Adyayan.com

धातुएं और उनके यौगिक
QUESTION 61
डोलोमाईट (Dolomite) का रासायनिक सूत्र है -
  • C MgCO₃
  • D CaCO₃-MgCO₃
  • A CaCO₃
  • B CaSO₄
Answer: डोलोमाइट एक कार्बोनेट खनिज है जो कैल्शियम मैग्नीशियम कार्बोनेट से बना है, जिसका सूत्र CaMg(CO₃)₂ या CaCO₃·MgCO₃ है।
QUESTION 62
फोटोग्राफी में सामान्यत: प्रयोग किये जाने वाले 'हाइपो' का रासायनिक नाम क्या है ?
  • D सिल्वर आयोडाइड
  • C सोडियम नाइट्रेट
  • A सोडियम थायोसल्फेट
  • B सिल्वर नाइट्रेट
Answer: सोडियम थायोसल्फेट (Na₂S₂O₃) को 'हाइपो' के रूप में जाना जाता है और इसका उपयोग फोटोग्राफी में एक फिक्सिंग एजेंट के रूप में किया जाता है।
QUESTION 63
निम्नलिखित कथनों में से कांच के बारे में कौन-से कथन सही है ?1. कांच अनन्तं श्यानता वाला अतिशीतल द्रव है |2. बैंगनी रंग का कांच MnO₂ को मिलाने से प्राप्त किया जाता है3. कांच एक मानव-निर्मित सिलिकेट है |4. कांच एक क्रिस्टलीय पदार्थ है |
  • A 1,2 और 4
  • C 1,2 और 3
  • D 1 और 3
  • B 2,3 और 4
Answer: कांच एक अक्रिस्टलीय ठोस है जिसे अतिशीतित द्रव माना जाता है (कथन 1 सही)। बैंगनी रंग मैंगनीज डाइऑक्साइड से आता है (कथन 2 सही)। यह मानव निर्मित सिलिकेट है (कथन 3 सही)। कथन 4 गलत है क्योंकि कांच अक्रिस्टलीय होता है।
QUESTION 64
रासायनिक दृष्टिकोण से 'सिंदूर' है -
  • B पोटेशियम नाइट्रेट
  • D मरकरी II सल्फाइड
  • A कैल्सियम कार्बोनेट
  • C पोटेशियम सल्फाइड
Answer: पारंपरिक सिंदूर रासायनिक रूप से मर्क्यूरिक सल्फाइड (HgS) होता है।
QUESTION 65
सोडियम कार्बोनेट आमतौर पर इस नाम से जाना जाता है ?
  • C कास्टिक सोडा (दाहक सोडा)
  • B धोने का सोडा (वाशिंग सोडा)
  • A बेकिंग सोडा (खाने का सोडा)
  • D कास्टिक पोटाश (दाहक पोटाश)
Answer: सोडियम कार्बोनेट (Na₂CO₃) को सामान्यतः धोने का सोडा या वॉशिंग सोडा कहा जाता है।
QUESTION 66
डबल रोटी में प्रयुक्त किये जाने वाला बेकिंग पाउडर क्या होता है
  • C सोडियम सल्फेट
  • A सोडियम कार्बोनेट
  • D सोडियम क्लोराइड
  • B सोडियम बाइकार्बोनेट
Answer: बेकिंग पाउडर में मुख्य रूप से सोडियम बाइकार्बोनेट होता है, जो गर्मी और नमी के संपर्क में आने पर कार्बन डाइऑक्साइड गैस छोड़ता है, जिससे डबल रोटी फूल जाती है।
QUESTION 67
निम्न में से किस धातु को प्राप्त करने हेतु बॉक्साइट अयस्क है
  • A लोहा
  • C चांदी
  • B तांबा
  • D ऐलुमिनियम
Answer: बॉक्साइट एल्यूमीनियम का मुख्य अयस्क है, जिससे धातु का व्यावसायिक रूप से उत्पादन किया जाता है।
QUESTION 68
फ्यूज तार किससे बनी होती है
  • C टिन और एलुमुनियम की मिश्रधातु से
  • A टिन और तांबे की मिश्रधातु से
  • D निकेल और क्रोमियम की मिश्रधातु से
  • B टिन और सीसा की मिश्रधातु से
Answer: फ्यूज तार आमतौर पर टिन और सीसे के मिश्र धातु से बनाया जाता है क्योंकि इसका गलनांक कम होता है, जिससे यह ओवरलोड होने पर पिघल जाता है।
QUESTION 69
वायु में थोड़ी देर रखने पर किसी धातु के ऊपर हरे रंग के बेसिक कार्बोनेट की परत जम जाती है ,वह धातु है
  • D जस्ता
  • A तांबा
  • C निकेल
  • B चांदी
Answer: तांबा वायु में मौजूद कार्बन डाइऑक्साइड और नमी के साथ अभिक्रिया करके बेसिक कॉपर कार्बोनेट की एक हरी परत बनाता है, जिसे 'पेटिना' कहते हैं।
QUESTION 70
वर्ष 1945 में नागासाकी (जापान) में गिराए गए बमों में कौन-सा विस्फोटक प्रयुक्त किया गया था ?
  • C प्लूटोनियम
  • D युरेनियम
  • A सोडियम
  • B पोटेशियम
Answer: नागासाकी पर गिराए गए 'फैट मैन' नामक परमाणु बम में विस्फोटक के रूप में प्लूटोनियम-239 का उपयोग किया गया था।