Adyayan.com

राजस्थान की नदियां

राजस्थान की प्रमुख नदियों, उनके उद्गम, सहायक नदियों और अपवाह तंत्र पर आधारित MCQs हल करें।

राजस्थान की नदियां
QUESTION 141
कोनसी नदी आयड़ नदी के नाम से जानी जाती है-
  • A कोठारी
  • B बेड़च
  • C बांडी
  • D सूकड़ी
Answer: बेड़च नदी को इसके उद्गम स्थल गोगुन्दा की पहाड़ियों से उदयसागर झील तक 'आयड़ नदी' के नाम से जाना जाता है।
QUESTION 142
राजस्थान की वह कौनसी एक मात्र नदी है जो कर्क रेखा को पार करती है -
  • A माही
  • B काली सिन्ध
  • C लूणी
  • D बनास
Answer: माही नदी भारत की एकमात्र ऐसी नदी है जो कर्क रेखा को दो बार काटती है - एक बार मध्य प्रदेश से राजस्थान में प्रवेश करते समय और दूसरी बार राजस्थान से गुजरात में प्रवेश करते समय।
QUESTION 143
नदियाँ जो अपना जल सांभर झील में गिराती है।(A) साबी(B) चाप(C) रूपनगढ़(D) मेढ़ा
  • A A और B
  • B C और D
  • C B और C
  • D A और D
Answer: रूपनगढ़ और मेढ़ा (मेंथा) नदियाँ अपना जल सांभर झील में गिराती हैं। इनके अलावा खारी और खंडेला नदियाँ भी सांभर में गिरती हैं।
QUESTION 144
कौनसी नदी राजस्थान में उत्तर दिशा से प्रवेश करती है -
  • A कान्तली
  • B चंबल
  • C माही
  • D घग्घर
Answer: घग्घर नदी हिमाचल प्रदेश की शिवालिक पहाड़ियों से निकलकर राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में टिब्बी नामक स्थान पर उत्तर दिशा से प्रवेश करती है।
QUESTION 145
माधोसागर बाँध किस जिले में है-
  • A टोंक
  • B कोटा
  • C दौसा
  • D चुरू
Answer: माधोसागर बांध राजस्थान के दौसा जिले में स्थित है।
QUESTION 146
निम्नलिखित में से कौनसी नदियों का उद्गम राजस्थान से नहीं हुआ है -(A) चम्बल (B) पश्चिमी बनास(C) माही (D) साबरमती
  • A A, B एवं C
  • B A, C एवं D
  • C A एवं C
  • D A, B एवं D
Answer: चंबल और माही, दोनों नदियों का उद्गम मध्य प्रदेश से होता है, जबकि पश्चिमी बनास और साबरमती का उद्गम राजस्थान की अरावली पहाड़ियों से होता है।
QUESTION 147
निम्नलिखित में से कौन सा एक सुमेलित नहीं है -नदी - उद्गम स्थल
  • A साबी - सेवर पहाड़ियाँ
  • B कान्तली - खण्डेला पहाड़ियाँ
  • C बाणगंगा - खमनौर पहाड़ियाँ
  • D सोम -बीछामेड़ा
Answer: बाणगंगा नदी का उद्गम जयपुर के पास बैराठ की पहाड़ियों से होता है। खमनौर की पहाड़ियों (राजसमंद) से बनास नदी का उद्गम होता है।
QUESTION 148
चूलिया जल प्रपात राजस्थान राज्य के किस क्षेत्र में स्थित है -निम्नलिखित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें:
  • A कोटा
  • B करौली
  • C चित्तोडगढ़
  • D अलवर
Answer: चूलिया जलप्रपात चंबल नदी पर भैंसरोड़गढ़, चित्तौड़गढ़ में स्थित है। यह राजस्थान का सबसे ऊंचा जलप्रपात (18 मीटर) है।
QUESTION 149
बनास नदी का उद्गम स्थल है -
  • A उदयपुर के नजदीक गोगुन्दा की पहाड़ियां
  • B नाग पहाड़, अजमेर
  • C जनापाओ की पहाड़ियां, मध्य प्रदेश
  • D कुम्भलगढ़ के नजदीक खमनोर की पहाड़ियां
Answer: बनास नदी, जिसे 'वन की आशा' भी कहा जाता है, का उद्गम राजसमंद जिले में कुम्भलगढ़ के पास खमनोर की पहाड़ियों से होता है।
QUESTION 150
मोरेल बांध किस जिले में है-
  • A सवाई माधोपुर
  • B बीकानेर
  • C टोंक
  • D पाली
Answer: मोरेल बांध सवाई माधोपुर जिले में मोरेल नदी पर स्थित है। यह दौसा और सवाई माधोपुर की सीमा पर है।