने वर्षों के लिए बढ़ाया गया है?
  • C तीन वर्ष
  • B दो वर्ष
  • D पांच वर्ष
  • A एक वर्ष
Answer: भारत सरकार ने भारतीय स्टेट बैंक के प्रबंध निदेशक अश्विनी कुमार तिवारी के कार्यकाल को दो वर्षों के लिए बढ़ा दिया है।
QUESTION 207
किस राज्य ने 'हांसी' को अपना 23वां जिला बनाने की घोषणा की है?
  • B राजस्थान
  • C हरियाणा
  • A पंजाब
  • D उत्तर प्रदेश
Answer: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हांसी को राज्य का 23वां जिला बनाने की घोषणा की है।
QUESTION 208
हाल ही में शमनुरू शिवशंकरप्पा का निधन हुआ, वे किस क्षेत्र से जुड़े थे?
  • B राजनीति
  • A साहित्य
  • D संगीत
  • C विज्ञान
Answer: शमनुरू शिवशंकरप्पा एक वरिष्ठ राजनेता थे जिनका हाल ही में निधन हो गया।
QUESTION 209
भारत और किस देश के बीच 'डेजर्ट साइक्लोन-II' संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू हुआ है?
  • D सऊदी अरब
  • B मिस्र
  • A ओमान
  • C संयुक्त अरब अमीरात (UAE)
Answer: भारत और UAE के बीच 'डेजर्ट साइक्लोन-II' अभ्यास अबू धाबी में 18 से 30 दिसंबर 2025 तक आयोजित किया जा रहा है।
QUESTION 210
47वें अखिल भारतीय जनसंपर्क सम्मेलन का आयोजन किस राज्य में किया गया?
  • C महाराष्ट्र
  • D गुजरात
  • A राजस्थान
  • B उत्तराखंड
Answer: 47वें अखिल भारतीय जनसंपर्क सम्मेलन का आयोजन उत्तराखंड में किया गया। देहरादून इसकी राजधानी है।