Adyayan.com

Ranking and Order
QUESTION 121
छः लैपटॉप N, Q, P, L, R, तथा A एक पंक्ति में उत्तरोन्मुख रखे गए हैं (आवश्यक नहीं है कि इसी क्रम में)। A के एकदम बाएँ N रखा गया है। Q के बाएँ दूसरा R रखा गया है। A के दाएँ दूसरा P रखा गया है। R के एकदम दाएँ P रखा गया है। N के बाएँ L रखा गया है। L के एकदम दाएँ कौन-सा लैपटॉप रखा गया है ?
  • D A
  • B Q
  • C P
  • A N
QUESTION 122
63 कारों की एक पंक्ति में, काली रंग की कार दायीं ओर से 32वीं है। बायीं ओर से उसका स्थान क्या है?
  • D 34
  • C 33
  • B 31
  • A 32
QUESTION 123
बसों की एक पंक्ति में पंजाब दाएँ छोर से 19वें स्थान पर है। रफ्तार, पंजाब से 23 स्थान बायीं ओर है तथा पंक्ति के ठीक मध्य में है। रफ्तार बस तथा बाएँ छोर पर खड़ी बस के मध्य कितनी बसें हैं?
  • A 44
  • B 42
  • D 43
  • C 40
QUESTION 124
काथिर, गणेश से वरिष्ठ है। गणेश, अप्पारु से वरिष्ठ है। अप्पारु, राजू से कनिष्ठ है। राजू, गणेश से कनिष्ठ है। सबसे वरिष्ठ कौन है?
  • B राजू
  • C काथिर
  • A गणेश
  • D अप्पारु
QUESTION 125
गाड़ियों की एक पंक्ति में, मारूति बायीं ओर से 20वें स्थान पर है। होन्डा, मारूति के 10 स्थान दायें है तथा पंक्ति में बिल्कुल मध्य है। पंक्ति में कितनी गाड़ियाँ हैं?
  • B 59
  • D 56
  • A 54
  • C 57
QUESTION 126
एक परिवार घूमने निकला। पुत्री अपने पिता से आगे चली। पुत्र अपनी माता से पीछे चल रहा था और पिता से आगे। सबसे पीछे कौन था?
  • C माता
  • B पिता
  • A पुत्र
  • D पुत्री
QUESTION 127
16 लड़कियों की एक पंक्ति में जब हेमा को दो स्थान बायीं ओर खिसकाया गया तो वह बाएँ सिरे से 7वीं हो गई। पहले दाएँ सिरे से उसकी क्या स्थिति थी ?
  • A 7वीं
  • C 9वीं
  • B 8वीं
  • D 10वीं
QUESTION 128
छः मित्र A, B, C, D, E और F पूरब की ओर मुँह करके एक पंक्ति में बैठे हैं। ‘C’ बीच में है ‘A’ और ‘E’ के। ‘B’, ‘E’ के निकटतम दाएँ लेकिन ‘D’ के बायीं ओर है। ‘F’ दाएँ छोर पर नहीं है। ‘E’ के दायीं ओर कितने लोग हैं?
  • B 2
  • A 1
  • D 4
  • C 3
QUESTION 129
श्रीनी, अनलू से लंबा है और रघु, चंद्रू से लंबा है, लेकिन वृन्दा से छोटा है। इसी तरह श्रीनी, चंद्रू से छोटा है। तदनुसार, सबसे ज्यादा लंबा कौन है?
  • D वृन्दा
  • C चंद्रू
  • A श्रीनी
  • B रघु
QUESTION 130
यदि अनिल सुनील से कम तेज दौड़ता है और सुनील सूरज जितना ही तेज किन्तु उससे अधिक तेज नहीं दौड़ता है, तो सूरज दौड़ता है :
  • A अनिल जितना ही तेज
  • B सुनील से अधिक तेज
  • D अनिल से कम तेज
  • C अनिल से अधिक तेज