Adyayan.com

राजस्थान में पशुपालन

राजस्थान के प्रमुख पशुधन, नस्लों, और पशुपालन से संबंधित योजनाओं पर आधारित महत्वपूर्ण MCQs हल करें।

राजस्थान में पशुपालन
QUESTION 211
सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए एवं नीचे दिए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए: सूची-I (पशुधन) सूची-II (नस्ल) A. भेड़ (i) सूरती B. गौवंश (ii) नाली C. भैंस (iii) बरबरी D. बकरी (iv) सांचोरी कूट : A B C D
  • A (iii) (i) (iv) (ii)
  • B (ii) (iv) (iii) (i)
  • C (ii) (iv) (i) (iii)
  • D (iv) (iii) (i) (ii)
Answer: सही सुमेलन: भेड़ - नाली, गौवंश - सांचोरी, भैंस - सूरती, और बकरी - बरबरी।
QUESTION 212
निम्न में से किस केस ‘अविका कवच बीमा योजना’ प्रभावी है-
  • A वाहन को एक्सीडेंट क्षति
  • B गेहूं की फसल को नुकसान
  • C भेड़ की अप्राकृतिक मृत्यु
  • D आग के घरेलू नुकसान
Answer: अविका कवच बीमा योजना भेड़ पालकों को उनकी भेड़ों की अप्राकृतिक या आकस्मिक मृत्यु (जैसे बीमारी, दुर्घटना, या प्राकृतिक आपदा) से होने वाले वित्तीय नुकसान से बचाने के लिए शुरू की गई है।
QUESTION 213
राज्य के किस जिले में बकरियों की संख्या सर्वाधिक है -
  • A जोधपुर
  • B नागौर
  • C जैसलमेर
  • D बाड़मेर
Answer: 20वीं पशुगणना (2019) के अनुसार, राजस्थान में सर्वाधिक बकरियों की संख्या बाड़मेर जिले में है। बकरी को 'गरीब की गाय' भी कहा जाता है।
QUESTION 214
कांकरेज नस्ल अधिकांशतः जिस जिले में पाई जाती है, वह है -
  • A बांसवाड़ा
  • B बाड़मेर
  • C अजमेर
  • D भीलवाड़ा
Answer: कांकरेज एक द्वि-प्रयोजनीय (दूध और भारवाहन) नस्ल है, जो मुख्य रूप से राजस्थान के दक्षिण-पश्चिमी जिलों जैसे बाड़मेर, जालौर और सिरोही में पाई जाती है।
QUESTION 215
निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही सुमेलित है -नस्ल - पशु
  • A खेरी - भेड़
  • B लोही - गाय
  • C नाचना - बकरी
  • D सोनाडी - भैंस
Answer: खेरी भेड़ की एक नस्ल है। लोही बकरी की नस्ल है, नाचना ऊँट की नस्ल है और सोनाड़ी भेड़ की नस्ल है। इसलिए केवल विकल्प A सही है।
QUESTION 216
निम्नलिखित को सुमेलित कीजिये तथा नीचे दिये गये कूटों में से सही उत्तर का चुनाव कीजिए -पशु नस्ल अ. ऊंट 1. राठी ब. भेड़ 2. बीकानेरी स. बकरी 3. मगरा द. गाय 4. झखराना कूट - अ, ब, स, द
  • A 1, 2, 3, 4
  • B 2, 3, 1, 4
  • C 2, 3, 4, 1
  • D 4, 3, 2, 1
Answer: सही सुमेलन: ऊंट - बीकानेरी, भेड़ - मगरा, बकरी - झखराना (जखराना), गाय - राठी।
QUESTION 217
राजस्थान सरकार का मत्स्य फार्म ‘सागरोद’ स्थित है -
  • A टोंक में
  • B बीकानेर में
  • C बांसवाड़ा में
  • D अलवर में
Answer: सागरोद मत्स्य फार्म राजस्थान सरकार द्वारा बांसवाड़ा जिले में स्थापित किया गया है, जो मत्स्य पालन और बीज उत्पादन का एक महत्वपूर्ण केंद्र है।
QUESTION 218
राजस्थान में 19वीं पशुगणना कब की गई थी -
  • A 2011
  • B 2015
  • C 2012
  • D 2014
Answer: राजस्थान में 19वीं पशुगणना वर्ष 2012 में आयोजित की गई थी। पशुगणना प्रत्येक 5 वर्ष के अंतराल पर होती है।
QUESTION 219
‘नीली क्रान्ति’ निम्न में से किससे सम्बन्ध रखती है -
  • A सरसों उत्पादन
  • B बागवानी उत्पादन
  • C मत्स्य उत्पादन
  • D मुर्गी - अण्डा पालन
Answer: नीली क्रांति (Blue Revolution) का संबंध मछली और अन्य समुद्री उत्पादों के उत्पादन में वृद्धि से है, ताकि खाद्य सुरक्षा और किसानों की आय बढ़ाई जा सके।
QUESTION 220
पेस्टे डेस पेटिटिस रूमिनेन्ट्स नियन्त्रण प्रोग्राम (पीपीआर-सीपी) है -
  • A बच्चों को कुपोषण से बचाव हेतु यूनेस्को का कार्यक्रम
  • B एकीकृत खरपतवार प्रबन्धन कार्यक्रम
  • C पशुओं के लिए टीकाकरण कार्यक्रम
  • D बच्चों में आनुवंशिक बीमारियों की रोकथाम हेतु टीकाकरण कार्यक्रम
Answer: Peste des Petits Ruminants (PPR), जिसे 'बकरी प्लेग' भी कहते हैं, भेड़ और बकरियों में होने वाली एक घातक वायरल बीमारी है। PPR-CP इसी बीमारी की रोकथाम के लिए एक राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम है।