adyayan

राजस्थान की सिंचाई परियोजनाएँ

राजस्थान की प्रमुख बहुउद्देश्यीय और सिंचाई परियोजनाओं पर आधारित MCQs हल करें। इंदिरा गांधी नहर परियोजना और अन्य बांधों से जुड़े प्रश्न पाएं।

राजस्थान भूगोल - राजस्थान की सिंचाई परियोजनाएँ
1. माही नदी के पानी का उपयोग बिजली और सिंचाई के विकास हेतु किए जाने के लिए राजस्थान और गुजरात की संयुक्त बहुउद्देश्यीय उद्यम परियोजना कौन सी है -
  • A. जवाहर सागर बाँध परियोजना
  • B. सोम कमला अम्बा सिंचाई परियोजना
  • C. माही बजाज सागर परियोजना
  • D. जरखम माही परियोजना
2. निम्न में से कौन-सा बहुउद्देशीय नदी परियोजनाओं के समर्थन का तर्क नहीं है - (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)
  • A. जल अभाव क्षेत्रों में जल लाती है।
  • B. बाढ़ नियंत्रण हेतु जल बहाव का नियमन करती है।
  • C. विस्थापन एवं आजीविकाओं के क्षय को प्रश्रय देती है।
  • D. घरों एवं उद्योगों हेतु विद्युत उत्पादन करती है।
3. पांचना बाँध राजस्थान के निम्न में से किस जिले में स्थित है -
  • A. भरतपुर
  • B. करौली
  • C. धौलपुर
  • D. सवाई माधोपुर
4. राजस्थान में क्षेत्रफल के अनुसार सिंचाई की दृष्टि से दूसरे स्थान पर कौन-सा है -
  • A. नहरें
  • B. कुएँ और ट्यूब वेल
  • C. तालाबों का
  • D. नदियों की
5. निम्न राज्य की बहुउद्देश्य नदी घाटी परियोजनाओं में सबसे बड़ी परियोजना कौन सी है -
  • A. व्यास परियोजना
  • B. इन्दिरा गांधी नहर परियोजना
  • C. भाखड़ा नांगल परियोजना
  • D. माही बजाज सागर परियोजना
6. इस परियोजना के अंतर्गत रावी-ब्यास का अतिरिक्त जल राजस्थान में सिंचाई के लिए उपयोग किया जाता है।निम्नलिखित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें:
  • A. पंचाना बाँध परियोजना
  • B. गांधी सागर बाँध परियोजना
  • C. सिद्धमुख बाँध परियोजना
  • D. बिसलपुर बाँध परियोजना
7. निम्नलिखित में से किसे कंवरसेन लिफ्ट कैनाल भी कहा जाता है -
  • A. साहवा लिफ्ट कैनाल
  • B. डॉ. करणी लिफ्ट कैनाल
  • C. बीकानेर - लूणकरणसर लिफ्ट कैनाल
  • D. गजनेर लिफ्ट कैनाल
8. भाखड़ा नांगल परियोजना निम्नलिखित में किन राज्यों के समूह का संयुक्त उद्यम है -निम्नलिखित विकल्पों में से सर्वाध्षिक उपयुक्त उत्तर चुनें:
  • A. पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रृदेश
  • B. हरियाणा, पंजाब, राजस्थान
  • C. हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पजाब
  • D. राजस्थान, हरियाणा, उत्तरप्रदेश
9. निम्नलिखित में राजस्थान का कौनसा क्षेत्र जाखम बाँध परियोजना से सिंचाई जल प्राप्त नहीं करता है -निम्नलिखित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें:
  • A. प्रतापगढ़
  • B. चित्तौड़गढ़
  • C. उदयपुर
  • D. बीकानेर
10. कौन-सा सुमेलित नहीं है -सिंचाई परियोजना - जिला
  • A. जवाई - पाली
  • B. बीसलपुर - टोंक
  • C. सिद्धमुख - गंगानगर
  • D. पंचना - करौली