Adyayan.com

भौतिक विशेषताएं

राजस्थान की भौतिक विशेषताओं और भौगोलिक संरचना पर आधारित MCQs हल करें। राज्य के उच्चावच, ढाल और अन्य पहलुओं से जुड़े प्रश्न पाएं।

भौतिक विशेषताएं
QUESTION 51
भारतीय मानक समय ग्रीनविच मीन टाइम से कितने घण्टे आगे है -
  • A 41/2 घण्टे
  • B 5 1/2 घण्ट
  • C 6 घण्टे
  • D 31/2 घण्टे
Answer: भारत का मानक समय 82.5° पूर्वी देशांतर पर आधारित है, जो ग्रीनविच मीन टाइम (GMT) से 5 घंटे 30 मिनट आगे है।
QUESTION 52
स्वतंत्रता से पहले राजस्थान क्षेत्र को क्या कहा जाता था -
  • A राजपूताना
  • B संयुक्त प्रांत
  • C मध्य प्रदेश
  • D बांग्लादेश
Answer: स्वतंत्रता से पूर्व, यह क्षेत्र मुख्य रूप से राजपूत राजाओं द्वारा शासित था, इसलिए इसे 'राजपूताना' (राजपूतों का देश) कहा जाता था।
QUESTION 53
सन् 1800 ई में वह कौन व्यक्ति था जिसने आज के राजस्थान को राजपूताना कहा -
  • A जार्ज थॉमस
  • B जेम्स टॉड
  • C जार्ज कलॉनी
  • D जेम्स् रिज़ु
Answer: जॉर्ज थॉमस ने 1800 ईस्वी में इस भू-भाग के लिए मौखिक रूप से सबसे पहले 'राजपूताना' शब्द का प्रयोग किया था।
QUESTION 54
राजस्थान के सर्वाधिक निकट बन्दरगाह है -
  • A तूतीकोकोरन
  • B काण्डला
  • C पारादीप
  • D कोचीन
Answer: गुजरात में स्थित कांडला बंदरगाह (अब दीनदयाल बंदरगाह) राजस्थान के सबसे निकट स्थित बंदरगाह है।
QUESTION 55
राज्य का सबसे उच्चत्म बिन्दु गुरूशिखर(1722 मी.) है जबकि सबसे निम्नतम बिन्दु .......... है -
  • A सांभर झील
  • B पचभदरा झील
  • C राजसमंद झील
  • D डीडवाना झील
Answer: सांभर झील का तल समुद्र तल से भी नीचे है, जो इसे राजस्थान का सबसे निम्नतम बिंदु बनाता है, जबकि गुरुशिखर सबसे उच्चतम बिंदु है।
QUESTION 56
राज्य कि प्रथम महिला राज्यपाल नियुक्त की गई-
  • A श्रीमती प्रतिभा पाटिल
  • B श्रीमती सरोजनी नायडू
  • C श्रीमती सुचित्रा सिंह
  • D श्रीमती सरोज देवी
Answer: श्रीमती प्रतिभा देवीसिंह पाटिल 2004 से 2007 तक राजस्थान की पहली महिला राज्यपाल थीं। बाद में वह भारत की पहली महिला राष्ट्रपति भी बनीं।
QUESTION 57
उस क्षेत्र को राजपूताना कहने वाले प्रथम व्यक्ति कौन थे जिसे अब राजस्थान कहा जाता है -
  • A जॉर्ज अब्राहम
  • B जॉर्ज थॉमस
  • C जॉर्ज एलेक्जेंडर
  • D जॉर्ज टोड
Answer: 1800 ई. में जॉर्ज थॉमस ने इस क्षेत्र को पहली बार 'राजपूताना' की संज्ञा दी थी।
QUESTION 58
राजस्थान राज्य का उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम का लगभग विस्तार क्रमशः है:
  • A 832 कि.मी. और 872 कि.मी.
  • B 826 कि.मी. और 869 कि.मी.
  • C 840 कि.मी. और 865 कि.मी.
  • D 835 कि.मी. और 864 कि.मी.
Answer: राजस्थान की उत्तर से दक्षिण लंबाई 826 किमी और पूर्व से पश्चिम चौड़ाई 869 किमी है।
QUESTION 59
निम्नलिखित में से कौन सा कथन राजस्थान के भौगोलिक स्वरूप के बारे में सत्य है -
  • A राज्य की अधिकतम चौड़ाई उत्तर से दक्षिण की दिशा में है
  • B राज्य की अधिकतम चौड़ाई पूर्व से पश्चिम की दिशा में है
  • C अक्षांशीय और देशांतर दोनों का विस्तार समान है
  • D अक्षांशीय और देशांतर दोनों का विस्तार 1000 किमी से अधिक है
Answer: राजस्थान की पूर्व से पश्चिम की चौड़ाई (869 किमी) उत्तर से दक्षिण की लंबाई (826 किमी) से अधिक है।
QUESTION 60
नीचे दिए गए कथनों में से वे कथन चुनिए जो राजस्थान के संदर्भ में सही नहीं हैं:1. राजस्थान का क्षेत्रफल भारत के कुल क्षेत्रफल का 10.4% है।2. राजस्थान की साक्षरता 52.12% है।3. राजस्थान में प्रति 1000 पुरुषों की तुलना में 928 महिलाएँ हैं।4. गलौटी कबाब और गांठिया राजस्थान के प्रसिद्ध व्यंजन हैं।5. ब्रिटिश राज में राजस्थान का पुराना नाम राजपूताना था।नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
  • A केवल 1, 2 और 4
  • B केवल 1 और 4
  • C केवल 2, 3 और 5
  • D केवल 2 और 4
Answer: कथन 2 गलत है (2011 में साक्षरता 66.11% थी)। कथन 4 गलत है (गलौटी कबाब लखनऊ और गांठिया गुजरात का व्यंजन है)। अन्य कथन सही हैं।