Adyayan.com

राजस्थान के त्यौहार

राजस्थान के त्यौहार
TOPICS ▾
राजस्थान का संगीत एवं लोकगीत राजस्थान का साहित्य राजस्थान की चित्र शैलियाँ राजस्थान की प्रसिद्ध महिला व्यक्तित्व राजस्थान की प्राचीन सभ्यताएँ राजस्थान की भाषा एवं बोलियाँ राजस्थान की शब्दावली राजस्थान की स्थापत्य कला राजस्थान की हस्तकला राजस्थान के आभूषण एवं वेशभूषा राजस्थान के क्षेत्रीय कार्यक्रम राजस्थान के त्यौहार राजस्थान के नृत्य राजस्थान के प्रमुख व्यक्तित्व राजस्थान के प्रमुख संत एवं सम्प्रदाय राजस्थान के प्रमुख स्थानों के उपनाम राजस्थान के मेले राजस्थान के रीति-रिवाज एवं प्रथाएँ राजस्थान के लोक देवता व देवियाँ राजस्थान के सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थल
SORT BY ▾
QUESTION 1
गणगौर का त्यौहार किस तिथि को मनाया जाता है -
  • A पोष शुक्ल तृतीया
  • B माघ शुक्ल तृतीया
  • C चैत्र शुक्ल तृतीया
  • D फाल्गुन शुक्ल तृतीया
Answer: गणगौर का त्यौहार चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाया जाता है। यह भगवान शिव और देवी पार्वती को समर्पित है।
QUESTION 2
शिव व गौरी की पूजा किस त्योहार पर प्रतिकात्मक रूप से होती है-
  • A गोपाष्टमी
  • B मकर संक्रांति
  • C गणगौर
  • D पीपल पूर्णिमा
Answer: गणगौर त्यौहार में 'गण' भगवान शिव का और 'गौर' देवी पार्वती (गौरी) का प्रतीक है। इस दिन महिलाएं शिव और गौरी की पूजा करती हैं।
QUESTION 3
घुड़ला त्यौहार के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है -
  • A यह त्यौहार चैत्र कृष्ण अष्टमी से चैत्र शुक्ल तृतीया तक मनाया जाता है।
  • B घुड़ला एक छिद्रित घड़ा होता है जिसमें दीपक जलाया जाता है।
  • C इस त्यौहार का समापन गंगा सप्तमी के दिन होता है।
  • D बालिकाएं घुड़ला लेकर गाँव की गलियों में मंगल गीत गाती हैं।
Answer: घुड़ला त्यौहार चैत्र कृष्ण अष्टमी से शुरू होकर गणगौर (चैत्र शुक्ल तृतीया) तक चलता है। इसका समापन गणगौर के साथ होता है, गंगा सप्तमी को नहीं।
QUESTION 4
राजस्थान में निम्न में से कौन सा त्यौहार श्रावण मास में नहीं आता है -
  • A रक्षाबन्धन
  • B जन्माष्टमी
  • C नाग पंचमी
  • D तीज
Answer: जन्माष्टमी का त्यौहार भाद्रपद महीने की कृष्ण पक्ष की अष्टमी को मनाया जाता है, जबकि अन्य सभी त्यौहार श्रावण मास में आते हैं।
QUESTION 5
राजस्थान में प्रत्येक वर्ष चैत्र मास में गणगौर पूजन उत्सव की तिथि है -
  • A चैत्र शुक्ल पक्ष पंचमी
  • B चैत्र कृष्ण पक्ष पंचमी
  • C चैत्र शुक्ल पक्ष तृतीय
  • D चैत्र कृष्ण पक्ष तृतीय
Answer: गणगौर पूजन उत्सव हर साल चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया को ही आयोजित होता है।
QUESTION 6
‘फूलडोल उत्सव’ मनाया जाता है
  • A परनामी पंथ द्वारा
  • B वल्लभ पंथ द्वारा
  • C रामस्नेही पंथ द्वारा
  • D सतनाम पंथ द्वारा
Answer: फूलडोल उत्सव शाहपुरा (भीलवाड़ा) में रामस्नेही पंथ द्वारा मनाया जाने वाला एक प्रमुख वार्षिक उत्सव है।
QUESTION 7
‘बछ बारस’ का त्यौहार मनाया जाता है -
  • A भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की द्वादशी को
  • B कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की द्वादशी को
  • C भाद्रपद महीने के कृष्ण पक्ष की द्वादशी को
  • D अश्विन महीने के शुक्ल पक्ष की द्वादशी को
Answer: बछ बारस का त्यौहार भाद्रपद महीने के कृष्ण पक्ष की द्वादशी को मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं अपने पुत्रों की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं।
QUESTION 8
कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाती है-
  • A भाद्रपद कृष्ण तृतिया
  • B भाद्रपद कृष्णा दवादशी
  • C भाद्रपद कृष्णा अष्ठमी
  • D भाद्रपद शुक्ला चतुर्दशी
Answer: भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है।
QUESTION 9
पंजाब शाह का उर्स कहाँ मनाया जाता है -
  • A अलवर
  • B हनुमानगढ़
  • C अजमेर
  • D गंगानगर
Answer: पंजाब शाह का उर्स अजमेर में स्थित अढ़ाई दिन के झोपड़े में मनाया जाता है।
QUESTION 10
राजस्थान में “अबूझ सावा” किस दिन मनाते हैं -
  • A गणगौर
  • B बसंत पंचमी
  • C कार्तिक पूर्णिमा
  • D आखा तीज
Answer: आखा तीज (अक्षय तृतीया) को अबूझ सावा माना जाता है, क्योंकि इस दिन बिना मुहूर्त के विवाह जैसे मांगलिक कार्य किए जा सकते हैं।