Adyayan.com

राजस्थान की सीमाएं

राजस्थान की अंतर्राष्ट्रीय (पाकिस्तान) और अंतर्राज्यीय (पड़ोसी राज्यों) सीमाओं पर आधारित MCQs हल करें।

राजस्थान की सीमाएं
QUESTION 41
गुजरात राज्य के कितने जिले ऐसे हैं जिनकी सीमा राजस्थान से लगती है-
  • A चार
  • B पाँच
  • C छः
  • D सात
Answer: गुजरात राज्य के 6 जिलों (कच्छ, बनासकांठा, साबरकांठा, अरावली, महीसागर, दाहोद) की सीमा राजस्थान से लगती है।
QUESTION 42
राजस्थान के निम्न में से किस जिले की अन्तर्राष्ट्रीय एवं अन्तरराज्यीय सीमा है -
  • A जैसलमेर
  • B बाड़मेर
  • C बीकानेर
  • D हनुमानगढ़
Answer: दिए गए विकल्पों में बाड़मेर जिले की सीमा पाकिस्तान (अन्तर्राष्ट्रीय) और गुजरात (अन्तर्राज्यीय) दोनों से लगती है।
QUESTION 43
राजस्थान के किस जिले की अन्तर्राज्यीय सीमा सर्वाधिक है-
  • A जैसलमेर
  • B बाड़मेर
  • C चित्तौड़गढ़
  • D झालावाड़
Answer: राजस्थान में सबसे लंबी अन्तर्राज्यीय सीमा झालावाड़ जिले की है, जो मध्य प्रदेश के साथ लगती है।
QUESTION 44
निम्न में से किस जिले की सीमा रेखा किसी अन्य राज्य के सीमा रेखा को नहीं छूती है -
  • A डूंगरपुर
  • B भीलवाड़ा
  • C झून्झूनु
  • D बूंदी
Answer: बूंदी एक अंतर्वर्ती (landlocked) जिला है, जिसकी सीमा किसी अन्य राज्य या देश को नहीं छूती है।
QUESTION 45
राजस्थान में पाक सीमा का सबसे करीबी स्टेशन मुनाबाव किस जिले में स्थित है -
  • A जैसलमेर
  • B बीकानेर
  • C बाड़मेर
  • D जालोर
Answer: पाकिस्तान सीमा के सबसे नजदीक स्थित रेलवे स्टेशन मुनाबाव बाड़मेर जिले में है।
QUESTION 46
राजस्थान के उत्तर में दो राज्य हैं:नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें।
  • A हरियाणा और उत्तर प्रदेश
  • B पंजाब और हरियाणा
  • C हरियाणा और गुजरात
  • D उत्तर प्रदेश और पंजाब
Answer: राजस्थान की उत्तरी सीमा पर पंजाब और उत्तर-पूर्वी सीमा पर हरियाणा राज्य स्थित हैं।
QUESTION 47
किस जिले की अन्तर्राज्यीय सीमा सबसे छोटी है -
  • A भीलवाड़ा
  • B बाड़मेर
  • C बांसवाड़ा
  • D धौलपुर
Answer: बाड़मेर जिले की गुजरात के साथ लगने वाली अन्तर्राज्यीय सीमा राजस्थान में सबसे छोटी है।
QUESTION 48
राजस्थान के निम्नलिखित जिलों का मिलान उन राज्यों से करें जिनके साथ उनकी सीमाएँ लगती हैं:राजस्थान जिलासीमावर्ती राज्यA) हनुमानगढ़1) पंजाब + हरियाणाB) धौलपुर2) उत्तर प्रदेश + मध्य प्रदेशC) डीग3) हरियाणा + उत्तर प्रदेशD) बांसवाड़ा4) मध्य प्रदेश + गुजरातविकल्प:
  • A A-1, B-3, C-4, D-2
  • B A-2, B-1, C-3, D-4
  • C A-1, B-2, C-3, D-4
  • D A-3, B-4, C-1, D-2
Answer: सही मिलान: हनुमानगढ़ (पंजाब + हरियाणा), धौलपुर (उत्तर प्रदेश + मध्य प्रदेश), डीग (हरियाणा + उत्तर प्रदेश), बांसवाड़ा (मध्य प्रदेश + गुजरात)।
QUESTION 49
राजस्थान की अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर स्थित जिलों का उत्तर से दक्षिण का सही क्रम है -
  • A गंगानगर, बाड़मेर, बीकानेर, जैसलमेर
  • B जैसलमेर, बीकानेर, बाड़मेर, गंगानगर
  • C गंगानगर, बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर
  • D बीकानेर, गंगानगर, जैसलमेर, बाड़मेर
Answer: अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर स्थित जिलों का उत्तर से दक्षिण की ओर सही भौगोलिक क्रम श्रीगंगानगर, बीकानेर, जैसलमेर और बाड़मेर है।
QUESTION 50
राजस्थान और पाकिस्तान के बीच की 1070 किमी लंबी अंतर्राष्ट्रीय सीमा ____ कहलाती है।
  • A मैकमोहन रेखा
  • B रेडक्लिफ
  • C डुरंड रेखा
  • D कोरोमंडल
Answer: राजस्थान और पाकिस्तान के बीच 1070 किमी लंबी अंतर्राष्ट्रीय सीमा को रेडक्लिफ रेखा के नाम से जाना जाता है।