Adyayan.com

भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन: उदारवादी चरण

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उदारवादी/नरमपंथी चरण पर आधारित MCQs हल करें। इस काल के प्रमुख नेताओं और उनकी मांगों के बारे में जानें।

भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन: उदारवादी चरण
QUESTION 101
भारतीय परिषद अधिनियम, 1909 का सर्वग्राह्य नाम है
  • A संसद अधिनियम
  • B माण्टेग्यू चेम्सफोर्ड सुधार
  • C मॉर्ले-मिण्टो सुधार
  • D न्यायपालिका अधिनियम्
Answer: 1909 के अधिनियम को आमतौर पर मॉर्ले-मिंटो सुधार के रूप में जाना जाता है, जो भारत के तत्कालीन राज्य सचिव जॉन मॉर्ले और वायसराय लॉर्ड मिंटो के नाम पर रखा गया था।
QUESTION 102
सांप्रदायिक निर्वाचन क्षेत्रों की पद्धति की शुरुआत भारत में किसके द्वारा हुई?
  • A 1892 का भारतीय परिषद अधिनियम
  • B 1909 का मॉर्ने मिण्टो रिफॉर्म
  • C 1919 का मॉण्टेग्यू-चेम्सफोर्ड रिफॉर्म
  • D 1935 का भारत सरकार अधिनियम
Answer: 1909 के मॉर्ले-मिंटो सुधारों ने पहली बार मुसलमानों के लिए अलग निर्वाचक मंडल (सांप्रदायिक निर्वाचन क्षेत्र) की शुरुआत की, जिससे भारतीय राजनीति में सांप्रदायिकता का बीज बोया गया।
QUESTION 103
किस गवर्नर जनरल के कार्यकाल के दौरान भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस बनी थी ?
  • A लार्ड रिपन
  • B लार्ड विलियम बैंटिक
  • C लार्ड डफरिन
  • D लार्ड कर्जन
Answer: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना 1885 में हुई थी, उस समय लॉर्ड डफरिन भारत के वायसराय थे।
QUESTION 104
निम्न में से कौन नरमपंथियों में नहीं थे ?
  • A जी. के. गोखले
  • B बाल गंगाधर तिलक
  • C आर. सी. दत्त
  • D डब्ल्यू. सी. बनर्जी.
Answer: बाल गंगाधर तिलक गरमपंथी (उग्रवादी) दल के नेता थे, जबकि गोखले, दत्त और बनर्जी नरमपंथी (उदारवादी) थे।
QUESTION 105
सुरेन्द्रनाथ बनर्जी और आनंद मोहन बोस ने कांग्रेस के जन्म के पहले किस राष्ट्रवादी पार्टी की स्थापना की, जो कांग्रेस के पूर्ववर्ती संगठनों में सबसे अधिक महत्वपूर्ण थी ?
  • A मद्रास महाजन
  • B इंडियन एसोसिएशन
  • C इंडियन एसोसिएशन
  • D इनमें से कोई नहीं
Answer: 1876 में स्थापित 'इंडियन एसोसिएशन ऑफ कलकत्ता' भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से पहले सबसे महत्वपूर्ण राष्ट्रवादी संगठनों में से एक था।
QUESTION 106
कांग्रेस की प्रार्थना और याचिका की नीति अंततोगत्वा समाप्त हो गई
  • A अरविंद घोष के नेतृत्व में
  • B बाल गंगाधर तिलक के नेतृत्व में
  • C लाला लाजपत राय के नेतृत्व में
  • D महात्मा गांधी के नेतृत्व में
Answer: बाल गंगाधर तिलक जैसे गरमपंथी नेताओं के उदय के साथ, कांग्रेस ने धीरे-धीरे केवल प्रार्थना और याचिका की नीति को त्याग दिया और अधिक प्रत्यक्ष कार्रवाई की ओर बढ़ी।
QUESTION 107
लैंड होल्डर्स सोसाइटी, कलकत्ता के संस्थापक थे
  • A राजा राममोहन राय
  • B द्वारकानाथ टैगोर
  • C हरिश्चन्द्र विद्यासागर
  • D इनमें से कोई नहीं
Answer: द्वारकानाथ टैगोर 1838 में कलकत्ता में स्थापित लैंड होल्डर्स सोसाइटी के प्रमुख संस्थापकों में से एक थे।
QUESTION 108
मॉर्ले-मिण्टो रिफॉर्स को किस वर्ष में प्रस्तुत किया गया था?
  • A 1909
  • B 1919
  • C 1935
  • D 1942
Answer: मॉर्ले-मिंटो सुधार, जिसे भारतीय परिषद अधिनियम भी कहा जाता है, 1909 में प्रस्तुत किया गया था।
QUESTION 109
1915-16 में दो होमरुल लीग आरंभ की गई थी नेतृत्व में -
  • A तिलक व ऐनी बेसेंट के
  • B तिलक व अरविंद घोष के
  • C तिलक व लाला लाजपत राय के
  • D तिलक व विपिन चन्द्र पाल के
Answer: भारत में दो होमरूल लीग शुरू की गईं: एक अप्रैल 1916 में बाल गंगाधर तिलक द्वारा और दूसरी सितंबर 1916 में एनी बेसेंट द्वारा।
QUESTION 110
1905 में बंगाल विभाजन किस वायसराय ने किया ?
  • A लार्ड हार्डिंग
  • B लार्ड कर्जन
  • C लार्ड लिटन
  • D लार्ड मिण्टो
Answer: भारत के वायसराय लॉर्ड कर्जन ने 1905 में बंगाल के विभाजन का आदेश दिया, जिससे व्यापक राजनीतिक अशांति फैल गई।