Adyayan.com

राजस्थान के ऊर्जा संसाधन

राजस्थान के ऊर्जा संसाधनों पर व्यापक जीके नोट्स और एमसीक्यू खोजें। सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा, और पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों के बारे में जानें

राजस्थान के ऊर्जा संसाधन
QUESTION 111
बरसिंगसर ताप परियोजना किस जिले में स्थित है-
  • A बीकानेर
  • B जैसलमेर
  • C जोधपुर
  • D नागौर
Answer: बरसिंगसर लिग्नाइट आधारित ताप परियोजना राजस्थान के बीकानेर जिले में है।
QUESTION 112
राजस्थान में मथानिया स्थान(जोधपुर) पर स्थित ऊर्जा परियोजना का आधार है -
  • A सौर ऊर्जा
  • B पवन ऊर्जा
  • C गैसीय ऊर्जा
  • D अणु ऊर्जा
Answer: मथानिया (जोधपुर) में स्थित परियोजना सौर ऊर्जा पर आधारित है, जिसमें सौर तापीय प्रौद्योगिकी का उपयोग किया गया है।
QUESTION 113
राजस्थान में सुपर क्रिटिकल ताप विद्युतगृह स्थित हैं –
  • A माही बांध एवं जवाहर सागर बांध
  • B रावतभाटा एवं राणा प्रताप सागर बांध
  • C छाबड़ा एवं सूरतगढ़
  • D छाबड़ा एवं रावतभाटा
Answer: सुपर क्रिटिकल तकनीक पर आधारित इकाइयां छबड़ा (बारां) और सूरतगढ़ (श्रीगंगानगर) ताप विद्युत गृहों में स्थापित की गई हैं।
QUESTION 114
गिरल लिग्नाइट ताप शक्ति परियोजना किस गांव में स्थित है -
  • A रामसर (अजमेर)
  • B सिवाणा (जालौर)
  • C समदड़ी (बाड़मेर)
  • D थुम्बली गांव (बाड़मेर)
Answer: गिरल लिग्नाइट ताप शक्ति परियोजना बाड़मेर जिले के थुम्बली गांव में स्थित है।
QUESTION 115
राजस्थान में स्थापित पवन ऊर्जा संयंत्रों एवं सम्बन्धित जिलों का कौनसा जोड़ा सुमेलित नहीं है -
  • A हर्ष पर्वत - सीकर
  • B फलौदी - बाड़मेर
  • C बड़ा बाग - जैसलमेर
  • D सोढ़ा बंधन - जैसलमेर
Answer: फलौदी पवन ऊर्जा संयंत्र जोधपुर जिले में स्थित है, न कि बाड़मेर में। अन्य सभी विकल्प सही हैं।
QUESTION 116
भारत के सबसे बड़े सोलर पार्क का नाम बताएं जो कि राजस्थान में स्थित है -निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें।
  • A भड़ला सोलर पार्क
  • B मंदसौर सोलर पार्क
  • C चरंका सोलर पार्क
  • D पावागढ़ सोलर पार्क
Answer: भड़ला सोलर पार्क (जोधपुर) भारत का और दुनिया का भी सबसे बड़ा सोलर पार्क है।
QUESTION 117
इनमें से पवन ऊर्जा संयन्त्र कहां स्थापित किया गया है-
  • A चूरू
  • B माउन्ट आबू
  • C पुष्कर
  • D मथानिया
Answer: दिए गए विकल्पों में से, मथानिया (जोधपुर) में पवन ऊर्जा संयंत्र के साथ-साथ सौर ऊर्जा संयंत्र भी स्थापित है।
QUESTION 118
राजस्थान में 20 सितम्बर, 2017 को नहर पर बना प्रथम सौर ऊर्जा प्लान्ट का प्रारम्भ कहां किया गया -
  • A फलौदी (जोधपुर)
  • B लूनकरणसर (बीकानेर)
  • C मैनावाली (हनुमानगढ़)
  • D सूरतगढ़ (गंगानगर)
Answer: राजस्थान का पहला नहर-आधारित (कैनाल-टॉप) सौर ऊर्जा प्लांट हनुमानगढ़ जिले के मैनावाली में शुरू किया गया।
QUESTION 119
कौनसा सुमेलित नहीं है -
  • A सौर ऊर्जा प्लांट - मोकला
  • B राजस्थान परमाणु ऊर्जा परियोजना – रावत भाटा
  • C गैस आधारित ऊर्जा परियोजना — गिराल
  • D अमर सागर पवन ऊर्जा परियोजना जैसलमेर
Answer: गिराल (बाड़मेर) में लिग्नाइट आधारित तापीय परियोजना है, यह गैस आधारित नहीं है। गैस आधारित परियोजना रामगढ़ (जैसलमेर) और अंता (बारां) में है।
QUESTION 120
निम्न में से कौन राजस्थान का सोलर पार्क नहीं है-
  • A फलोदी
  • B भड़ला
  • C नोख
  • D रामगढ़
Answer: भड़ला, फलोदी और नोख राजस्थान के प्रमुख सोलर पार्क हैं, जबकि रामगढ़ गैस आधारित विद्युत संयंत्र के लिए जाना जाता है।