Adyayan.com

राजस्थान के पर्यटन स्थल

राजस्थान के प्रमुख पर्यटन स्थलों, किलों, महलों और ऐतिहासिक धरोहरों पर आधारित महत्वपूर्ण MCQs हल करें।

राजस्थान के पर्यटन स्थल
QUESTION 391
वागड़ पर्यटन सर्किट में _____ सम्मिलित हैं।
  • A बांसवाड़ा - उदयपुर
  • B डूंगरपुर - सिरोही
  • C डूंगरपुर - बांसवाड़ा
  • D बांसवाड़ा - प्रतापगढ़
Answer: राजस्थान के 'वागड़' क्षेत्र में मुख्य रूप से डूंगरपुर और बांसवाड़ा जिले आते हैं, इसलिए वागड़ पर्यटन सर्किट में ये दोनों जिले शामिल हैं।
QUESTION 392
निम्नलिखित में कौन-सा पर्यटक स्थल कोटा जिले में स्थित नहीं है -
  • A मुकुंदरा हिल्स राष्ट्रीय उद्यान
  • B किशोर सागर
  • C नवल सागर
  • D कोटा बैराज
Answer: नवल सागर झील बूंदी जिले में तारागढ़ किले के पास स्थित है। मुकुंदरा हिल्स, किशोर सागर और कोटा बैराज, ये सभी कोटा में स्थित हैं।
QUESTION 393
'राजस्थान का शिमला' उपनाम से मशहुर कौनसा शहर है-
  • A उदयपुर
  • B आबू
  • C चितौड़
  • D जयपुर
Answer: माउंट आबू, राजस्थान का एकमात्र पर्वतीय पर्यटन स्थल होने और ठंडी जलवायु के कारण, 'राजस्थान का शिमला' के नाम से प्रसिद्ध है।
QUESTION 394
यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल में निम्न में से कौन सा किला सम्मिलित है -1. जैसलमेर का किला2. चित्तौड़गढ़ का किला3. कुम्भलगढ़ का किलानीचे दिये गए कोड्स से प्रश्न का उत्तर दें -
  • A 1, 2, और 3
  • B 1 और 2
  • C 2 और 3
  • D 1 और 3
Answer: ये तीनों किले - जैसलमेर, चित्तौड़गढ़ और कुम्भलगढ़ - राजस्थान के उन छह पहाड़ी किलों में शामिल हैं जिन्हें 2013 में यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया था।
QUESTION 395
राजस्थान का अमरनाथ कहा जाता है-
  • A पाली जिले के सादड़ी कस्बे के पास गुफा में स्थित परशुराम महादेव स्थल
  • B नीमज माता,उदयपुर
  • C गौतमेश्वर तीर्थ,प्रतापगढ़
  • D आशापुरा माता,कोटा
Answer: पाली जिले में सादड़ी के पास अरावली की पहाड़ियों में स्थित परशुराम महादेव मंदिर को इसकी दुर्गम स्थिति और प्राकृतिक गुफा के कारण 'राजस्थान का अमरनाथ' कहा जाता है।
QUESTION 396
‘ग्रीष्मकालीन त्यौहार’ राजस्थान में मनाया जाता है -
  • A जयपुर
  • B जोधपुर
  • C पुष्कर
  • D माउण्ट आबू
Answer: ग्रीष्मकालीन महोत्सव (Summer Festival) प्रतिवर्ष राजस्थान के एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू में आयोजित किया जाता है।
QUESTION 397
दूध बावड़ी कहां स्थित है -
  • A रतनगढ़
  • B चित्तौड़गढ़
  • C माऊण्ट आबू
  • D लूणकरणसर
Answer: दूध बावड़ी राजस्थान के सिरोही जिले में माउंट आबू के अचलगढ़ क्षेत्र में स्थित एक ऐतिहासिक बावड़ी है।
QUESTION 398
विभिन्न नीतियों एवं उनके आरम्भिक वर्षो का आपस में मिलान करे- नीतियांवर्ष(अ) राज. पर्यटन नीति(a) 2021(ब) राजस्थान ईको टुरिज्म पॉलिसी(b) 2020(स) राजस्थान हस्तशिल्प नीति(c) 2023(द) अंधता नियंत्रण नीति(d) 2022अ, ब, स, द
  • A a, b, c, d
  • B b, a, d, c
  • C c, d, a, b
  • D b, d, a, c
Answer: सही मिलान: राजस्थान पर्यटन नीति - 2020 (b), राजस्थान ईको टूरिज्म पॉलिसी - 2021 (a), राजस्थान हस्तशिल्प नीति - 2022 (d), और अंधता नियंत्रण नीति - 2023 (c) में लागू की गई।
QUESTION 399
माउण्ट आबू और रणकपुर किस पर्यटक परिपथ में सम्मिलित हैं -
  • A ढूँढाड़
  • B शेखावाटी
  • C गोडवार
  • D मेवाड़
Answer: माउंट आबू (सिरोही) और रणकपुर (पाली) दोनों ही गोडवाड़ क्षेत्र का हिस्सा हैं, इसलिए ये गोडवार पर्यटक परिपथ में शामिल हैं।
QUESTION 400
निम्नलिखित में से कौनसा आकर्षण पर्यटन केन्द्र करौली जिले में स्थित नहीं है -
  • A तिमानगढ़ दुर्ग
  • B मंड्रायल दुर्ग
  • C रामथरा दुर्ग
  • D नाहरसागर कुण्ड
Answer: नाहरसागर कुंड बूंदी जिले में स्थित है। तिमनगढ़, मंडरायल और रामथरा दुर्ग, ये सभी करौली जिले के प्रमुख पर्यटन केंद्र हैं।