Distance and Direction
TOPICS ▾
Age Problems
Analogy
Arrangement and Pattern
Arrangement of words
Blood Relations
Calendar
Cause and Effect
Classification
Clock
Coding and Decoding
Data Sufficiency
Decision Making
Dictionary Order
Distance and Direction
Input-Output
Puzzle
Ranking and Order
Series
Statement and Arguments
Statement and Assumptions
Statement and Conclusions
Syllogism
Word Formation
SORT BY ▾
QUESTION 141
एक दिन, नीता घर से निकली और दक्षिण की ओर 10 किलोमीटर साइकिल चलायी। दाएँ मुड़कर 5 किलोमीटर साइकिल चलायी और दाएँ मुड़कर 10 किलोमीटर साइकिल चलायी और बाएँ मुड़कर 10 किलोमीटर साइकिल चलायी। सीधे अपने घर पहुँचने के लिए उसे कितने किलोमीटर साइकिल चलानी होगी -
QUESTION 142
रंजन उत्तर की ओर 15 किमी गया, उसके बाद दाहिने तरफ मुड़कर 10 किमी चला, उसके बाद बायीं ओर मुड़कर 20 किमी चला, तत्पश्चात्, बायीं तरफ मुड़कर 10 किमी तक चला। रंजन अपने प्रारंभिक बिंदु से कितनी दूर तक पहुंचा -
QUESTION 143
राहुल ने अपनी घड़ी को टेबल पर इस तरह रखा कि शाम 6 बजे घंटे की सुई उत्तर की ओर इशारा करती है। रात 9.15 बजे मिनट की सुई किस दिशा में इशारा करेगी -
QUESTION 144
रवीश पूर्व की ओर 15 m तक चला। फिर वह अपनी बाई ओर मुड़ा और 20 m तक चला। फिर वह दाएं मुड़कर 17m तक चला। अंत में वह बाएँ मुड़ा और 20m की दूरी तय की। रवीश अब किस दिशा के सम्मुख है -
QUESTION 145
दो बसें 150 किमी लम्बी एक मुख्य सड़क के विपरित बिन्दुओं से शुरू करती है। पहली बस 25 किमी चलती है और दायीं ओर मुड़ जाती है और 15 किमी चलती है। वह फिर बायीं ओर मुडती है और 25 किमी चलती है और फिर से मुख्य सड़क की दिशा में मुड़कर मुख्य सड़क तक पहुचं जाती है। इस दौरान दूसरी बस खराबी के कारण सिर्फ 35 किमी मुख्य सड़क पर चलती है। इस बिन्दु पर दोनों बसों के मध्य की दूरी क्या है -
QUESTION 146
साहिल पश्चिम दिशा में जा रहा है यदि वह तीन बार दायीं ओर मुड़े तो अब वह किस दिशा में जा रहा है ?
QUESTION 147
एक सुबह उदय और विशाल एक चौराहे पर आमने-सामने बात कर रहे थे, यदि विशाल की छाया उदय के ठीक बायीं और थी, तो उदय का मुख किस दिशा में था -
QUESTION 148
S बिन्दु से प्रारम्भ करके महेश 25 मीटर दक्षिण की तरफ जाता है। वह अपने बायीं तरफ मुड़ता है और 50 मीटर चलता है। वह दुबारा अपने बायीं ओर मुड़ता है और 25 मीटर चलता है। वह फिर से अपने बायीं ओर मुड़ता है और 60 मीटर चलता है और T बिन्दु पर पहुचता है। महेश S बिन्दु से कितनी दूर है। और किस दिशा में है -
QUESTION 149
एक लडका उत्तर की ओर अपनी साईकिल चलाता है, फिर वह बायीं ओर मुड़ता है और 1 किमी चलता है और दुबारा बायीं ओर मुड़ता है और 2 किमी चलता है। वह अपने आप को प्रारम्भिक बिन्दु से 1 किमी की दूरी पर पाता है। उसने शुरूआत में उत्तर की ओर कितने किमी साईकिल चलाई -
QUESTION 150
सारह, विक्की के सापेक्ष 75 मीटर दक्षिण-पूर्व मेंं है। एड्रियन, विक्की के सापेक्ष 75 किमी दक्षिण-पश्चिम में है। तो, सारह, एड्रियन के सापेक्ष किस दिशा में है -