Adyayan.com

स्थानीय स्वायत्त शासन एवं पंचायती राज

राजस्थान में त्रि-स्तरीय पंचायती राज व्यवस्था और 73वें संशोधन पर आधारित महत्वपूर्ण MCQs हल करें।

स्थानीय स्वायत्त शासन एवं पंचायती राज
QUESTION 131
किस अनुच्छेद के तहत् पंचायतों को संवैधानिक दर्जा दिया गया -
  • A (अ) 221
  • B (ब) 227
  • C (स) 243
  • D (द) 241
Answer: 73वें संविधान संशोधन के माध्यम से संविधान में अनुच्छेद 243 से लेकर 243-O तक के प्रावधान जोड़े गए, जिससे पंचायती राज संस्थाओं को संवैधानिक दर्जा प्राप्त हुआ।
QUESTION 132
राजस्थान पंचायती राज अधिनियम, 1994 राज्य में कब अस्तित्व में आया -
  • A (अ) 23 अप्रैल, 1994
  • B (ब) 23 अप्रैल, 1995
  • C (स) 24 अप्रैल, 1994
  • D (द) 24 अप्रैल, 1995
Answer: 73वें संविधान संशोधन अधिनियम (जो 24 अप्रैल 1993 को लागू हुआ) के अनुपालन में, राजस्थान विधानसभा द्वारा पारित नया पंचायती राज अधिनियम 23 अप्रैल, 1994 को राज्य में लागू हुआ।
QUESTION 133
किस अधिनियम के द्वारा जयपुर विकास प्राधिकरण की स्थापना हुयी थी -
  • A (अ) जयपुर विकास प्राधिकरण अधिनियम, 1982
  • B (ब) जयपुर विकास प्राधिकरण अधिनियम, 1983
  • C (स) जयपुर विकास प्राधिकरण अधिनियम, 1984
  • D (द) जयपुर विकास प्राधिकरण अधिनियम, 1985
Answer: जयपुर शहर के योजनाबद्ध विकास और क्रियान्वयन के लिए 'जयपुर विकास प्राधिकरण अधिनियम, 1982' के तहत जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) की स्थापना की गई थी।
QUESTION 134
ग्राम सभा की किसी बैठक में संकल्प पारित करने के लिए आवश्यक संख्या है :
  • A (अ) ग्राम सभा के सदस्यों के मतों का बहुमत।
  • B (ब) ग्राम सभा के सदस्यों के मतों का दो तिहाई बहुमत।
  • C (स) बैठक में उपस्थित और मत देने वाले ग्राम सभा के सदस्यों का बहुमत।
  • D (द) ग्राम सभा के उपस्थित और मत देने वाले सदस्यों का दो-तिहाई बहुमत।
Answer: सामान्यतः ग्राम सभा में कोई भी संकल्प (प्रस्ताव) पारित करने के लिए, बैठक में उपस्थित और मतदान करने वाले सदस्यों के साधारण बहुमत की आवश्यकता होती है।
QUESTION 135
राजस्थान में वार्ड पंच, उप-सरपंच किसे संबोधित कर अपना त्यागपत्र देता/देती है -
  • A (अ) खण्ड विकास अधिकारी को
  • B (ब) ग्राम विकास अधिकारी को
  • C (स) प्रधान, पंचायत समिति को
  • D (द) सरपंच को
Answer: राजस्थान पंचायती राज नियमों के अनुसार, वार्ड पंच और उप-सरपंच (और सरपंच भी) अपना त्यागपत्र खंड विकास अधिकारी (BDO) को संबोधित करते हुए देते हैं।
QUESTION 136
राजस्थान में पंचायती राज के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों को ध्यानपूर्वक पढ़ें :कथन (I) – जोधपुर, भरतपुर, जयपुर, सिरोही, उदयपुर और करौली रियासतों ने पंचायतों पर कानून बनाए।कथन (II) – बीकानेर राज्य का अपना ग्राम पंचायत अधिनियम बहुत पहले 1928 में था ।कथन ( III ) – 1949 में राजस्थान पंचायत अधिनियम बनाया गया और पूरे राज्य में ग्राम पंचायतों की स्थापना की गई । निम्नलिखित में से सही विकल्प का चयन करें -
  • A (अ) (II) और (III) सही हैं ।
  • B (ब) (I) और (III) सही हैं ।
  • C (स) (I), (II) और (III) सही हैं।
  • D (द) (I) और (II) सही हैं।
Answer: कथन I और II ऐतिहासिक रूप से सही हैं। स्वतंत्रता से पहले कई रियासतों ने अपने स्तर पर पंचायत कानून बनाए थे और बीकानेर इसमें अग्रणी था। कथन III गलत है क्योंकि राजस्थान पंचायत अधिनियम 1953 में बना था, 1949 में नहीं।
QUESTION 137
ग्राम पंचायत के बारे में क्या सही नहीं है -
  • A (अ) ग्राम पंचायत में अधिकतम संख्या 20 पंच है।
  • B (ब) एक ग्राम पंचायत में 10 पंच हो सकते हैं
  • C (स) पंचों के चुनाव में समान मत होने की स्थिति में यह लॉट द्वारा तय किया जाता है।
  • D (द) मनोनीत सदस्य बैठक में भाग लेते हैं और मतदान कर सकते हैं।
Answer: यह कथन गलत है क्योंकि ग्राम पंचायत में सदस्य मनोनीत नहीं होते, वे सभी निर्वाचित होते हैं। मनोनीत सदस्यों का कोई प्रावधान नहीं है, इसलिए उनके बैठक में भाग लेने और मतदान करने का प्रश्न ही नहीं उठता।
QUESTION 138
राजस्थान में पंचायती राज का प्रवर्तन सर्वप्रथम कहां हुआ था -
  • A (अ) दौसा में
  • B (ब) सिरोही में
  • C (स) टोंक में
  • D (द) नागौर में
Answer: देश में पंचायती राज का शुभारंभ 2 अक्टूबर, 1959 को राजस्थान के नागौर जिले के बगदरी गाँव से हुआ था।
QUESTION 139
राजस्थान में पंचायत का कार्यकाल क्या है -
  • A (अ) चार वर्ष
  • B (ब) 5 वर्ष
  • C (स) 6 साल
  • D (द) 2 साल
Answer: संविधान के अनुसार, राजस्थान सहित पूरे देश में पंचायती राज संस्थाओं का कार्यकाल उनकी पहली बैठक की तारीख से 5 वर्ष का होता है।
QUESTION 140
इन संगठनों में कीनसा संगठन राजस्थान पंचायती राज प्रणाली के क्रम में सबसे ऊँचे स्तर पर है -
  • A (अ) जिला परिषद
  • B (ब) पंचायत समिति
  • C (स) ग्राम पंचायत
  • D (द) केन्द्रीय पंचायत
Answer: राजस्थान की त्रिस्तरीय पंचायती राज संरचना में, जिला परिषद जिला स्तर पर सर्वोच्च निकाय है। इसके नीचे पंचायत समिति (ब्लॉक स्तर) और सबसे नीचे ग्राम पंचायत (ग्राम स्तर) होती है।