Adyayan.com

प्रमुख किसान एवं जनजातीय आंदोलन

ब्रिटिश भारत के प्रमुख किसान और जनजातीय आंदोलनों पर आधारित MCQs हल करें। संथाल, मुंडा, नील और चंपारण विद्रोह से जुड़े प्रश्न पाएं।

प्रमुख किसान एवं जनजातीय आंदोलन
QUESTION 71
सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए :सूची-I (जनजाति/आदिवासी विद्रोह)A. कोल विद्रोह (छोटानागपुर), 1820-27B. रामोसी विद्रोह, 1822-27C. भूमिज विद्रोह (मानभूमि), 1832-33D. संथाल विद्रोह (राजमहल), 1855-56सूची-II (विद्रोह का नेता)1. बुद्धू भगत2. चित्तर सिंह3. गंगा नारायण4. सिद्धू व कान्हू
  • A A → 1, B → 2, C → 3, D → 4
  • B A → 2, B → 1, C → 3, D → 4
  • C A → 1, B → 2, C → 4, D → 3
  • D A → 4, B → 3, C → 2, D → 1
Answer: सही मिलान है: कोल विद्रोह- बुद्धू भगत, रामोसी विद्रोह- चित्तर सिंह, भूमिज विद्रोह- गंगा नारायण, संथाल विद्रोह- सिद्धू व कान्हू।
QUESTION 72
1899-1900 के मुण्डा क्रांति का नेता कौन था ?
  • A सिद्ध
  • B बुध्दू भगत
  • C बिरसा मुंडा
  • D शम्भू देव
Answer: बिरसा मुंडा ने 1899-1900 में हुए मुंडा विद्रोह का नेतृत्व किया, जिसे 'उलगुलान' (महान हलचल) भी कहा जाता है। इसका उद्देश्य मुंडा राज की स्थापना करना था।
QUESTION 73
बी. आर. अम्बेडकर ने किन-किन संस्थाओं की स्थापना की?1. दलित वर्ग कल्याण संस्थान / बहिष्कृत हितकारी सभा, 1924 2. अखिल भारतीय दलित वर्ग एसोसिएशन, 1925 3. इण्डिपेण्डेंट लेबर पार्टी, 1936 4. अनुसूचित जातीय संघ, 1942
  • A 1, 2 और 3
  • B 1, 2 और 4
  • C 2, 3 और 4
  • D 1, 2, 3 और 4
Answer: ये सभी संगठन डॉ. बी. आर. अम्बेडकर द्वारा दलितों और मजदूरों के सामाजिक और राजनीतिक अधिकारों की वकालत करने के लिए स्थापित किए गए थे।
QUESTION 74
कम्युनिस्ट इंटरनेशनल का सदस्य बनने वाला पहला भारतीय कौन था ?
  • A एम. एन. राय
  • B मुजफ्फर अहमद
  • C एस. ए. डांगे
  • D इनमें से कोई नहीं
Answer: मानवेन्द्र नाथ राय (एम. एन. राय) 1920 में लेनिन के निमंत्रण पर कम्युनिस्ट इंटरनेशनल (कॉमिन्टर्न) की दूसरी कांग्रेस में शामिल हुए और इसके सदस्य बनने वाले पहले भारतीय थे।
QUESTION 75
किस कृषक विद्रोह के नेताओं ने यह नारा दिया—'हम महारानी और सिर्फ महारानी की रैयत होना चाहते हैं ?
  • A पावना विद्रोह
  • B दक्कन उपद्रव
  • C चंपारण का नील सत्याग्रह
  • D गुजरात का खेड़ा सत्याग्रह
Answer: बंगाल के पावना विद्रोह (1873-76) के दौरान किसानों ने यह नारा दिया था। वे ज़मींदारों के शोषण के खिलाफ थे, लेकिन ब्रिटिश क्राउन के प्रति अपनी वफादारी व्यक्त करना चाहते थे।
QUESTION 76
द्रविड़ कड़गम / द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) के संस्थापक थे
  • A अन्नादुरै
  • B सी. एन. मुदालियार
  • C टी. एम. नायर
  • D इनमें से कोई नहीं
Answer: सी. एन. अन्नादुरै ने 1949 में पेरियार ई. वी. रामासामी की द्रविड़ कड़गम (DK) से अलग होकर द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) की स्थापना की।
QUESTION 77
1836-40 के दौरान मालाबार में जान्मी (हिन्दू जमींदारों) के विरुद्ध मोप्पिलों मोपिलाओं (मुस्लिम किसानों) के विद्रोह का नेतृत्व किसने किया?
  • A सैय्यद अली व उसका पुत्र फजल अली
  • B दिगम्बर विश्वास व विष्णु विश्वास
  • C मजनूशाह व चिराग अली शाह
  • D इनमें से कोई नहीं
Answer: मालाबार क्षेत्र में 19वीं शताब्दी के पूर्वार्ध में हुए मोपला विद्रोहों में सैय्यद अली और उनके पुत्र फजल अली ने महत्वपूर्ण नेतृत्व प्रदान किया था।
QUESTION 78
1930 के दशक में विभिन्न भागों में भिन्न-भिन्न नेताओं द्वारा किसान आंदोलन चलाए गये थे | उन्हें उनके प्रभावक्षेत्र से सुमेलित कीजिए :सूची-I A. सहजानन्द सरस्वतीB. खान अब्दुल गफ्फार खांC. स्वामी रामानन्दD. अब्दुल हमीद खांसूची-II1. हैदराबाद2. दक्षिणी असम 3. उत्तर-पश्चिम सीमा प्रांत4. बिहार
  • A A → 1, B → 2, C → 4, D → 3
  • B A → 4, B → 3, C → 1, D → 2
  • C A → 3, B → 4, C → 2, D → 1
  • D A → 2, B → 3, C → 1, D → 4
Answer: सही मिलान है: स्वामी सहजानंद सरस्वती - बिहार, खान अब्दुल गफ्फार खान (खुदाई खिदमतगार) - उत्तर-पश्चिम सीमा प्रांत, स्वामी रामानंद तीर्थ - हैदराबाद, और अब्दुल हमीद खान - दक्षिणी असम।
QUESTION 79
1908 में बाल गंगाधर तिलक को जेल की सजा दिए जाने पर कहाँ के मजदूरों ने भारत की पहली राजनीतिक हड़ताल की
  • A बंबई
  • B दिल्ली
  • C कलकत्ता
  • D इनमें से कोई नहीं
Answer: जब 1908 में बाल गंगाधर तिलक को गिरफ्तार कर 6 साल की जेल की सजा सुनाई गई, तो बंबई के कपड़ा मिल मजदूरों ने इसके विरोध में एक बड़ी हड़ताल की, जिसे भारत की पहली राजनीतिक हड़ताल माना जाता है।
QUESTION 80
निम्नलिखित में से कौन मंदिर प्रवेश आंदोलन (निम्न जातियों के लिए मंदिरों में प्रवेश की अनुमति दिलाने का आंदोलन) नहीं था ?
  • A केरल का वायकोम सत्याग्रह (1924-25)
  • B गुजरात का बारदोली सत्याग्रह (1928)
  • C महाराष्ट्र का कालाराम मंदिर सत्याग्रह (1928)
  • D केरल का गुरुवायूर सत्याग्रह (1931-33)
Answer: बारदोली सत्याग्रह एक किसान आंदोलन था जो बढ़ाए गए भू-राजस्व के खिलाफ था। अन्य तीन आंदोलन (वायकोम, कालाराम, गुरुवायूर) दलितों और निम्न जातियों के मंदिर प्रवेश के अधिकार के लिए थे।