Adyayan.com

Input/Output Devices
QUESTION 61
निम्नलिखित में से क्या कम्प्यूटर का एक इनपुट डिवाइस है -
  • B स्पीकर
  • C स्कैनर
  • D प्रिंटर
  • A मॉनिटर
Answer: स्कैनर एक इनपुट डिवाइस है जो दस्तावेजों और तस्वीरों को स्कैन करके उन्हें डिजिटल डेटा में परिवर्तित करता है। मॉनिटर, स्पीकर और प्रिंटर आउटपुट डिवाइस हैं।
QUESTION 62
स्क्रीन पर किसी आइटम को माउस के प्रयोग से मुव करने के वर्णन के लिए प्रयुक्त पद है -
  • B ड्रैग एण्ड ड्राॅप
  • C पाइंट
  • D डबल - क्लिक
  • A क्लिक
Answer: माउस का उपयोग करके स्क्रीन पर किसी आइटम को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने की प्रक्रिया को 'ड्रैग एंड ड्रॉप' कहा जाता है।
QUESTION 63
निम्नलिखित में से किस प्रकार का कंप्यूटर मॉनीटर स्क्रीन पर एक छवि (image) बनाने के लिए इलेक्ट्रॉन पुंज (beam) का उपयोग करता है -
  • B लिक्विड क्रिस्टल डिस्प्ले
  • D गैस प्लाज्मा डिस्प्ले
  • C कैथोड रे ट्यूब
  • A प्रकाश उत्सर्जक डायोड
Answer: कैथोड रे ट्यूब (CRT) मॉनीटर स्क्रीन पर एक छवि बनाने के लिए एक इलेक्ट्रॉन पुंज (electron beam) का उपयोग करता है जो फॉस्फोर-कोटेड स्क्रीन से टकराता है।
QUESTION 64
सही मिलान करें:डिवाइस प्रकार(a) मैग्नेटिक टेप (i) इनपुट डिवाइस(b) यादृच्छिक अभिगम स्मति (RAM) (ii) सहायक संग्रहण उपकरण (ऑक्सिलरी स्टोरेज डिवाइस)(c) लेज़र प्रिंटर (iii) आंतरिक भंडारण (इंटरनल स्टोरेज)(d) लाइट पेन (iv) आउटपुट डिवाइस
  • D a-ii, b-i, c-iii, d-iv
  • B a-i, b-iii, c-iv, d-ii
  • C a-ii, b-iii, c-i, d-iv
  • A a-ii, b-iii, c-iv, d-i
Answer: (a) मैग्नेटिक टेप एक सहायक संग्रहण उपकरण है (ii)। (b) रैम आंतरिक भंडारण (इंटरनल स्टोरेज) है (iii)। (c) लेज़र प्रिंटर एक आउटपुट डिवाइस है (iv)। (d) लाइट पेन एक इनपुट डिवाइस है (i)।
QUESTION 65
निम्न में से किस प्रकार के प्रिंटर में प्रिंटिंग रिबन काम में आती है-
  • D इंकजेट प्रिन्टर
  • B लेजर प्रिंटर
  • A प्लाॅटर
  • C डाॅट मेट्रिक्स प्रिन्टर
Answer: डॉट मैट्रिक्स प्रिंटर में एक प्रिंटिंग रिबन होता है। प्रिंट हेड में मौजूद पिन इस रिबन पर टकराते हैं, जिससे स्याही कागज पर स्थानांतरित हो जाती है और अक्षर बनते हैं।
QUESTION 66
निम्न में से कौन सा कथन असत्य है -
  • C सामान, डाक-पैकेज, किताबें आदि पर हम अद्वितीय पहचान के लिए बार कोड का प्रयोग करते हैं।
  • D बार कोड खड़ी रेखाओं के संयोजन से डाटा को निरूपित करता है।
  • B एक बार कोड रीडर लेज़र-बीम स्कैनिंग तकनीक का प्रयोग करता है।
  • A बार कोड एक विशेष स्याही के प्रयोग से छापे जाते हैं, जिसमें आयरन ऑक्साइड होता है।
Answer: यह कथन असत्य है। आयरन ऑक्साइड वाली विशेष स्याही का उपयोग MICR (मैग्नेटिक इंक कैरेक्टर रिकॉग्निशन) में होता है, जो मुख्य रूप से बैंक चेक पर होता है, न कि बारकोड में। बारकोड आमतौर पर सामान्य स्याही से मुद्रित होते हैं।
QUESTION 67
मॉनिटर के डिस्प्ले आकार को कैसे मापा जाता है ?
  • D वर्टिकली
  • A हॉरिजॉन्टली
  • C जिग-जैग
  • B डायगोनली
Answer: किसी भी मॉनिटर या डिस्प्ले का आकार हमेशा एक कोने से विपरीत कोने तक तिरछे (diagonally) मापा जाता है।
QUESTION 68
निम्नलिखित में से कौन एक पॉइंटिग इनपुट डिवाइस नहीं है -
  • C डिजिटइजिंग टैबलेट
  • B जॉयस्टिक
  • A ट्रैक बॉल
  • D स्कैनर
Answer: स्कैनर एक इनपुट डिवाइस है जो दस्तावेज़ों या छवियों को कैप्चर करता है, लेकिन यह एक पॉइंटिंग डिवाइस नहीं है। ट्रैकबॉल, जॉयस्टिक और डिजिटाइज़िंग टैबलेट सभी पॉइंटिंग डिवाइस हैं।
QUESTION 69
निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प निम्नलिखित कथनों की सत्यता का सर्वोत्तम रूप से वर्णन करता है -(i) जब एक लाइट पेन की नोक को मॉनिटर की स्क्रीन पर ले जा कर फिर पेन बटन दबाया जाता है, तो इसका फोटोसेल सेंसिंग एलिमेंट स्क्रीन के लोकेशन का पता लगाता है और सीपीयू (CPU) को उससे संबंधित सिग्नल भेजता है।(ii) चूंकि ट्रैकबॉल स्थिर होता है, इसलिए इसे उपयोग करने के लिए अधिक स्थान (स्पेस) की आवश्यकता नहीं होती है।
  • B (i)-सही; (ii)-गलत
  • C (i)-गलत; (ii)-सही
  • D (i)-गलत; (ii)-गलत
  • A (i)- सही; (ii)-सही
Answer: दोनों कथन सही हैं। लाइट पेन स्क्रीन से प्रकाश का पता लगाकर काम करता है, और ट्रैकबॉल एक ही स्थान पर रहता है, जिससे यह सीमित स्थान के लिए उपयुक्त होता है।
QUESTION 70
आउटपुट डिवाइसेस का उपयोग करके उपयोक्ता ____ कर सकते हैं -
  • C डेटा प्रोसेस
  • D डेटा प्रिंट करें या डेटा देखें
  • B डेटा स्कैन
  • A डेटा इनपुट
Answer: आउटपुट डिवाइस कंप्यूटर से संसाधित डेटा को उपयोगकर्ता के लिए प्रस्तुत करते हैं, जैसे मॉनिटर पर देखना या प्रिंटर से प्रिंट करना।