Adyayan.com

मूल अधिकार

रतीय संविधान द्वारा दिए गए 6 मूल अधिकारों की विस्तृत जानकारी पाएं। समानता, स्वतंत्रता, और संवैधानिक उपचारों के अधिकार को अनुच्छेद सहित समझें।

मूल अधिकार
TOPICS ▾
अनुसूचित और जनजाति क्षेत्र / पिछड़े वर्गों के संबंध में विशेष प्रावधान आपात उपबन्ध आयोग व परिषदें उच्च न्यायालय उपराष्ट्रपति केंद्र-राज्य संबंध जम्मू-कश्मीर के संबंध में विशेष प्रावधान​ दल-बदल विरोधी कानून नागरिकता निर्वाचन आयोग पंचायती राज व्यवस्था पदाधिकारियों का अनुक्रम प्रधानमंत्री प्रमुख पदाधिकारीगण/उप-प्रधानमंत्री प्रमुख पदाधिकारीगण/नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक प्रमुख पदाधिकारीगण/महान्यायवादी प्रमुख पदाधिकारीगण/लोकसभा अध्यक्ष भारत का संवैधानिक इतिहास भारतीय राजनीति में दबाव समूह भारतीय संसद मुख्यमंत्री मूल अधिकार मूल कर्तव्य राजनीतिक दल राजभाषा राज्य के नीति निर्देशक तत्व राज्य सभा राज्यपाल राष्ट्रपति लोकसभा विधान परिषद विधानसभा संघ और उसके राज्य क्षेत्र संघ राज्य क्षेत्रों का प्रशासन संघीय मंत्रिपरिषद संविधान की अनुसूचियां संविधान की प्रस्तावना संविधान की विशेषताएं संविधान के अनुच्छेद संविधान के भाग संविधान के स्त्रोत संविधान संशोधन संविधान सभा संसदीय समितियां सर्वोच्च न्यायालय
SORT BY ▾
QUESTION 101
विभिन्न प्रकार के समादेश (Writ) जारी करने का अधिकार सर्वोच्च न्यायालय के अतिरिक्त निम्नांकित में से किस/किन न्यायालय/ न्यायालयों को प्राप्त है ?
  • A राज्य के उच्च न्यायालयों को
  • B जिला न्यायालयों को
  • C उपर्युक्त दोनों को
  • D उपर्युक्त में से किसी को नहीं
Answer: सर्वोच्च न्यायालय (अनुच्छेद 32) के अलावा, राज्य के उच्च न्यायालयों को भी अनुच्छेद 226 के तहत रिट जारी करने का अधिकार है।
QUESTION 102
भारत का संविधान स्पष्टत: प्रेस की आजादी की व्यवस्था नहीं करता है, किन्तु यह आजादी अंतर्निहित है अनुच्छेद -
  • A 19 (i) अ में
  • B 19 (ii) ब में
  • C 19 (i) स में
  • D 19 (i) द में
Answer: प्रेस की स्वतंत्रता अनुच्छेद 19(1)(a) [या 19 (i) अ] में दी गई 'वाक् और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता' के अधिकार में ही अंतर्निहित मानी जाती है।
QUESTION 103
डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने भारतीय संविधान के किस भाग को सर्वाधिक आलोकित भाग कहा है ?
  • A भाग I
  • B भाग II
  • C भाग III
  • D भाग IV
Answer: डॉ. अम्बेडकर ने भाग III (मौलिक अधिकार) को संविधान का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा माना। उन्होंने विशेष रूप से अनुच्छेद 32 को 'संविधान का हृदय और आत्मा' कहा, जो इसी भाग में है।
QUESTION 104
समानता का अधिकार भारतीय संविधान के किन पांच अनुच्छेदों में दिया गया है ?
  • A अनुच्छेद 5 से 9
  • B अनुच्छेद 9 से 13
  • C अनुच्छेद 14 से 18
  • D अनुच्छेद 17 से 21
Answer: समानता का अधिकार (Right to Equality) संविधान में पांच अनुच्छेदों में वर्णित है, जो अनुच्छेद 14 से 18 तक हैं।
QUESTION 105
भारतीय संविधान में प्रदत्त मूलभूत अधिकारों को निलंबित करने वाली सत्ता है -
  • A सर्वोच्च न्यायालय
  • B संसद
  • C प्रधानमंत्री
  • D राष्ट्रपति
Answer: राष्ट्रीय आपातकाल की स्थिति में मूलभूत अधिकारों को निलंबित करने का आदेश जारी करने की सत्ता राष्ट्रपति के पास है।
QUESTION 106
सम्पत्ति के मूल अधिकार को किस संवैधानिक संशोधन अधिनियम द्वारा समाप्त किया गया ?
  • A 42वें
  • B 44वें
  • C 45वें
  • D 52वें
Answer: संपत्ति के मूल अधिकार को 44वें संवैधानिक संशोधन अधिनियम, 1978 द्वारा समाप्त किया गया था।
QUESTION 107
निम्नलिखित में से किस स्थिति में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका (Habecus Corpus writ) जारी किया जाता है ?
  • A सम्पत्ति की हानि
  • B अतिरिक्त कर की वापसी
  • C दोषपूर्ण पुलिस नजरबंदी
  • D भाषण की स्वतंत्रता का उल्लंघन
Answer: बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका का उपयोग तब किया जाता है जब किसी व्यक्ति को अवैध रूप से या दोषपूर्ण तरीके से पुलिस द्वारा या किसी अन्य प्राधिकारी द्वारा हिरासत में रखा जाता है।
QUESTION 108
निम्नलिखित में से कौन - सा मौलिक अधिकार नहीं है ?
  • A व्याख्यान की स्वतंत्रता का अधिकार
  • B संवैधानिक प्रतिकार का अधिकार
  • C समानता का अधिकार
  • D संपत्ति का अधिकार
Answer: 1978 में 44वें संशोधन के बाद संपत्ति का अधिकार अब मौलिक अधिकार नहीं है।
QUESTION 109
धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार में संविधान के अंतर्गत सम्मिलित हैं 1. धर्म प्रचार करने का अधिकार 2. सिखों को कृपाण धारण एवं रखने का अधिकार 3. राज्यों का समाज सुधारक विधि निर्माण का अधिकार 4. धार्मिक निकायों का लोगों को धर्म परिवर्तन कराने का अधिकार
  • A 1,2,3
  • B 2,3,4
  • C 3,4
  • D इनमें से कोई नहीं
Answer: धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार में धर्म का प्रचार करना (अनुच्छेद 25), सिखों द्वारा कृपाण धारण करना (अनुच्छेद 25), और राज्य द्वारा समाज सुधार के लिए कानून बनाना (अनुच्छेद 25) शामिल है। हालांकि, जबरन धर्म परिवर्तन कराने का अधिकार मौलिक अधिकार नहीं है
QUESTION 110
संविधान द्वारा प्रदत धार्मिक अधिकारों पर राज्य किन आधारों पर प्रतिबंध लगा सकता हैं 1. स्वास्थ्य 2. सदाचार 3. लोक व्यवस्था उत्तर निम्न कूटो में से चुने
  • A केवल 3
  • B 2,3
  • C 1,3
  • D 1,2,3
Answer: अनुच्छेद 25 स्पष्ट रूप से कहता है कि धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार सार्वजनिक व्यवस्था (लोक व्यवस्था), नैतिकता (सदाचार) और स्वास्थ्य के अधीन है। इन आधारों पर राज्य इस अधिकार पर प्रतिबंध लगा सकता है।