Adyayan.com

Microsoft Office
QUESTION 411
एक टेबल में अगले सैल पर जाने के लिये ______ कुंजी का प्रयोग होता है -
  • B एंटर
  • A इन्सर्ट
  • C टैब
  • D ऐंड
Answer: किसी भी टेबल में कर्सर को एक सेल से अगली सेल पर ले जाने के लिए 'Tab' कुंजी का उपयोग किया जाता है।
QUESTION 412
एम. एस. वर्ड में, हम चयनित टैक्स्ट का केस (अपर, लोअर, सेनटेंस केस) ..... के प्रयोग से परिवर्तित कर सकते हैं।
  • C Shift + F5
  • A Shift + F3
  • B Ctrl + F3
  • D Ctrl + F7
Answer: MS Word में 'Shift + F3' शॉर्टकट का उपयोग चयनित टेक्स्ट के केस को बदलने के लिए किया जाता है (जैसे लोअरकेस से अपरकेस)।
QUESTION 413
MS-PowerPoint में किस प्रकार का दृश्य (व्यू) उपलब्ध नहीं है?
  • A सामान्य
  • B एक्स्ट्रीम एनीमेशन
  • D स्लाइड सॉर्टर
  • C स्लाइड शो
Answer: PowerPoint में सामान्य, स्लाइड शो और स्लाइड सॉर्टर जैसे व्यू होते हैं, लेकिन 'एक्स्ट्रीम एनीमेशन' नाम का कोई आधिकारिक व्यू नहीं है।
QUESTION 414
एम. एस. वर्ड -2010 में वाटरमार्क आॅप्शन ______ में मिलता है।
  • C पेज ले-आउट टैब -> पेज बैकग्राउण्ड ग्रुप
  • A इनसर्ट टैब -> इलस्ट्रेशन ग्रप
  • D पेज ले-आउट टैब -> थीम्स ग्रुप
  • B इनसर्ट टैब -> लिंक ग्रुप
Answer: MS Word में वाटरमार्क जोड़ने का विकल्प 'Page Layout' टैब के 'Page Background' ग्रुप में उपलब्ध होता है।
QUESTION 415
एम एस ऑफिस सॉफ्टवेयर में किसी लाइन या टेक्स्ट के नियंत्रण संरेखण के लिए शार्टकट कुंजी क्या है -
  • B Ctrl+X
  • A Ctrl+E
  • C Ctrl + Alt +S
  • D Ctrl+W
Answer: MS Office में किसी लाइन या टेक्स्ट को केंद्र में संरेखित (center align) करने के लिए 'Ctrl+E' शॉर्टकट का उपयोग किया जाता है।
QUESTION 416
माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में टेक्स्ट फॉर्मेट करने का कौन-सा तरीका मान्य नहीं है -
  • B पैराग्राफ स्टाइल लागू करना
  • C कर्निंग अडजस्ट करना
  • A फॉन्ट स्टाइल लागू करना
  • D हाइपरलिंक शामिल करना
Answer: हाइपरलिंक जोड़ना टेक्स्ट में एक कार्यक्षमता (functionality) जोड़ता है, यह टेक्स्ट के स्वरूप (appearance) को बदलने वाली फ़ॉर्मेटिंग क्रिया नहीं है।
QUESTION 417
मेल मर्ज प्रचालन को निष्पादित करने के लिए निम्न में से कौन सा घटक आवश्यक नहीं है -
  • A डेटा सोर्स
  • C वर्ड फील्ड्स
  • B मर्ज फील्डस
  • D मुख्य डोक्यूमेंट
Answer: मेल मर्ज के लिए डेटा सोर्स (पतों की सूची), मर्ज फील्ड्स (प्लेसहोल्डर), और मुख्य डॉक्यूमेंट (पत्र) आवश्यक हैं। 'वर्ड फील्ड्स' एक सामान्य शब्द है और मेल मर्ज का विशिष्ट घटक नहीं है।
QUESTION 418
निम्नलिखित में से कौन सा दृश्य (व्यू) हाशिये और रुलर्स (Rulers) को दर्शाता है -
  • B पेज सेटअप (Page Setup)
  • D नॉर्मल (Normal), व्यू
  • A रिव्यू (Review)
  • C पेज लेआउट (Page Layout)
Answer: 'पेज लेआउट' व्यू यह दिखाता है कि डॉक्यूमेंट प्रिंट होने पर कैसा दिखेगा, जिसमें मार्जिन (हाशिये) और रूलर्स शामिल होते हैं।
QUESTION 419
एमएस वर्ड (MS Word) में वर्तमान में खुले दस्तावेज़ को बंद करने के लिए निम्नलिखित में से कौन सी शॉर्ट कट कुंजी का उपयोग किया जाता है -
  • C Ctrl + K
  • D Ctrl + M
  • B Ctrl + R
  • A Ctrl + W
Answer: MS Word में केवल वर्तमान में सक्रिय दस्तावेज़ को बंद करने के लिए 'Ctrl + W' शॉर्टकट का उपयोग किया जाता है।
QUESTION 420
________ एप्लीकेशन का प्रयोग प्रस्तुतिकरण के लिए किया जाता है -
  • C एमएस एक्सेल
  • D एमएस पावरपॉइंट
  • B एमएस एक्सेस
  • A एमएस वर्ड
Answer: एमएस पावरपॉइंट एक प्रेजेंटेशन (प्रस्तुतिकरण) सॉफ्टवेयर है जिसका उपयोग स्लाइड शो बनाने के लिए किया जाता है।