Adyayan.com

राजस्थान के पर्यटन स्थल

राजस्थान के प्रमुख पर्यटन स्थलों, किलों, महलों और ऐतिहासिक धरोहरों पर आधारित महत्वपूर्ण MCQs हल करें।

राजस्थान के पर्यटन स्थल
QUESTION 51
जोधपुर महाराजा उम्मेद सिंह द्वारा अकाल राहत कार्यो के तहत् 1928-1940 के मध्य कौनसा भव्य महल बनवाया जहां का संग्रहालय भी है।
  • A जसवंत थड़ा
  • B छीतर पैलेस
  • C बीजोलाई के महल
  • D एक थम्बा महल
Answer: उम्मेद भवन पैलेस को स्थानीय छीतर पत्थर से बने होने के कारण 'छीतर पैलेस' भी कहा जाता है। इसका निर्माण अकाल राहत कार्यों के तहत किया गया था।
QUESTION 52
निम्न में से राजस्थान के किस स्थान पर सोमेश्वर मंदिर स्थित है -
  • A किराडू(बाड़मेर)
  • B ओसियां(जोधपुर)
  • C आभानेरी(दौसा)
  • D चंद्रावती(झालावाड़)
Answer: किराडू के मंदिरों के समूह में सबसे बड़ा और कलात्मक मंदिर सोमेश्वर मंदिर है। किराडू को 'राजस्थान का खजुराहो' भी कहा जाता है।
QUESTION 53
जोधपर नरेश मानसिंह की रानी भटियाणी प्रतापकुंवरी ने अपने द्वारा बनाये गये मंदिर को पुनः अन्यत्र बनवाया क्योंकि पहले वाला मंदिर जमीन में धंस गया था, और उसने उसकी प्राण प्रतिष्ठा 1857 में कराई। उस मंदिर का नाम है –
  • A कुंज बिहारी मंदिर
  • B घनश्यामजी का मंदिर
  • C तीजा मांजी का मंदिर
  • D महामंदिर
Answer: यह मंदिर जोधपुर में स्थित है, जिसे तीजा मांजी के नाम से जाना जाता है और इसका पुनर्निर्माण रानी प्रतापकुंवरी ने करवाया था।
QUESTION 54
निम्नलिखित में से कौनसा (राष्ट्रीय भूवैज्ञानिक स्मारक – स्थल) सही सुमेलित है -
  • A महान सीमा भ्रंश – सतूर (बूंदी)
  • B सेन्द्रा ग्रेनाईट – पोकरण (जैसलमेर)
  • C अकाल वुड फॉसिल पार्क – मंडौर (जोधपुर)
  • D स्ट्रोमेटोलाइट फॉसिल पार्क – तलवाडा (बांसवाड़ा)
Answer: महान सीमा भ्रंश (Great Boundary Fault) का स्पष्ट उदाहरण बूंदी के सतूर में देखा जा सकता है। अन्य विकल्प गलत सुमेलित हैं।
QUESTION 55
दिलवाड़ा मंदिर समूह के पाँच मंदिरों में निम्नलिखित में से कौन सा मंदिर शामिल नहीं है -
  • A विमल वसाही
  • B लूना बसाही
  • C पशुपतिनाथ
  • D पित्तलहार
Answer: दिलवाड़ा मंदिर समूह में 5 जैन मंदिर हैं: विमल वसाही, लूण वसाही, पित्तलहर, पार्श्वनाथ और महावीर स्वामी मंदिर। पशुपतिनाथ मंदिर इसका हिस्सा नहीं है।
QUESTION 56
राजस्थान पर्यटन विभाग द्वारा निम्न मेलों और उत्सवों का आयोजन किया जाता है -1. मरू उत्सव, जैसलमेर2. हाथी उत्सव, जयपुर3. ऊंट उत्सव, बीकानेर4. ग्रीष्म उत्सव, माउन्ट आबूकैलेण्डर वर्ष के अनुसार इनका तिथिक्रम है -
  • A 1, 3, 2, 4
  • B 2, 1, 3, 4
  • C 3, 1, 4, 2
  • D 3, 1, 2, 4
Answer: कैलेंडर वर्ष के अनुसार सही क्रम है: ऊंट उत्सव (जनवरी), मरू उत्सव (फरवरी), हाथी उत्सव (मार्च), और ग्रीष्म उत्सव (जून)।
QUESTION 57
सिवाना दुर्ग का निर्माण किसने करवाया था -
  • A परमार भोज
  • B वीर नारायण
  • C टीकम राय
  • D राव मालदेव
Answer: सिवाना दुर्ग का निर्माण 10वीं शताब्दी में परमार वंश के शासक वीर नारायण ने करवाया था।
QUESTION 58
विभीषण मन्दिर कहां पर है -
  • A पुष्कर(अजमेर)
  • B कैथून(कोटा)
  • C नागदा(चित्तौड़)
  • D करौली
Answer: भारत का एकमात्र विभीषण मंदिर कोटा जिले के कैथून नामक स्थान पर स्थित है।
QUESTION 59
डूंडलोद किसके लिये प्रसिद्ध है -
  • A इमारतों एवं हवेलियों के लिये
  • B हस्तशिल्प हेतु
  • C मंदिरों के लिये
  • D उपर्युक्त सभी के लिये
Answer: डूंडलोद, जो झुंझुनू जिले में है, अपनी खूबसूरत हवेलियों और पारंपरिक वास्तुकला के लिए विशेष रूप से प्रसिद्ध है।
QUESTION 60
कपिलधारा तीर्थ स्थल बारां जिले के किस स्थान पर स्थित है -
  • A छबड़ा
  • B मांगरोल
  • C अटरू
  • D किशनगंज
Answer: कपिलधारा तीर्थ, जहाँ कार्तिक पूर्णिमा को मेला लगता है, बारां जिले की किशनगंज तहसील में स्थित है।