Adyayan.com

कारक
QUESTION 71
किस वाक्य में कर्मकारक नहीं है -
  • A बालक रोते-रोते सो गया।
  • C माँ बच्चे को सुलाती है।
  • D राजा ने ब्राह्मण को बुलाया।
  • B ग्वाला गाय दुहता है।
QUESTION 72
किस ‘वाक्यांश’ में ‘मध्यमपुरूष’ का प्रयोग है ?
  • D अपने-अपने घर चले गये।
  • C वे लोग
  • B आपसे कहा था कि
  • A मैंने
QUESTION 73
आलोक माँ के लिए दवाई लायो | वाक्य में कौनसा कारक प्रयुक्त होते हैं ?
  • D कर्ता कारक
  • B कर्मकारक
  • C करण कारक
  • A सम्प्रदान कारक
QUESTION 74
'माँ ने बच्चे को सुलाया' इस वाक्य में 'को' किस कारक की विभक्ति है ?
  • B कर्म
  • C करण
  • D अपादान
  • A सम्प्रदान
QUESTION 75
ईश्वर ने सुनने को दो कान दिए हैं - इसमें ‘सुनने को’ वाक्यांश में कौनसा कारक है -
  • A अधिकरण
  • D कर्म
  • C सम्प्रदान
  • B करण
QUESTION 76
रमेश जयपुर से दिल्ली जा रहा है। इस वाक्य में कारक है–
  • B अपादान
  • D सम्प्रदान
  • A सम्बन्ध
  • C करण
QUESTION 77
इनमें से किस ‘वाक्यांश’ में कर्म कारक है ?
  • C उत्सुकता के साथ
  • A सड़क पर
  • D तमाशा देख रहे हैं।
  • B बहुत से लोग
QUESTION 78
‘लोटा छत से गिरा’ में कौन-सा कारक है-
  • D अधिकरण
  • A कर्म
  • B अपादान
  • C करण
QUESTION 79
‘क्रिया का प्रभाव य फल जिस संज्ञा/सर्वनाम पर पडता है’, उसे कौन-सा कारक कहते है?
  • A कर्ता कारक
  • B आपादन कारक
  • C संप्रदान कारक
  • D कर्म कारक
QUESTION 80
किस वाक्य में संप्रदान कारक का परसर्ग (विभक्ति चिह्न) प्रयुक्त हुआ है ?
  • D माँ ने बच्चे को बुलाया।
  • B मोहन ने सोहन को पीटा।
  • A न्यायालय ने अपराधी को दंडित किया।
  • C मालिक ने सेवक को धन दिया।

कारक किसे कहते हैं? परिभाषा, भेद और विभक्ति चिह्न

कारक की परिभाषा: संज्ञा या सर्वनाम के जिस रूप से उसका सम्बन्ध वाक्य के अन्य शब्दों (विशेषकर क्रिया) से जाना जाए, उसे कारक कहते हैं। सरल शब्दों में — वाक्य में संज्ञा का क्रिया के साथ जो सम्बन्ध होता है, वही कारक है।

उदाहरण: “राम ने सेब खाया।” — यहाँ ‘राम ने’ कर्ता कारक है क्योंकि काम करने वाला राम है।


कारक के कितने भेद होते हैं?

हिन्दी व्याकरण में कारक के 8 भेद होते हैं। प्रत्येक कारक का अपना विभक्ति चिह्न (परसर्ग) होता है जो उसे पहचानने में सहायता करता है।

कारकविभक्ति चिह्नपहचान
कर्ता कारकनेकाम करने वाला
कर्म कारककोजिस पर काम हो
करण कारकसे, के द्वारासाधन/माध्यम
सम्प्रदान कारकको, के लिएजिसके लिए कुछ किया जाए
अपादान कारकसे (अलगाव)जहाँ से अलगाव हो
सम्बन्ध कारकका, के, की, रा, रे, रीसम्बन्ध बताना
अधिकरण कारकमें, परस्थान/समय का आधार
सम्बोधन कारकहे!, अरे!, ओ!किसी को पुकारना

करण और अपादान कारक में अंतर

SSC, Railways और राज्य परीक्षाओं में करण और अपादान कारक का अंतर सबसे अधिक पूछा जाता है। दोनों में ‘से’ विभक्ति आती है, लेकिन अर्थ अलग होता है।

  • करण कारक में ‘से’ का अर्थ साधन होता है → “वह कलम से लिखता है।”
  • अपादान कारक में ‘से’ का अर्थ अलगाव या भय होता है → “वह पेड़ से गिरा।”

सम्प्रदान और कर्म कारक में अंतर

दोनों में ‘को’ विभक्ति लगती है, इसलिए परीक्षा में भ्रम होता है:

  • स्थायी देने पर → सम्प्रदान कारक → “राजा ने गरीबों को कम्बल दिए।”
  • अस्थायी देने पर → कर्म कारक → “माँ ने धोबी को कपड़े दिए।”

परीक्षा उपयोगी तथ्य

  • कारक के कुल 8 भेद होते हैं — SSC CGL, CHSL, Railways NTPC, UP Police, Rajasthan LDC सभी में पूछे जाते हैं।
  • सम्बोधन कारक को कुछ विद्वान कारक नहीं मानते, इसलिए कभी-कभी 7 कारक भी कहे जाते हैं।
  • ‘ने’ विभक्ति केवल भूतकाल की सकर्मक क्रिया के साथ आती है।

 

TAGS: karak ke bhed, karak ke bhed udaharan, कारक के भेद उदाहरण सहित, karak kise kahate hain, karak ke bhed bataiye, karak ke bhed ki paribhasha, karak ke chinh, karak ke aath bhed, karak ke bhed udaharan sahit, कारक के कितने भेद होते हैं, कारक के भेद, karak ke bhed in hindi, karak ke bhed in sanskrit, karak ke bhed kitne hote hain, karak ke bhed with examples, karak ke bhed likhiye, karak ke bhed hote hain, karak ke bhed aur udaharan, karak ke bhed ke udaharan