Adyayan.com

पादप जगत का वर्गीकरण
QUESTION 131
निम्नलिखित में से किसके वीजाणु दवा के रूप में प्रयोग किये जाते है ?
  • B सिलेजीनेला
  • D इक्विसेटम
  • A लाइकोपोडियम
  • C साईलोटम
Answer: लाइकोपोडियम के बीजाणुओं का उपयोग होम्योपैथिक चिकित्सा में किया जाता है।
QUESTION 132
जीवाणु से संबधित निम् कथ्यों में कौन सही है?
  • A सभी जीवाणु स्वपोषी होते हैं
  • B सभी जीवाणु विविधपोषी होते हैं
  • C अधिकांश जीवाणु विविधपोषी होते है, किन्तु कुछ स्वपोषी होते हैं
  • D सभी जीवाणु प्रकाश संश्लेषी होते हैं|
Answer: अधिकांश जीवाणु परपोषी होते हैं और अपना भोजन स्वयं नहीं बना सकते। हालांकि, कुछ जीवाणु, जैसे सायनोबैक्टीरिया, स्वपोषी होते हैं और प्रकाश संश्लेषण कर सकते हैं।
QUESTION 133
वृक्षों की छालों (Barks) पर उगने वाले कवक कहलाते हैं -
  • D कोप्रोफिलस
  • C साक्सीकोल्स
  • A कोर्टीकोल्स
  • B जुफीलस
Answer: कॉर्टिकोलस कवक वे होते हैं जो पेड़ों की छाल पर उगते हैं।
QUESTION 134
सामान्य खाद्य छत्रक क्या होता है?
  • D अलैंगिक बीजाणु पैदा करने के लिए प्रयुक्त संरचना
  • B कवक तंतु (हाइफा) का प्रकार
  • A कवकीय बीजाणुओं का पुंज
  • C कस कर ठसाठस भरे कवक जाल
Answer: मशरूम (छत्रक) वास्तव में कवक का फलनकाय (fruiting body) होता है, जो कसकर भरे हुए कवकतंतुओं (mycelium) से बना होता है।
QUESTION 135
डबल रोटी के निर्माण में काम आने वाला कवक है -
  • D सैकरोमाईकोडिस
  • A राईजोफस स्टोलनिफर
  • B जाइगो सैकरोमाइसीज
  • C सैकरोमाईसीज सेरेवीसी
Answer: सैकरोमाइसीज सेरेविसी, जिसे बेकर का यीस्ट भी कहा जाता है, का उपयोग डबल रोटी बनाने में किया जाता है क्योंकि यह किण्वन के माध्यम से आटे को फुलाता है।