Adyayan.com

राजस्थान की झीलें

राजस्थान की मीठे और खारे पानी की प्रमुख झीलों पर आधारित महत्वपूर्ण MCQs हल करें। जयसमंद, राजसमंद और सांभर झील से जुड़े प्रश्न पाएं।

राजस्थान की झीलें
QUESTION 31
राजस्थान सरकार ने अजमेर की किस 132 साल पुरानी झील का नाम बदलकर वरुण सागर रखा है -
  • A आनासागर झील
  • B फॉय सागर झील
  • C पुष्कर झील
  • D बीसलपुर झील
Answer: अजमेर में स्थित फॉय सागर झील का नाम हाल ही में राजस्थान सरकार द्वारा बदलकर 'वरुण सागर' कर दिया गया है।
QUESTION 32
सूची-I का सूची-II से मिलान कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट का उपयोग करते हुए सही उत्तर का चयन कीजिए –सूची-I (झील/ बाँध)1. तालाब-ए-शाही2. गैब सागर3. कडाणा4. हेमावाससूची-II (जिला)i. पालीii. बांसवाड़ाiii. धौलपुरiv. डूंगरपुरकूट –
  • A 1-(iii), 2-(ii), 3-(iv), 4-(i)
  • B 1-(iii), 2-(iv), 3-(ii), 4-(i)
  • C 1-(ii), 2-(iii), 3-(i), 4-(iv)
  • D 1-(i), 2-(ii), 3-(iii), 4-(iv)
Answer: सही मिलान है: तालाब-ए-शाही - धौलपुर, गैब सागर - डूंगरपुर, कडाणा - बांसवाड़ा, और हेमावास - पाली।
QUESTION 33
उदयसागर झिल स्थित है -
  • A उदयपुर में
  • B जयपुर में
  • C भरतपुर में
  • D बाड़मेर में
Answer: उदयसागर झील का निर्माण महाराणा उदय सिंह ने करवाया था और यह उदयपुर जिले में स्थित है।
QUESTION 34
निम्नलिखित में से कौन-सा एक युग्म सुमेलित नहीं है -झील - ज़िला
  • A पुष्कर - अजमेर
  • B फॉय सागर - उदयपुर
  • C मोती झील - भरतपुर
  • D कोलायत - बीकानेर
Answer: यह युग्म सुमेलित नहीं है क्योंकि फॉय सागर झील अजमेर जिले में स्थित है, न कि उदयपुर में।
QUESTION 35
‘तख्त सागर’ नामक जल काय राजस्थान के किस जिले में स्थित है -
  • A जोधपुर
  • B जयपुर
  • C जालौर
  • D झुन्झुनु
Answer: तख्त सागर झील जोधपुर जिले में स्थित है और इसका नाम महाराजा तख्त सिंह के नाम पर रखा गया था।
QUESTION 36
झीलों को उनके विशिष्ट वैकल्पिक नामों या उद्देश्यों से मिलाएं:झील वैकल्पिक नाम / उद्देश्यA. जयसमंद झील1. देवाली तालाबB. फतेहसागर झील2. ढेबर झीलC. सिलीसेढ़ झील3. राजस्थान का नंदन काननD. नक्की झील4. गरासिया जनजाति का आध्यात्मिक केंद्रविकल्प:
  • A A-2, B-1, C-3, D-4
  • B A-1, B-3, C-2, D-4
  • C A-3, B-4, C-1, D-2
  • D A-4, B-2, C-3, D-1
Answer: सही मिलान: जयसमंद - ढेबर झील, फतेहसागर - देवाली तालाब (पुराना नाम), सिलीसेढ़ - राजस्थान का नंदन कानन, और नक्की - गरासिया जनजाति का आध्यात्मिक केंद्र।
QUESTION 37
फलोदी के निकट बाप क्षेत्र जाना जाता है -
  • A चूना पत्थर उत्पादन के लिये
  • B ग्रेफाइट उत्पादन के लिये
  • C चांदी उत्पादन के लिये
  • D नमक उत्पादन के लिये
Answer: जोधपुर के फलोदी के पास स्थित बाप क्षेत्र एक प्रमुख नमक उत्पादक क्षेत्र के रूप में जाना जाता है।
QUESTION 38
फतहसागर झील का निर्माण करवाया -
  • A फतेहसिंह ने
  • B उदयसिंह ने
  • C स्वरूपसिंह ने
  • D जयसिंह ने
Answer: फतहसागर झील का निर्माण मूल रूप से 1687 में महाराणा जय सिंह द्वारा 'देवाली तालाब' के रूप में करवाया गया था। बाद में महाराणा फतेह सिंह ने इसका पुनर्निर्माण करवाया।
QUESTION 39
जाट शासक सूरजमल द्वारा निर्मित झील है -
  • A नवलखा झील
  • B नक्की झील
  • C सिलीसेढ़ झील
  • D सुजानगंगा झील
Answer: सुजानगंगा झील (या नहर) का निर्माण भरतपुर के जाट शासक महाराजा सूरजमल ने लोहागढ़ किले की सुरक्षा के लिए करवाया था।
QUESTION 40
शाही महल व शाही लाॅज किस झील के किनारे स्थित है -
  • A पुष्कर झील
  • B आनासागर झील
  • C सिलीसेढ झील
  • D नक्की झील
Answer: अलवर की सिलीसेढ़ झील के किनारे महाराजा विनय सिंह द्वारा निर्मित शाही महल (लेक पैलेस) स्थित है, जो एक होटल में परिवर्तित हो चुका है।