Distance and Direction
TOPICS ▾
Age Problems
Analogy
Arrangement and Pattern
Arrangement of words
Blood Relations
Calendar
Cause and Effect
Classification
Clock
Coding and Decoding
Data Sufficiency
Decision Making
Dictionary Order
Distance and Direction
Input-Output
Puzzle
Ranking and Order
Series
Statement and Arguments
Statement and Assumptions
Statement and Conclusions
Syllogism
Word Formation
SORT BY ▾
QUESTION 231
दिनेश और रमेश मोटर-साइकिल पर एक निश्चित स्थान से विपरीत दिशा में एक साथ यात्रा शुरू करते हैं। दिनेश की गति 60 किमी. प्रति घंटा है तथा रमेश की गति 44 किमी. प्रति घंटा है। 15 मिनट के पश्चात् दोनों के मध्य कितनी दूरी होगी ?
QUESTION 232
वीणा और वीरू दोनों एक स्थान से उत्तर दिशा में चलना शुरू करते हैं। वीणा 10 किमी. चलने के बाद बाएँ मुड़ जाती है। वीरू भी इतना ही चलने के बाद दाएँ मुड़ जाता है। वीणा कुछ समय के लिए रूकती है और फिर 5 किमी. और चलती है। जबकि वीरू केवल 3 किमी. चलता है। फिर वे दोनों दक्षिण दिशा में लौटते हैं और 15 किमी. चलते हैं। वीणा वीरू से कितनी दूर है ?
QUESTION 233
मैं पूर्व की ओर 5 किमी. जाता हूँ, फिर दायीं ओर मुड़कर 8 किमी. जाता हूँ। मैं फिर बायीं ओर मुड़ता हूँ और 5 किमी. जाता हूँ और फिर मैं बायीं ओर मुड़ता हूँ और 8 किमी. चलता हूँ। प्रारम्भिक स्थान से मैं कितनी दूर हूँ ?
QUESTION 234
एक आदमी 5 किलोमीटर दक्षिण की ओर जाता है। फिर दाहिने घूमकर 3 किलोमीटर चलता है। वह बायें घूमकर 5 किलोमीटर चलता है। अब वह प्रारम्भिक बिंदु से किस दिशा में है ? (QC-KICXH0125)
QUESTION 235
राजू को ताराघर जाना था। अत: वह अपने घर से पूर्व की ओर 1.5 कि.मी. चला, फिर दाईं ओर मुड़ गया और 2.5
QUESTION 236
शालू 30 मी उत्तर दिशा में चलती है, फिर दायीं ओर मुड़कर 30 मी चलने के पश्चात् दायीं ओर मुड़कर 55 मी चलती है। इसके बाद वह बायीं ओर मुड़कर 20 मी चलती है। इसके बाद वह दोबारा बायीं ओर मुड़कर 25 मी चलती है। वह अपने प्रारंभिक स्थान से कितने मीटर दूर है एवं अपने प्रारंभिक स्थान से किस दिशा में है?
QUESTION 237
अपने घर से पूर्व की ओर 80 मीटर चलने के बाद एक व्यक्ति बाएँ मुड़कर 20 मीटर चलता है, फिर दाएँ मुड़कर 100 मीटर जाता है। तब वह बाएँ मुड़कर 60 मीटर जाता है, फिर पार्क में पहुँचने के लिए दाएँ मुड़कर 120 मीटर जाता है। उसके घर और पार्क के बीच कितनी दूरी है?
QUESTION 238
संमित्र उत्तर की ओर 8 मीटर चला और दायें घूमकर 16 मीटर चला। फिर अपने बायें घूमकर 5 मीटर चला। वह फिर बायीं ओर मुड़ा और 16 मीटर चला। अब वह अपने प्रारम्भिक स्थान से किस दिशा में है ?
QUESTION 239
यदि अहमद सोहन के घर पहुँचने के लिए अपने घर से उत्तर की ओर चलता है और फिर प्रत्येक दिशा में समान दूरी तय करता हुआ वह बाएँ मुड़कर दक्षिण की ओर मुड़ जाता है तो यह बताइये कि अब अहमद का घर किस दिशा में है?
QUESTION 240
राहुल दक्षिण की ओर जाता है, फिर अपने दाएँ ओर मुड़कर 5 किमी. चलता है, फिर बाएँ ओर मुड़कर 3 किमी. चलता है, दोबारा फिर बाएँ ओर मुड़कर 5 किमी- चलता है। शुरुआती बिन्दु से वह किस दिशा में है ? (QC-KICXH0125)