Adyayan.com

राजस्थान के उद्योग

राजस्थान के उद्योग
QUESTION 41
राजस्थान राज्य के किस क्षेत्र में पहली चीनी मिल स्थापित की गयी थी -
  • A अजमेर
  • B भीलवाड़ा
  • C चित्तोड़गढ़
  • D मकराना
Answer: राजस्थान की पहली चीनी मिल, 'दी मेवाड़ शुगर मिल्स', 1932 में चित्तौड़गढ़ जिले के भूपालसागर में स्थापित की गई थी।
QUESTION 42
राजस्थान के सभी जिलों में जिला उद्योग केन्द्र की स्थापना किस पंचवर्षीय योजना में की गई -
  • A द्वितीय
  • B तृतीय
  • C पांचवी
  • D सातवीं
Answer: राजस्थान के सभी जिलों में जिला उद्योग केंद्रों (DICs) की स्थापना पांचवीं पंचवर्षीय योजना (1974-1979) के दौरान की गई थी।
QUESTION 43
राजस्थान का कौन-सा शहर शुगर मिल (चीनी मिल) से संबंधित प्रदूषण के गंभीर मामलों का सामना कर रहा है -(निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)
  • A अलवर
  • B सिरोही
  • C गंगानगर
  • D कोटा
Answer: श्रीगंगानगर में स्थित शुगर मिल से निकलने वाले अपशिष्ट और प्रदूषण ने स्थानीय पर्यावरण के लिए गंभीर समस्याएं पैदा की हैं।
QUESTION 44
निम्नलिखित में से राजस्थान का कौन सा जिला सीमेंट उद्योग के लिए एक आदर्श स्थान माना जाता है -
  • A हनुमानगढ़
  • B जैसलमेर
  • C अजमेर
  • D चित्तौड़गढ़
Answer: चित्तौड़गढ़ और उसके आसपास के क्षेत्रों में सीमेंट ग्रेड चूना पत्थर के विशाल भंडार हैं, जो इसे सीमेंट उद्योग के लिए एक आदर्श स्थान बनाते हैं। इसे 'सीमेंट नगरी' भी कहा जाता है।
QUESTION 45
राजस्थान में ऑयल रिफायनरी की स्थापना कहाँ की जा रही है -
  • A बाड़मेर
  • B बीकानेर
  • C जैसलमेर.
  • D जालौर
Answer: राजस्थान में ऑयल रिफाइनरी की स्थापना बाड़मेर जिले के पचपदरा में की जा रही है।
QUESTION 46
राजस्थान का पहला स्पाइस पार्क कहां है -
  • A झालावाड़
  • B जैसलमेर
  • C जोधपुर
  • D जयपुर
Answer: राजस्थान का पहला मसाला पार्क (स्पाइस पार्क) जोधपुर के तिंवरी में स्थापित किया गया है।
QUESTION 47
राजस्थान फाउण्डेशन की स्थापना कब हुई -
  • A 2000
  • B 2002
  • C 2003
  • D 2001
Answer: प्रवासी राजस्थानियों को अपनी जड़ों से जोड़ने और राज्य के विकास में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राजस्थान फाउंडेशन की स्थापना वर्ष 2001 में की गई थी।
QUESTION 48
सूची -I को सूची -II से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिये कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए :सूची-I (सीमेण्ट उद्योग)सूची-II (स्थान)A. जे.के. सीमेण्ट i. मोडकB. बिरला सीमेण्ट ii. पिण्डवाड़ाC. बिनानी सीमेण्ट iii. चितौड़गढ़D. नीर श्री सीमेण्ट iv. निम्बाहेडाकूट : A B C D
  • A iii i iv ii
  • B iv iii ii i
  • C iv ii i iii
  • D i ii iii iv
Answer: सही सुमेलन इस प्रकार है: जे.के. सीमेण्ट - निम्बाहेडा, बिरला सीमेण्ट - चित्तौड़गढ़, बिनानी सीमेण्ट - पिण्डवाड़ा, नीर श्री सीमेण्ट - मोडक।
QUESTION 49
राज्य में सरसों तेल उद्योग के लिए प्रसिद्ध है-
  • A कोटा
  • B भरतपुर
  • C अलवर
  • D बाराँ
Answer: भरतपुर जिला राजस्थान में सरसों उत्पादन का एक प्रमुख केंद्र है, जिसके कारण यहां सरसों तेल उद्योग (विशेषकर 'इंजन' छाप तेल) का काफी विकास हुआ है।
QUESTION 50
राजस्थान का मैनचेस्टर कहा जाता है-
  • A जयपुर
  • B उदयपुर
  • C अजमेर
  • D भीलवाड़ा
Answer: वस्त्र उद्योग की प्रधानता के कारण भीलवाड़ा को 'राजस्थान का मैनचेस्टर' कहा जाता है।