Distance and Direction
TOPICS ▾
Age Problems
Analogy
Arrangement and Pattern
Arrangement of words
Blood Relations
Calendar
Cause and Effect
Classification
Clock
Coding and Decoding
Data Sufficiency
Decision Making
Dictionary Order
Distance and Direction
Input-Output
Puzzle
Ranking and Order
Series
Statement and Arguments
Statement and Assumptions
Statement and Conclusions
Syllogism
Word Formation
SORT BY ▾
QUESTION 301
यदि आप उत्तर को चलते हैं, दायें मुड़ते हैं और फिर दाये मुड़ जाते हैं और उसके बाद बायें चलते है तो यह बताइये आप अब किस दिशा में है? (QC-KICXH0125)
QUESTION 302
आनन्द अपने घर से विद्यालय पहुँचने के लिए पूरब की ओर 10 किमी. यात्रा करता है, फिर विद्यालय के पश्चात् अपने पिता की दुकान पर पहुँचने के लिए दक्षिण की ओर 5 किमी. चलता है। फिर वह अपने चाचा की मदद करने के लिए पश्चिम की ओर 10 किमी. जाता है। वह अपने घर से कितनी दूरी पर तथा किस दिशा में है ? (QC-KICXH0125)
QUESTION 303
एक नाव घाट (जेटी) से पूरब की ओर चलती है। 9 समुद्री मील जलयात्रा के पश्चात्, वह दायीं ओर मुड़कर 12 समुद्री मील और तय करती है। यदि उसे वापिस घाट (जेटी) पर जाना है, तो अब उसकी वर्तमान स्थिति से न्यूनतम दूरी क्या होगी?
QUESTION 304
बाबू रहीम का पड़ोसी है और उसका मकान पश्चिमोत्तर दिशा में 200 मीटर की दूरी पर है। जोसेफ रहीम का पड़ोसी है और उसका मकान दक्षिण पश्चिम दिशा में 200 मीटर की दूरी पर है। गोपाल जोसेफ का पड़ोसी है और वह दक्षिण पूर्व दिशा में 200 मीटर की दूरी पर रहता है। राय गोपाल का पड़ोसी है और उसका मकान पूर्वोत्तर दिशा में 200 मीटर की दूरी पर है। राय का मकान बाबू के मकान की किस दिशा में स्थित है?
QUESTION 305
कोई व्यक्ति किसी बिंदू से चलना आरंभ करके पूर्व की ओर 5 किमी. चलता है, फिर दाएँ मुड़कर 3 किमी. चलता है, पुनः दाहिने मुड़कर फिर चलता है। अब उसके मुख के सामने कौन-सी दिशा है ? (QC-KICXH0125)
QUESTION 306
गुरप्रीत दक्षिण की ओर मुँह किए हुए है। वह दाएँ मुड़कर 35 मीटर चलती है, फिर दाएँ मुड़कर 40 मीटर चलती है। अंत में, वह बाएँ मुड़कर 30 मीटर चलती है। अब उसका मुँह किस दिशा की ओर है?
QUESTION 307
सिद्धार्थ और मुरली एक ही बिन्दु से जॉगिंग के लिए निकले। सिद्धार्थ पूर्व की ओर 4 किमी चला। मुरली पश्चिम की ओर 3 किमी गया। सिद्धार्थ बाईं ओर मुड़कर 4 किमी चला और मुरली दाईं ओर मुड़कर 4 किमी चला। अब सिद्धार्थ और मुरली के बीच कितनी दूरी है ?
QUESTION 308
एक लड़के ने पश्चिम की ओर चलना प्रारम्भ किया, वह दाईं ओर मुड़ा, फिर वह दाईं ओर मुड़ा और अंत में बाईं ओर मुड़ा। बताइए वह अब किस दिशा में जा रहा है? (QC-KICXH0125)
QUESTION 309
सायं के झुटपुटे में, रोहित ने सूर्य के सामने चलना शुरू किया। थोड़ी दूरी पर उसे उसका दोस्त मिल गया और दोनों अपने बाएँ घूम गए। वे थोड़ी देर रुके और फिर से अपने दाएँ मुड़कर चलना शुरू कर दिया। अंत में रोहित ने अपने दोस्त को “गुडबाई” कहा और एक मोड़ (कॉर्नर) पर बाएँ मुड़ गया। इस समय रोहित किस दिशा में चल रहा है?
QUESTION 310
रजनीश ने उत्तर की ओर चलना शुरू किया। वह 20 मीटर चलने के बाद बाएँ मुड़ गया। 30 मीटर चलने के बाद वह फिर से दायीं ओर मुड़ गया। इस समय उसका चेहरा किस दिशा में है ?