Adyayan.com

राजस्थान के उद्योग

राजस्थान के उद्योग
QUESTION 11
नीचे दो कथन दिए गए हैं : एक अभिकथन (Assertion A) के रूप में लिखित है और दूसरा उसके कारण (Reason R) के रूप में। Jamadar Grade II 2025
कथन (Statements)
(a) अभिकथन A : सूती वस्त्र राजस्थान का परंपरागत और प्राचीन उद्योग है।
(b) कारण R : “दि कृष्णा मिल्स लिमिटेड” राजस्थान में प्रथम सूती वस्त्र मील थी।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:

  • A A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या है।
  • B A और R दोनों सही हैं, लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं है।
  • C A सही है लेकिन R सही नहीं है।
  • D A सही नहीं है लेकिन R सही है।
QUESTION 12
नीचे दो कथन दिए गए हैं : एक अभिकथन (Assertion A) के रूप में लिखित है और दूसरा उसके कारण (Reason R) के रूप में। Jamadar Grade II 2025
कथन (Statements)
(a) अभिकथन A : राजस्थान देश में झारखण्ड के पश्चात दूसरा सबसे बड़ा खनिज उत्पादक राज्य है।
(b) कारण R : राज्य में चूनापत्थर की विशाल उपलब्धता के कारण बड़ी संख्या में सीमेंट संयंत्र स्थित हैं।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:

  • A A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या है।
  • B A और R दोनों सही हैं, लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं है।
  • C A सही है लेकिन R सही नहीं है।
  • D A सही नहीं है लेकिन R सही है।
QUESTION 13
राज्य की प्रथम सूती वस्त्र मिल दि कृष्णा मिल्स लि. ब्यावर की स्थापना कब हुई -
  • A 1882 ई.
  • B 1889 ई.
  • C 1789 ई.
  • D 1990 ई.
Answer: राजस्थान की पहली सूती वस्त्र मिल, 'दि कृष्णा मिल्स लिमिटेड', की स्थापना 1889 में सेठ दामोदर दास राठी द्वारा ब्यावर (अजमेर) में की गई थी।
QUESTION 14
राजस्थान सरकार ने पेट्रोलियम शौधक सयंत्र स्थापित करने हेतु किस सार्वजनिक क्षेत्र की कम्पनी से अनुबन्ध किया है -
  • A तेल एवं प्राकृति गैस आयोग(ongc)
  • B इण्डियन आयल कारपोरेशन लि.(iocl)
  • C हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन लि.(hpcl)
  • D भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लि.(bpcl)
Answer: राजस्थान सरकार ने बाड़मेर के पचपदरा में पेट्रोलियम शोधक संयंत्र (रिफाइनरी) स्थापित करने के लिए हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) के साथ अनुबंध किया है।
QUESTION 15
राजस्थान में सेमकोर ग्लास फैक्ट्री किस जिले में स्थित है -
  • A उदयपुर
  • B अलवर
  • C कोटा
  • D भीलवाड़ा
Answer: सेमकोर ग्लास फैक्ट्री, जो टीवी पिक्चर ट्यूब का निर्माण करती थी, राजस्थान के कोटा जिले में स्थित है।
QUESTION 16
रंगाई एवं छपाई उद्योग के कारण निम्नलिखित में से राजस्थान का कौन सा जिला जल प्रदूषण से सर्वाधिक प्रभावित हुआ है -
  • A पाली
  • B जैसलमेर
  • C दौसा
  • D झालावाड़
Answer: पाली जिला अपने रंगाई-छपाई और वस्त्र उद्योग के लिए प्रसिद्ध है। इन उद्योगों से निकलने वाले रासायनिक अपशिष्टों के कारण बांडी नदी और आसपास के जल स्रोत गंभीर रूप से प्रदूषित हुए हैं।
QUESTION 17
निम्नलिखित में से राजस्थान में कौन सा विकल्प पारंपरिक कुटीर उद्योग का एक उदाहरण है -
  • A सीमेंट
  • B ईंट निर्माण
  • C पश्मीना शॉल
  • D हस्तनिर्मित कालीन
Answer: हस्तनिर्मित कालीन बनाना एक पारंपरिक कुटीर उद्योग है जिसमें निपुण कारीगरों द्वारा हाथ से काम किया जाता है। यह राजस्थान की एक प्रसिद्ध हस्तकला है।
QUESTION 18
राजसीको राजस्थान में आयातकों को सूखे बंदरगााह(इनलैंड कन्टेनर डिपो) के माध्यम से निर्यात इंफ्रास्ट्रक्चर सेवायें प्रदान करता है। ये सूखे बंदरगाह स्थित हैं-
  • A जयपुर, जोधपुर, भीलवाड़ा, भिवाडी
  • B जयपुर, उदयपुर, अजमेर, अलवर
  • C जयपुर, जोधपुर, अलवर , उदयपुर
  • D जयपुर, जोधपुर, भीलवाड़ा, अजमेर
Answer: राजसीको (राजस्थान लघु उद्योग निगम) राज्य में निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जयपुर, जोधपुर, भीलवाड़ा और भिवाड़ी में स्थित सूखे बंदरगाहों (इनलैंड कंटेनर डिपो) का संचालन करता है।
QUESTION 19
निम्नलिखित में से कौन सा उद्योग कच्चे माल के रूप में चूना पत्थर का उपयोग करता है?
  • A सीमेंट
  • B प्लास्टिक
  • C ऑटोमोबाइल
  • D ऐलुमिनियम
Answer: सीमेंट उद्योग का मुख्य कच्चा माल चूना पत्थर (लाइमस्टोन) होता है। इसे जिप्सम और अन्य पदार्थों के साथ मिलाकर सीमेंट का उत्पादन किया जाता है।
QUESTION 20
निम्नलिखित में से कौन सा एक सुमेलित नहीं है -उद्योग - अवस्थिति
  • A स्टेट वूलन मिल - चुरू
  • B पानी के मीटर - जयपुर
  • C सीमेन्ट - मोड़क
  • D सूती वस्त्र - ब्यावर
Answer: स्टेट वूलन मिल चुरू में नहीं, बल्कि बीकानेर में स्थित है। अन्य सभी विकल्प सही सुमेलित हैं।