Adyayan.com

राजस्थान की प्राचीन सभ्यताएँ

राजस्थान की प्राचीन सभ्यताएँ
TOPICS ▾
राजस्थान का संगीत एवं लोकगीत राजस्थान का साहित्य राजस्थान की चित्र शैलियाँ राजस्थान की प्रसिद्ध महिला व्यक्तित्व राजस्थान की प्राचीन सभ्यताएँ राजस्थान की भाषा एवं बोलियाँ राजस्थान की शब्दावली राजस्थान की स्थापत्य कला राजस्थान की हस्तकला राजस्थान के आभूषण एवं वेशभूषा राजस्थान के क्षेत्रीय कार्यक्रम राजस्थान के त्यौहार राजस्थान के नृत्य राजस्थान के प्रमुख व्यक्तित्व राजस्थान के प्रमुख संत एवं सम्प्रदाय राजस्थान के प्रमुख स्थानों के उपनाम राजस्थान के मेले राजस्थान के रीति-रिवाज एवं प्रथाएँ राजस्थान के लोक देवता व देवियाँ राजस्थान के सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थल
SORT BY ▾
QUESTION 91
किस संस्कृति से जुड़े स्थल प्रमुख रूप से बनास तथा उसकी सहायक नदियों की घाटियों में प्राप्त हुए हैं -
  • A गणेश्वर संस्कृति
  • B लौह-युग संस्कृति
  • C आहड़ संस्कृति
  • D हड़प्पा संस्कृति
Answer: आहड़ संस्कृति के स्थलों का मुख्य जमाव बनास नदी घाटी में होने के कारण इसे 'बनास संस्कृति' भी कहते हैं।
QUESTION 92
1870 में, _____ ने बूँदी में जयपुर और इंद्रगढ़ से एक पुरापाषाण हाथ - कुल्हाड़ी (hand-axe) की खोज की।
  • A वी. एन. मिश्रा
  • B आर. सी. अग्रवाल
  • C ए. जी. जॉन्स
  • D सी. ए. हैकेट
Answer: सी. ए. हैकेट ने राजस्थान में सबसे पहले पुरापाषाण कालीन पत्थर के उपकरण (हस्त कुठार) की खोज की थी।
QUESTION 93
प्राचीन पुरातात्विक स्थल ‘गरदड़ा’ किस नदी के किनारे विकसित हुआ -
  • A परवन
  • B जाखम
  • C छाजा
  • D घोड़ा पछाड़
Answer: गरदड़ा (बूंदी), जहाँ से देश की पहली बर्ड राइडर रॉक पेंटिंग मिली है, छाजा नदी के किनारे स्थित है।
QUESTION 94
निम्नलिखित में से किस पुरास्थल की पहचान पुरातत्त्वविद् टी.एच. हैण्डले ने एक बौद्ध कस्बे के रूप में की थी -
  • A भाण्डारेज
  • B बूढ़ा पुष्कर
  • C बैराठ
  • D नलियासर
Answer: टी.एच. हैण्डले ने नलियासर (सांभर) की पहचान एक प्राचीन बौद्ध कस्बे के रूप में की थी।
QUESTION 95
राजस्थान में लौह धातु के प्राचीनतम साक्ष्य किस पात्र संस्कृति से प्राप्त हुए हैं -
  • A गेरूएं रंग की मृद्भाण्ड संस्कृति (ओ सी पी)
  • B काले एवं लाल रंग की मृद्भाण्ड संस्कृति (बी एण्ड आर)
  • C चित्रित सलेटी रंग की मृद्भाण्ड संस्कृति (पी जी डब्ल्यू)
  • D उत्तरी काली चमकीली मृद्भाण्ड संस्कृति (एन बी पी)
Answer: काले और लाल रंग के मृद्भांड (Black and Red Ware) संस्कृति के साथ राजस्थान में लोहे के उपयोग के शुरुआती प्रमाण मिलते हैं।
QUESTION 96
राजस्थान की किस सभ्यता में अलंकृत ईंटों से निर्मित फर्श का अवशेष मिला हैं -
  • A आहड़
  • B कालीबंगा
  • C बालाथल
  • D बैराठ
Answer: कालीबंगा में एक घर के फर्श पर अलंकृत (डिजाइनदार) ईंटों का प्रयोग किया गया है, जो एकमात्र उदाहरण है।
QUESTION 97
निम्न में से कौनसी सभ्यता को कालीबंगा प्रथम के नाम से जाना जाता है -
  • A गरदड़ा
  • B सौंथी
  • C गणेश्वर
  • D रंगमहल
Answer: सौंथी (बीकानेर) संस्कृति के लक्षण प्राक्-हड़प्पा कालीन कालीबंगा से मिलते-जुलते हैं, इसलिए इसे 'कालीबंगा प्रथम' कहा जाता है।
QUESTION 98
सुनारी सभ्यता के अवशेष राजस्थान के किस जिले से प्राप्त हुए हैं -
  • A चूरू
  • B नीम का थाना
  • C सीकर
  • D भीलवाड़ा
Answer: सुनारी एक लौह-युगीन सभ्यता है जिसके अवशेष नीम का थाना जिले में कांतली नदी के तट पर मिले हैं।
QUESTION 99
आहड़ सभ्यता की सर्वप्रथम खुदाई किसने की थी -
  • A वी.एन. मिश्रा
  • B अक्षय कीर्ती व्यास
  • C ललित पांडे
  • D वी.एस.सिंधे
Answer: आहड़ में उत्खनन की शुरुआत 1953 में अक्षय कीर्ति व्यास के नेतृत्व में हुई थी।
QUESTION 100
राजस्थान में दुर्ग स्थापत्य के विकास का प्रथम उदाहरण किस स्थान की खुदाई से प्राप्त हुआ है - (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)
  • A आहड़
  • B कालीबंगा
  • C गिलूण्ड
  • D पीलीभीत
Answer: कालीबंगा में एक सुनियोजित और दुर्गीकृत नगर का साक्ष्य मिलता है, जो दुर्ग स्थापत्य का प्रारंभिक रूप है।