January 2026 Current Affairs
QUESTION 61
हाल ही में ओडिशा की पहली महिला मुख्य सचिव (First Female Chief Secretary) के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
Answer: वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अनु गर्ग को ओडिशा की पहली महिला मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। यह राज्य के इतिहास में इस पद पर पहुंचने वाली वह पहली महिला हैं।
QUESTION 62
हाल ही में 'वैश्विक परिवार दिवस' (Global Family Day) कब मनाया गया है?
Answer: हर साल 1 जनवरी को वैश्विक परिवार दिवस मनाया जाता है। इसे विश्व शांति दिवस के रूप में भी जाना जाता है। इसका उद्देश्य दुनिया भर में शांति और एकता को बढ़ावा देना है।
QUESTION 63
हाल ही में रूस ने परमाणु क्षमता से लैस 'ओरेश्निक मिसाइल प्रणाली' (Oreshnik missile system) कहाँ तैनात की है?
Answer: रूस ने अपने सहयोगी देश बेलारूस में परमाणु क्षमता से लैस ओरेश्निक मिसाइल प्रणाली तैनात की है। बेलारूस की राजधानी मिन्स्क है।
QUESTION 64
हाल ही में हुंडई मोटर इंडिया ने किसे अपना MD & CEO नियुक्त किया है?
Answer: हुंडई मोटर इंडिया ने तरुण गर्ग को अपना नया प्रबंध निदेशक (MD) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया है।
QUESTION 65
हाल ही में अजय सिंघल को किस राज्य का नया DGP नियुक्त किया गया है?
Answer: अजय सिंघल को हरियाणा का नया पुलिस महानिदेशक (DGP) नियुक्त किया गया है।
QUESTION 66
हाल ही में 'अटल स्मृति न्यास' का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?
Answer: पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू को 'अटल स्मृति न्यास' का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
QUESTION 67
हाल ही में BWF एथलीट्स कमीशन की चेयरपर्सन किसे चुना गया है?
Answer: भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु को BWF एथलीट्स कमीशन की चेयरपर्सन चुना गया है।
QUESTION 68
हाल ही में किस दूरसंचार कंपनी ने देशभर में 'वॉयस ओवर वाई-फाई' सेवा शुरू करने की घोषणा की है?
Answer: BSNL ने देशभर में वॉयस ओवर वाई-फाई (VoWiFi) सेवा शुरू करने की घोषणा की है, जिससे नेटवर्क कनेक्टिविटी बेहतर होगी।
QUESTION 69
हाल ही में भारतीय वायुसेना के 'वाइस चीफ ऑफ एयर स्टाफ' का पद किसने संभाला है?
Answer: एयर मार्शल नागेश कपूर ने भारतीय वायुसेना के वाइस चीफ ऑफ एयर स्टाफ का पदभार संभाला है।
QUESTION 70
हाल ही में किसने 'यूरो' (Euro) को अपनी आधिकारिक मुद्रा के रूप में स्वीकार किया है?
Answer: बुल्गारिया ने यूरो को अपनी आधिकारिक मुद्रा के रूप में स्वीकार कर लिया है और वह यूरो ज़ोन का 21वां सदस्य बन गया है।