Adyayan.com

भौतिक विशेषताएं

राजस्थान की भौतिक विशेषताओं और भौगोलिक संरचना पर आधारित MCQs हल करें। राज्य के उच्चावच, ढाल और अन्य पहलुओं से जुड़े प्रश्न पाएं।

भौतिक विशेषताएं
QUESTION 141
राजस्थान पृथ्वी के किस क्षेत्र में स्थित है-
  • A पूर्वी एवं दक्षिणी गोलार्द्ध
  • B उत्तरी एवं पूर्वी गोलार्द्ध
  • C पश्चिमी एवे उत्तरी गोलार्द्ध
  • D पश्चिमी एवं दक्षिणी गोलार्द्ध
Answer: राजस्थान भूमध्य रेखा के उत्तर में और ग्रीनविच रेखा के पूर्व में स्थित है, अतः यह उत्तरी एवं पूर्वी गोलार्ध में आता है।
QUESTION 142
भारत के किस दिशा में राजस्थान स्थित है -
  • A उत्तर-पूर्व
  • B दक्षिण पश्चिम
  • C पूर्व
  • D उत्तर पश्चिम
Answer: राजस्थान की भौगोलिक अवस्थिति भारत के उत्तर-पश्चिम दिशा में है।
QUESTION 143
राजस्थान का पश्चिमतम जिला कौनसा है -
  • A गंगानगर
  • B जोधपुर
  • C जैसलमेर
  • D बाड़मेर
Answer: राजस्थान का सबसे पश्चिमी बिंदु कटरा गाँव है, जो जैसलमेर जिले में स्थित है।
QUESTION 144
1800 ईस्वी में किस विद्वान ने प्रथम बार वर्तमान राजस्थान क्षेत्र के लिए राजपूताना नाम का उपयोग किया -
  • A वी. स्मिथ
  • B कर्नल टॉड
  • C जार्ज थॉमस
  • D मैक्स मूलर
Answer: जॉर्ज थॉमस ने 1800 ईस्वी में इस क्षेत्र के लिए 'राजपूताना' शब्द का सबसे पहले प्रयोग किया था।
QUESTION 145
राजस्थान की लम्बाई व चौड़ाई में अन्तर है -
  • A 52 किमी.
  • B 43 किमी.
  • C 82 किमी.
  • D 89 किमी.
Answer: राजस्थान की चौड़ाई (पूर्व-पश्चिम) 869 किमी और लंबाई (उत्तर-दक्षिण) 826 किमी है। दोनों के बीच का अंतर 43 किमी है।
QUESTION 146
राजस्थान के उत्तर से दक्षिण तथा पूर्व से पश्चि विस्तार में अन्तर है -
  • A 41 किलोमीटर
  • B 42 किलोमीटर
  • C 40 किलोमीटर
  • D 43 किलोमीटर
Answer: पूर्व से पश्चिम विस्तार (869 किमी) और उत्तर से दक्षिण विस्तार (826 किमी) का अंतर 43 किलोमीटर है।
QUESTION 147
कर्क रेखा राजस्थान के निम्नलिखित में से किस क्षेत्र से होकर गुजरती है -निम्नलिखित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें:
  • A सिरोही
  • B भीलवाड़ा
  • C झालावाड़
  • D बांसवाड़ा
Answer: दिए गए विकल्पों में कर्क रेखा केवल बांसवाड़ा से होकर गुजरती है।
QUESTION 148
देश का सबसे बड़ा राज्य (क्षेत्रफल की दृष्टि से) है-
  • A मध्य प्रदेश
  • B उत्तर प्रदेश
  • C आन्ध््रा प्रदेश
  • D राजस्थान
Answer: क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान (3,42,239 वर्ग किमी) भारत का सबसे बड़ा राज्य है।
QUESTION 149
कर्क रेखा के सर्वाधिक निकट स्थित शहर है-
  • A डूँगरपुर
  • B उदयपुर
  • C चित्तौड़गढ़
  • D बाँसवाड़ा
Answer: बांसवाड़ा शहर की कुशलगढ़ तहसील कर्क रेखा के सर्वाधिक निकट स्थित है।
QUESTION 150
राज्य के प्रथम मुख्य सचिव थे-
  • A जमनालाल बजाज
  • B रघुनाथ सिंह
  • C के. राधाकृष्णन
  • D पे्रम चंन्द
Answer: श्री के. राधाकृष्णन 13 अप्रैल 1949 को राजस्थान के पहले मुख्य सचिव बने थे।