Adyayan.com

राजस्थान के पर्यटन स्थल

राजस्थान के प्रमुख पर्यटन स्थलों, किलों, महलों और ऐतिहासिक धरोहरों पर आधारित महत्वपूर्ण MCQs हल करें।

राजस्थान के पर्यटन स्थल
QUESTION 71
निम्नलिखित में से कौन सा मंदिर वास्तुकला की गुर्जर प्रतिहार शैली का नहीं है -
  • A किरादुस का सोमेश्वर मंदिर
  • B ओसियां का सूर्य मंदिर
  • C गोठ मंगललोद का दधिमती माता मंदिर
  • D चारचोमा का शिव मंदिर
Answer: चारचौमा का शिव मंदिर गुप्तकालीन शैली का है, जबकि अन्य तीन मंदिर गुर्जर-प्रतिहार शैली (महामारू शैली) में बने हैं।
QUESTION 72
निम्नलिखित में से कौनसी नीति पारिस्थितिकी के साथ पर्यटन को बढ़ावा देती है -
  • A जैविक पर्यटन नीति
  • B इको-टूरिज्म नीति
  • C संरक्षणात्मक पर्यटन नीति
  • D सुरक्षित पर्यटन नीति
Answer: इको-टूरिज्म नीति का उद्देश्य पर्यावरण और पारिस्थितिकी को संरक्षित करते हुए पर्यटन को बढ़ावा देना है।
QUESTION 73
नागदा में स्थिति सहस्त्र बाहु मंदिर किस देवता को समर्पित है -
  • A लक्ष्मी
  • B ब्रह्मा
  • C शिव
  • D विष्णु
Answer: यह मंदिर, जिसे अब 'सास-बहू मंदिर' के नाम से जाना जाता है, मूल रूप से भगवान विष्णु (सहस्त्रबाहु) को समर्पित है।
QUESTION 74
निम्नलिखित में से कौन सा जोड़ा सही ढंग से मेल नहीं खाता है - (मंदिर-स्थान)
  • A द्वारिकाधीश मंदिर - कांकरोली
  • B सुंधा माता मंदिर - भीनमाल
  • C आइमाता मंदिर - बिलारा
  • D ज्वाला माता मंदिर - तलवाड़ा
Answer: ज्वाला माता का मंदिर जयपुर के जोबनेर में स्थित है, न कि तलवाड़ा (बांसवाड़ा) में। अन्य सभी विकल्प सही हैं।
QUESTION 75
मानमहल स्थित है -
  • A आमेर
  • B पुष्कर
  • C बैराठ
  • D रणकपुर
Answer: मान महल पुष्कर झील के किनारे स्थित है, जिसका निर्माण आमेर के राजा मानसिंह प्रथम ने करवाया था।
QUESTION 76
सुमेलित कीजिए - जिला पर्यटन स्थल1. अलवर अ. डीग2. अजमेर ब. कोलायत3. बीकानेर स. सोनी जी की नसियां4. भरतपुर द. पाण्डूपोल 1, 2, 3, 4
  • A अ, ब, स, द
  • B स, अ, ब, द
  • C द, स, ब, अ
  • D ब, द, अ, स
Answer: सही मिलान: अलवर - पाण्डूपोल (द), अजमेर - सोनी जी की नसियां (स), बीकानेर - कोलायत (ब), भरतपुर - डीग (अ)।
QUESTION 77
निम्न में से कौन सा सर्वाधिक प्राचीन मंदिर है -
  • A रणकपुर का पाश्र्वनाथ मंदिर
  • B नाथद्वारा का श्रीनाथ जी मंदिर
  • C उदयपुर का जगदीश मंदिर
  • D सीकर का हर्षनाथ मंदिर
Answer: दिए गए विकल्पों में से सीकर का हर्षनाथ मंदिर सबसे प्राचीन है, जिसका निर्माण 10वीं शताब्दी में चौहान शासक विग्रहराज के काल में हुआ था।
QUESTION 78
‘दूसरा वृन्दावन’ व ‘देश का पेरिस’ कहते है-
  • A नाथद्वारा
  • B उदयपुर
  • C जयपुर
  • D बूँदी
Answer: जयपुर को अपनी सुंदरता और सुनियोजित बनावट के कारण 'भारत का पेरिस' कहा जाता है, और कई मंदिरों की उपस्थिति के कारण 'दूसरा वृंदावन' भी कहा जाता है।
QUESTION 79
सूची-1 को सूची-2 से सुमेलित कीजिये तथा उत्तर का चयन नीचे दिये गये कोड से कीजिये - सूची-1(पर्यटन स्थल) सूची-2(स्थान)1. मण्डोर अ. अलवर2. पाण्डुपोल ब. टोंक3. गागरोन का किला स. जोधपुर4. सुनहरी कोठी द. झालावाड़कोड - 1, 2, 3, 4
  • A स, अ, द, ब
  • B स, द, ब, अ
  • C अ, स, द, ब
  • D द, स, ब, अ
Answer: सही मिलान: मण्डोर - जोधपुर (स), पाण्डुपोल - अलवर (अ), गागरोन का किला - झालावाड़ (द), सुनहरी कोठी - टोंक (ब)।
QUESTION 80
निर्देश: कॉलम A में दिए गए मंदिरों/धार्मिक स्थलों का मिलान कॉलम B में दिए गए उनके संबंधित स्थानों से करें।Column A 1. श्री तेजानन्द बिहारी जी2. माणा बाबा धाम लाखणी3. सारणेश्वर महादेव मंदिर4. श्री जगत शिरोमणि जीColumn BA. सिरोहीB. सीकरC. सलूम्बरD. उदयपुरOptions:
  • A 1-C, 2-A, 3-B, 4-D
  • B 1-C, 2-B, 3-A, 4-D
  • C 1-A, 2-A, 3-B, 4-B
  • D 1-B, 2-D, 3-C, 4-A
Answer: सही मिलान: श्री तेजानन्द बिहारी जी - सलूम्बर (C), माणा बाबा धाम लाखणी - सीकर (B), सारणेश्वर महादेव मंदिर - सिरोही (A), श्री जगत शिरोमणि जी - उदयपुर (D)।