Adyayan.com

राजस्थान में पशुपालन

राजस्थान के प्रमुख पशुधन, नस्लों, और पशुपालन से संबंधित योजनाओं पर आधारित महत्वपूर्ण MCQs हल करें।

राजस्थान में पशुपालन
QUESTION 151
निम्नांकित में से कौन सा युग्म सही रूप से सुमेलित नहीं है -
  • A भेड़ - बागड़ी, मारवाड़ी
  • B बकरी - जमनापुरी, ज़ारवाली
  • C ऊँट - गोमत, बीकानेरी
  • D गाय - हरियानवी, मुर्रा
Answer: यह युग्म सुमेलित नहीं है क्योंकि हरियाणवी तो गाय की नस्ल है, लेकिन मुर्रा भैंस की नस्ल है। अन्य सभी युग्म सही हैं।
QUESTION 152
पशुगणना 2019 के अनुसार, राजस्थान में सर्वाधिक भैंसों की संख्या वाला जिला है -
  • A अलवर
  • B भरतपुर
  • C जयपुर
  • D उदयपुर
Answer: 20वीं पशुगणना (2019) के अनुसार, जयपुर जिले में भैंसों की संख्या राजस्थान में सर्वाधिक है।
QUESTION 153
नाली नस्ल है -
  • A घोड़े की
  • B भेड़ की
  • C ऊंट की
  • D गौवंश की
Answer: नाली भेड़ की एक नस्ल है जो मुख्य रूप से घग्घर नदी के बहाव क्षेत्र में पाई जाती है, जिसे 'नाली' क्षेत्र कहते हैं। यह गंगानगर और हनुमानगढ़ जिलों में मिलती है।
QUESTION 154
निम्न पशु मेला और जिले का कौनसा युग्म सुमेलित नहीं है -
  • A बलदेव पशु मेला - नागौर
  • B गोमती सागर पशु मेला - झालावाड़
  • C जसवन्त पशु मेला - जोधपुर
  • D महाशिवरात्री पशु मेला - करौली
Answer: जसवंत पशु मेला भरतपुर में आयोजित होता है, जोधपुर में नहीं। अन्य सभी युग्म सही सुमेलित हैं।
QUESTION 155
रानीखेत रोग किसका सर्वाधिक सामान्य रोग है -
  • A मत्स्य (मछली)
  • B मुर्गियाँ
  • C मधुमक्खी
  • D रेशम कीट
Answer: रानीखेत एक विषाणु जनित रोग है जो मुर्गियों (पोल्ट्री) को प्रभावित करता है। यह एक बहुत ही संक्रामक और घातक बीमारी है।
QUESTION 156
20वीं पशुधन गणना 2019 के अनुसार राजस्थान में सर्वाधिक पशु हैं -
  • A गोवंश
  • B भेड़
  • C ऊंट
  • D बकरी
Answer: 20वीं पशुगणना के अनुसार, राजस्थान में संख्या की दृष्टि से सर्वाधिक पशु बकरियाँ हैं। इन्हें 'गरीब की गाय' भी कहा जाता है।
QUESTION 157
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए तथा नीचे दिए गए कूटों से सही उत्तर चुनिए :A. लोही बकरी की एक नस्ल है।B. गुढ़ा भैंस की एक नस्ल है ।C. जैसलमेरी ऊँट की एक नस्ल है।कूट :
  • A B तथा C सही हैं।
  • B A तथा B सही हैं ।
  • C A तथा C सही हैं ।
  • D B तथा C सही हैं।
Answer: कथन A और C सही हैं। लोही बकरी की नस्ल है और जैसलमेरी ऊँट की नस्ल है। कथन B गलत है, क्योंकि गुढ़ा ऊँट की नस्ल है, भैंस की नहीं।
QUESTION 158
भेड की वह नस्ल जो मुख्यतः नागौर जिले की सीमावर्ती क्षेत्र में पाई जाती है -
  • A मारवाडी
  • B मालपुरा
  • C चौकला
  • D नाली
Answer: मारवाड़ी नस्ल की भेड़ें नागौर, जोधपुर, पाली, बाड़मेर आदि जिलों में व्यापक रूप से पाई जाती हैं। यह अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए जानी जाती है।
QUESTION 159
सूची-1 को सूची-2 से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए हुए कूटों का उपयोग कर सही उत्तर चुनिए -सूची-1(राजस्थान के क्षेत्र) सूची-2(गाय की नस्लें)1. उत्तरी पश्चिमी राजस्थान अ. राठी2. दक्षिणी पश्चिमी राजस्थान ब. कांकरेज3. पश्चिमी राजस्थान स. थारपारकर4. दक्षिण पूर्व मध्यवर्ती राजस्थान द. गिरकूट - 1, 2, 3, 4
  • A स, ब, अ, द
  • B अ, ब, स, द
  • C अ, ब, द, स
  • D ब, स, द, अ
Answer: यह एक सीधा सुमेलन है: उत्तरी पश्चिमी राजस्थान में राठी, दक्षिणी पश्चिमी में कांकरेज, पश्चिमी में थारपारकर, और दक्षिण पूर्व मध्यवर्ती में गिर नस्ल पाई जाती है।
QUESTION 160
बरबरी एक प्रजाति है -
  • A भेड़
  • B बकरी
  • C ऊंट
  • D गधा
Answer: बरबरी (जिसे बड़वारी भी कहा जाता है) बकरी की एक सुंदर और शहरी क्षेत्रों में पालने के लिए उपयुक्त प्रजाति है।