Adyayan.com

कारक
QUESTION 61
निम्नलिखित में से किस वाक्य में ‘से’ परसर्ग अपादान कारक के लिए प्रयुक्त नहीं हुआ है ?
  • C आकाश से पानी बरसा।
  • B वह विद्यालय से आ रहा है।
  • D नदियाँ पहाड़ों से निकलती हैं।
  • A लड़के ने हाथ से फल तोड़ा।
QUESTION 62
‘दूध से दही बनता है’ वाक्य में कारक है
  • D अपादान
  • C अधिकरण
  • A कर्ता
  • B कर्म
QUESTION 63
अनुपयुक्त परसर्ग का प्रयोग हुआ है -
  • C आठ बजने में दस सैकण्ड हैं।
  • B अध्यक्ष को निवेदन करना चाहता हूँ।
  • D नानक ने अपना सारा धन साधुओं में बाँट दिया।
  • A उसकी काम करने की इच्छा नहीं है।
QUESTION 64
‘हिमालय से अनेक नदियाँ निकलती हैं।’ इस वाक्य में किस कारक के परसर्ग का प्रयोग हुआ ।
  • D संबंध कारक
  • C अधिकरण कारक
  • A करण कारक
  • B अपादान कारक
QUESTION 65
निम्नलिखित में से किस वाक्य में ‘संप्रदान कारक’ के परसर्ग (विभक्ति चिह्न) का प्रयोग हुआ है -
  • A उस जगह एक सभा होने जा रही है।
  • B लड़का अब अपने पाँव से चलता है।
  • C वह घर से बाहर आया।
  • D राम के हित लक्ष्मण वन गए थे।
QUESTION 66
कारक की दृष्टि से असंगत है
  • D चोर सिपाही से डरता है। - अपादान कारक
  • C उसने आँखों देखी बात कही। - करण कारक
  • B लड़के सैर को गये। - कर्म कारक
  • A बालक खेलता है। - कर्ता कारक
QUESTION 67
किस वाक्य में अपादान कारक का प्रयोग नहीं हुआ है ?
  • C आत्मा देह से भिन्न है।
  • B आपके दर्शन से लाभ हुआ।
  • A मेरे हाथ से घड़ी छूट पड़ी।
  • D कोयला खदान से निकाला जाता है।
QUESTION 68
किस ‘वाक्यांश’ में अपादान कारक है ?
  • B उसने
  • A चोरी करने के कारण
  • C नौकर को
  • D घर से निकाल दिया।
QUESTION 69
किस ‘वाक्यांश’ में संबंध कारक है ?
  • C बहुत समय से
  • D सुरक्षित रखी है।
  • B राम की एक पुस्तक
  • A पुस्तकालय में
QUESTION 70
‘मैं कलम से किताब लिखता हूं।’ में कारक का भेद है -
  • B करण कारक
  • D सम्बन्ध कारक
  • C अपादान कारक
  • A कर्म कारक

कारक किसे कहते हैं? परिभाषा, भेद और विभक्ति चिह्न

कारक की परिभाषा: संज्ञा या सर्वनाम के जिस रूप से उसका सम्बन्ध वाक्य के अन्य शब्दों (विशेषकर क्रिया) से जाना जाए, उसे कारक कहते हैं। सरल शब्दों में — वाक्य में संज्ञा का क्रिया के साथ जो सम्बन्ध होता है, वही कारक है।

उदाहरण: “राम ने सेब खाया।” — यहाँ ‘राम ने’ कर्ता कारक है क्योंकि काम करने वाला राम है।


कारक के कितने भेद होते हैं?

हिन्दी व्याकरण में कारक के 8 भेद होते हैं। प्रत्येक कारक का अपना विभक्ति चिह्न (परसर्ग) होता है जो उसे पहचानने में सहायता करता है।

कारकविभक्ति चिह्नपहचान
कर्ता कारकनेकाम करने वाला
कर्म कारककोजिस पर काम हो
करण कारकसे, के द्वारासाधन/माध्यम
सम्प्रदान कारकको, के लिएजिसके लिए कुछ किया जाए
अपादान कारकसे (अलगाव)जहाँ से अलगाव हो
सम्बन्ध कारकका, के, की, रा, रे, रीसम्बन्ध बताना
अधिकरण कारकमें, परस्थान/समय का आधार
सम्बोधन कारकहे!, अरे!, ओ!किसी को पुकारना

करण और अपादान कारक में अंतर

SSC, Railways और राज्य परीक्षाओं में करण और अपादान कारक का अंतर सबसे अधिक पूछा जाता है। दोनों में ‘से’ विभक्ति आती है, लेकिन अर्थ अलग होता है।

  • करण कारक में ‘से’ का अर्थ साधन होता है → “वह कलम से लिखता है।”
  • अपादान कारक में ‘से’ का अर्थ अलगाव या भय होता है → “वह पेड़ से गिरा।”

सम्प्रदान और कर्म कारक में अंतर

दोनों में ‘को’ विभक्ति लगती है, इसलिए परीक्षा में भ्रम होता है:

  • स्थायी देने पर → सम्प्रदान कारक → “राजा ने गरीबों को कम्बल दिए।”
  • अस्थायी देने पर → कर्म कारक → “माँ ने धोबी को कपड़े दिए।”

परीक्षा उपयोगी तथ्य

  • कारक के कुल 8 भेद होते हैं — SSC CGL, CHSL, Railways NTPC, UP Police, Rajasthan LDC सभी में पूछे जाते हैं।
  • सम्बोधन कारक को कुछ विद्वान कारक नहीं मानते, इसलिए कभी-कभी 7 कारक भी कहे जाते हैं।
  • ‘ने’ विभक्ति केवल भूतकाल की सकर्मक क्रिया के साथ आती है।

 

TAGS: karak ke bhed, karak ke bhed udaharan, कारक के भेद उदाहरण सहित, karak kise kahate hain, karak ke bhed bataiye, karak ke bhed ki paribhasha, karak ke chinh, karak ke aath bhed, karak ke bhed udaharan sahit, कारक के कितने भेद होते हैं, कारक के भेद, karak ke bhed in hindi, karak ke bhed in sanskrit, karak ke bhed kitne hote hain, karak ke bhed with examples, karak ke bhed likhiye, karak ke bhed hote hain, karak ke bhed aur udaharan, karak ke bhed ke udaharan