Adyayan.com

मेवाड़ का गुहिल वंश

मेवाड़ का गुहिल वंश
QUESTION 11
1734 ई. में आहूत हुरड़ा सम्मेलन की अध्यक्षता की –
  • A सवाई जयसिंह
  • B जोरावर सिंह
  • C दुर्जन साल
  • D जगत सिंह
Answer: हुरड़ा सम्मेलन की अध्यक्षता मेवाड़ के महाराणा जगत सिंह द्वितीय ने की थी।
QUESTION 12
कर्नल टाॅड ने किस युद्ध को मेवाड़ की थर्मोपल्ली की संज्ञा दी है -
  • A दिवेर का युद्ध
  • B हल्दीघाटी का युद्ध
  • C खतोली का युद्ध
  • D जालौर का युद्ध
Answer: कर्नल जेम्स टॉड ने हल्दीघाटी के युद्ध को 'मेवाड़ की थर्मोपल्ली' कहा था।
QUESTION 13
राणा कुंभा ने मालवा के सुल्तान महमूद खिलजी को किस युद्ध में बंदी बनाया था
  • A दिवेर
  • B सारंगपुर
  • C बयाना
  • D खातोली
Answer: 1437 में हुए सारंगपुर के युद्ध में राणा कुंभा ने महमूद खिलजी को हराकर बंदी बना लिया था।
QUESTION 14
चम्पानेर की संधि (1456 AD) किन राज्यों के बीच हुई थी -
  • A मालवा – मेवाड़
  • B मालवा- गुजरात
  • C मेवाड़ – गुजरात
  • D मेवाड़ – मारवाड़
Answer: चम्पानेर की संधि मालवा और गुजरात के सुल्तानों के बीच राणा कुंभा के विरुद्ध हुई थी।
QUESTION 15
पानीपत का पहला युद्ध किस वर्ष में लड़ा गया था -
  • A 1226 में
  • B 1530 में
  • C 1526 मे
  • D 1556 में
Answer: पानीपत का पहला युद्ध 1526 में बाबर और इब्राहिम लोदी के बीच हुआ था।
QUESTION 16
चित्तौड़ को राजधानी बनाने वाला प्रथम गुहिल शासक था -
  • A बप्पा रावल
  • B जैत्रसिंह
  • C महाराणा कुम्भा
  • D अल्लट
Answer: जैत्रसिंह ने इल्तुतमिश के आक्रमण के बाद अपनी राजधानी नागदा से चित्तौड़ स्थानांतरित की थी।
QUESTION 17
वास्तुकार मण्डन मूलतः किस राज्य का निवासी था -
  • A बंगाल
  • B गुजरात
  • C महाराष्ट्र
  • D पंजाब
Answer: राणा कुंभा के प्रसिद्ध वास्तुकार मंडन मूल रूप से गुजरात के रहने वाले थे।
QUESTION 18
गागरोण का युद्ध किसके मध्य लड़ा गया था -
  • A महमूद खिलजी प्रथम और ईडर का रायमल
  • B महमूद खिलजी द्वितीय और महाराणा सांगा
  • C महमूद खिलजी प्रथम और महाराणा कुम्भा
  • D महमूद खिलजी द्वितीय और मेदिनी राय
Answer: गागरोण का युद्ध 1519 में महाराणा सांगा और मालवा के सुल्तान महमूद खिलजी द्वितीय के बीच हुआ था।
QUESTION 19
किस वर्ष में महाराणा भूपाल सिंह ने मेवाड़ गद्दी संभाली -निम्नलिखित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें:
  • A 1934
  • B 1930
  • C 1931
  • D 1932
Answer: महाराणा भूपाल सिंह 1930 में अपने पिता महाराणा फतेह सिंह के निधन के बाद मेवाड़ के शासक बने।
QUESTION 20
किस राजपूत सरदार ने खानवा के युद्ध में राणा सांगा के घायल होने पर उनका राज-चिन्ह धारण करके युद्ध जारी रखा था -
  • A वीर दुर्गादास
  • B झाला अज्जा
  • C राजा भारमल
  • D राव बीका
Answer: खानवा के युद्ध में राणा सांगा के घायल होने पर झाला अज्जा ने उनका राज-चिन्ह धारण कर युद्ध का नेतृत्व किया था।