Adyayan.com

राजस्थान की झीलें

राजस्थान की मीठे और खारे पानी की प्रमुख झीलों पर आधारित महत्वपूर्ण MCQs हल करें। जयसमंद, राजसमंद और सांभर झील से जुड़े प्रश्न पाएं।

राजस्थान की झीलें
QUESTION 21
किस झील से निकलने के बाद आयड़ नदी का नाम बेड़च हो जाता है -
  • A फायसागर
  • B उदयसागर
  • C बालसमंद
  • D जयसमंद
Answer: आयड़ नदी उदयपुर शहर से बहती हुई उदयसागर झील में गिरती है, और इस झील से निकलने के बाद इसे बेड़च नदी के नाम से जाना जाता है।
QUESTION 22
राजस्थान की निम्नलिखित झीलों में से कौन सी झील ‘राष्ट्रीय झील संरक्षण कार्यक्रम’ (एन एल सी पी) के अंतर्गत नहीं आती है -
  • A मानसागर
  • B आनासागर
  • C पुष्कर
  • D बजाज सागर
Answer: बजाज सागर एक बांध है। राजस्थान की 6 झीलें (फतेहसागर, पिछोला, आनासागर, पुष्कर, नक्की, मानसागर) इस कार्यक्रम में शामिल हैं। बजाज सागर इनमें नहीं है।
QUESTION 23
फूलसागर जलाशय कहाँ स्थित है -
  • A अजमेर
  • B जोधपुर
  • C उदयपुर
  • D बून्दी
Answer: फूलसागर जलाशय राजस्थान के बूंदी जिले में स्थित है।
QUESTION 24
राजस्थान की सांभर झील को पांच नदियों से पानी मिलता है। निम्नलिखित में से कौन-सी नदी उन पाँच नदियों में से एक है -
  • A बनास
  • B काली सिंध
  • C समोड
  • D जवाई
Answer: सांभर झील में मुख्य रूप से मेंथा, रूपनगढ़, खारी, खंडेला और समोड जैसी छोटी नदियाँ आकर मिलती हैं।
QUESTION 25
निम्नांकित में से कौन-सी प्रमुख खारे पानी की झील लूनी बेसिन में स्थित है -
  • A नक्की झील
  • B सिलीसेड़ झील
  • C तलवाड़ा झील
  • D पचपदरा झील
Answer: पचपदरा झील (बालोतरा जिला) लूनी नदी के अपवाह क्षेत्र (बेसिन) में स्थित एक प्रमुख खारे पानी की झील है।
QUESTION 26
किशोर सागर झील (तालाब) कहां स्थित है -
  • A कोटा
  • B बूंदी
  • C किशनगढ़
  • D बिजोलिया
Answer: किशोर सागर तालाब, जिसके मध्य में जगमंदिर महल बना है, कोटा शहर के केंद्र में स्थित है।
QUESTION 27
राजस्थान सरकार का सोडियम सल्फेट का सबसे बड़ा संयंत्र किस झील पर लगाया गया है -
  • A डीडवाना
  • B पचपदरा
  • C सांभर
  • D डेगाना
Answer: डीडवाना झील के नमक में सोडियम क्लोराइड की जगह सोडियम सल्फेट अधिक होता है, इसलिए यहाँ राजस्थान सरकार ने सोडियम सल्फेट बनाने का कारखाना स्थापित किया है।
QUESTION 28
राजस्थान के किस जिले में ‘आनासागर झील’ स्थित है -
  • A अलवर
  • B उदयपुर
  • C अजमेर
  • D राजसमंद
Answer: आनासागर एक ऐतिहासिक कृत्रिम झील है जो राजस्थान के अजमेर जिले में स्थित है।
QUESTION 29
गैब सागर झील स्थित है -
  • A उदयपुर में
  • B राजसमंद में
  • C जोधपुर में
  • D डुंगरपुर में
Answer: गैब सागर (या गैप सागर) झील डूंगरपुर शहर में स्थित है और इसके किनारे कालीबाई का स्मारक और बादल महल हैं।
QUESTION 30
निम्नलिखित में से राजस्थान की सबसे बड़ी कृत्रिम झील कौन-सी है -निम्नलिखित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें:
  • A उदय सागर
  • B जयसमंद
  • C डीडवाना
  • D पिछोला
Answer: जयसमंद झील (ढेबर झील) राजस्थान की सबसे बड़ी और भारत की दूसरी सबसे बड़ी कृत्रिम मीठे पानी की झील है।