Adyayan.com

राजस्थान की जलवायु

राजस्थान की जलवायु, विभिन्न ऋतुओं और मानसून प्रणाली पर आधारित MCQs हल करें। कोपेन के जलवायु वर्गीकरण से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न पाएं।

राजस्थान की जलवायु
QUESTION 171
कोपेन के जलवायु वर्गीकरण के अनुसार कौनसे जिलों का युग्म उष्ण आर्द्र प्रदेश में सम्मलित है -
  • A सिरोही और पाली
  • B धौलपुर और करौली
  • C अजमेर और टोंक
  • D बाँसवाड़ा और डूंगरपुर
Answer: उष्ण आर्द्र प्रदेश (Aw) राजस्थान के सबसे दक्षिणी भाग में पाया जाता है। बांसवाड़ा और डूंगरपुर जिले इस जलवायु प्रदेश के प्रमुख उदाहरण हैं।
QUESTION 172
राजस्थान के कौन से जिलों में अधिकतम वर्षा दिनों की संख्या पायी जाती है -
  • A टोंक, सवाई-माधोपुर एवं करौली
  • B झालावाड़, कोटा एवं बारां
  • C सिरोही, उदयपुर एवं राजमन्द
  • D जयपुर, दौसा एवं भरतपुर
Answer: जिन जिलों में कुल वार्षिक वर्षा अधिक होती है, वहीं वर्षा वाले दिनों की संख्या भी अधिक होती है। झालावाड़, कोटा और बारां (हाड़ौती क्षेत्र) इस मामले में राज्य में सबसे आगे हैं।
QUESTION 173
निम्नलिखित जलवायु को राजस्थान के सम्बंधित जलवायु से मिलान कीजिए - जलवायु विभाजन1. मरुस्थल A .उत्तर - पश्चिम राजस्थान2. उप आर्द्र B. केन्द्रीय आरावली3. आर्द्र C. राजस्थान का उत्तर पूर्वीय मैदान4. अति आर्द्र D. राजस्थान का दक्षिण- पश्चिमीय पठार
  • A 1-A, 2-B, 3-C, 4-D
  • B 1-A, 2-B, 3-D, 4-C
  • C 1-B, 2-C, 3-A, 4-D
  • D 1-A, 2-C, 3-B, 4-D
Answer: यह एक सही मिलान है: मरुस्थल (शुष्क/अर्ध-शुष्क) - उत्तर-पश्चिम राजस्थान; उप-आर्द्र - केंद्रीय अरावली; आर्द्र - उत्तर-पूर्वी मैदान; अति-आर्द्र - दक्षिण-पूर्वी पठार।
QUESTION 174
कोपेन के जलवायु वर्गीकरण के अनुसार, राजस्थान में ‘Cwg’ जलवायु पाई जाती है -
  • A शुष्क प्रदेश में
  • B अर्द्ध शुष्क प्रदेश में
  • C दक्षिणी-पूर्वी प्रदेश में
  • D हाड़ौती पठारी प्रदेश में
Answer: Cwg (उप-आर्द्र) जलवायु अरावली के पूर्व और दक्षिण-पूर्व के मैदानी भागों में पाई जाती है। इसे 'मानसूनी जलवायु' भी कहते हैं।
QUESTION 175
राजस्थान में शीतकालीन वर्षा उन चक्रवातों के परिणाम स्वरूप होती है, जो ____ में उत्पन्न होते हैं।
  • A लाल सागर
  • B अरब सागर
  • C भूमध्य सागर
  • D काला सागर
Answer: राजस्थान में होने वाली शीतकालीन वर्षा (मावठ) पश्चिमी विक्षोभों के कारण होती है, जिनकी उत्पत्ति भूमध्य सागर में होती है।
QUESTION 176
निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए -कोपेन के जलवायु प्रदेश(A) AW (B) BShw(C) BWhw (D) Cwgजिले(I) बांसवाडा (II) गंगानगर(III) धौलपुर (IV) सीकरकूट है -
  • A A-1, B-IV, C-II, D-III
  • B A-I, B-IV,C-III, D-II
  • C A-IV, B-I, C-II, D-III
  • D A-III, B-IV, C-II, D-I
Answer: सही सुमेलन है: AW - बांसवाड़ा (I), BShw - सीकर (IV), BWhw - गंगानगर (II), Cwg - धौलपुर (III)।
QUESTION 177
राजस्थान में न्यूनतम ग्रीष्मकालीन तापमान वला क्षेत्र है -
  • A दक्षिणी-पूर्वी
  • B उत्तरी-पश्चिमी
  • C दक्षिणी-पश्चिमी
  • D उत्तरी-पूर्वी
Answer: दक्षिणी-पश्चिमी क्षेत्र में माउंट आबू (सिरोही) स्थित है। ऊंचाई के कारण यहाँ का तापमान गर्मियों में भी राज्य के अन्य भागों की तुलना में कम रहता है।
QUESTION 178
निम्नलिखित में से किस स्थान पर राजस्थान में साधारणतः सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई -
  • A किशनगढ़
  • B चित्तौड़गढ़
  • C शाहबाद
  • D माउंट आबू
Answer: स्थान विशेष की बात करें तो राजस्थान में सर्वाधिक वर्षा माउंट आबू (लगभग 150 सेमी) में होती है। जिला पूछा जाए तो उत्तर झालावाड़ होता है।
QUESTION 179
राजस्थान के चूरू जिले में कोपेन वर्गीकरण के अनुसार किस प्रकार की जलवायु स्थित है -
  • A Aw
  • B Bwhw
  • C Cwg
  • D Amw
Answer: चूरू जिला शुष्क प्रदेश में आता है और यहाँ की जलवायु Bwhw (उष्ण मरुस्थलीय) प्रकार की है। यह अपनी चरम जलवायु (बहुत गर्म और बहुत ठंडा) के लिए प्रसिद्ध है।
QUESTION 180
किसी भी क्षेत्र को न्यूनतम सूखा ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने के लिए कितनी वार्षिक, वर्षा की मात्रा होनी चाहिए -
  • A 70 से 100 से.मी.
  • B 40 से 50 से.मी.
  • C 60 से 80 से.मी.
  • D 30 से 40 से.मी.
Answer: न्यूनतम सूखाग्रस्त क्षेत्र वह होगा जहाँ वर्षा पर्याप्त मात्रा में और नियमित रूप से होती है। 70 से 100 सेमी वर्षा वाले क्षेत्र आर्द्र और अति-आर्द्र श्रेणी में आते हैं, जहाँ सूखे की संभावना न्यूनतम होती है।