Distance and Direction
TOPICS ▾
Age Problems
Analogy
Arrangement and Pattern
Arrangement of words
Blood Relations
Calendar
Cause and Effect
Classification
Clock
Coding and Decoding
Data Sufficiency
Decision Making
Dictionary Order
Distance and Direction
Input-Output
Puzzle
Ranking and Order
Series
Statement and Arguments
Statement and Assumptions
Statement and Conclusions
Syllogism
Word Formation
SORT BY ▾
QUESTION 241
एक बालक अपने पिता को ढूँढ़ रहा है। वह 90 मीटर पूर्व को जाकर दाएँ घूमता है। वह 20 मीटर चलकर फिर दाएँ मुड़कर अपने पिता को ढूँढता हुआ अपने चाचा के घर 30 मीटर चलकर पहुँचा। उसके पिता वहाँ नहीं मिले। यहाँ से 100 मीटर दूर उत्तर दिशा में चलकर उसे अपने पिता एक गली में मिले। आरम्भिक स्थान से कितनी दूरी पर उसे अपने पिता मिले?
QUESTION 242
गोपाल अपने विद्यालय से 2 किमी. सीधे चलता है। बाद में वह दायीं ओर मुड़ता है और 1 किमी. पैदल चलता है। पुनः वह अपने घर पहुंचने के लिए दायीं ओर मुड़कर 1 किमी. चलता है। यदि उसका घर विद्यालय से दक्षिण-पूर्व दिशा में स्थित है, तब गोपाल ने विद्यालय से किस दिशा में चलना प्रारंभ किया था ?
QUESTION 243
एक दिन प्रात:काल सूर्योदय के बाद, गंगाधर एक खंभे के सामने मुख करके चल रहा था। खंभे की छाया ठीक उसके दाईं ओर पड़ रही थी। वह किस दिशा में मुख करके चला रहा था?
QUESTION 244
एक स्थान A से प्रारंभ करके मोहन दक्षिण की ओर 1 किमी. जाता है, फिर बायीं ओर घूमकर 1 किमी. जाता है। फिर बायीं ओर घूमकर 1 किमी.चलता है। अब वह किस दिशा की ओर चल रहा है? (QC-KICXH0125)
QUESTION 245
राम अपने घर से 4 किमी. पश्चिम की ओर चलता है और फिर दक्षिण की ओर मुड़कर 8 किमी. तय करता है। अन्त में पूर्व की ओर 6 किमी. जाता है और फिर 2 किमी. पश्चिम की ओर जाता है। वह अपने प्रारंभिक स्थान से कितनी दूर है?
QUESTION 246
पिंकी पूर्व दिशा में 600 मीटर की दूरी चलती है, फिर बाएँ मुड़कर 500 मीटर चलती है, फिर से वह बाएँ मुड़कर 600 मीटर चलती है और फिर से वह बाएँ मुड़कर 500 मीटर चलकर रुक जाती है। वह प्रारंभिक स्थल से कितने मीटर दूर है ?
QUESTION 247
एक आदमी पश्चिम की ओर 10 किमी चला, फिर दायीं ओर मुड़कर वह 4 किमी चला, फिर वह बायीं ओर 10 किमी चला, वह फिर बायीं ओर 8 किमी चला एवं अंतत: वह उत्तर की ओर 4 किमी चला। उसकी प्रारंभिक स्थिति एवं क्षैतिज स्थिति के बीच की दूरी की गणना कीजिए।
QUESTION 248
राजू ने अपने घर से दक्षिण की ओर 10 किमी. साइकिल की सवारी की, दायीं ओर मुड़कर 5 किमी. सवारी की और फिर दायीं ओर मुड़कर 10 किमी. साइकिल की सवारी की और फिर बायीं ओर मुड़कर 10 किमी. साइकिल की सवारी की। अपने घर वापस पहुँचने के लिए उसे कितने किलोमीटर साइकिल की सवारी करनी होगी ? (QC-KICXH0125)
QUESTION 249
जल्दी सुबह एक व्यक्ति ने बस द्वारा यात्रा करते समय सूर्य को अपने दाहिनी ओर उदय होते हुए देखा। 30 मिनट के बाद उसने अपने को सूर्य की दिशा में यात्रा करते हुए पाया। वह किस दिशा में बढ़ रहा है?
QUESTION 250
रोहन, 3 किमी उत्तर दिशा में चलता है, उसके बाद वह बाएँ घूमकर 2 किमी चलता है। वह दुबारा बाएँ घूमकर 3 किमी चलता है। इसके बाद वह बाएँ घूमकर 3 किमी चलता है। तदनुसार, वह अपने आरंभिक बिंदु से कितने किमी दूर पहुँच जाता है ? (QC-KICXH0125)