Adyayan.com

संविधान की अनुसूचियां

भारतीय संविधान की सभी 12 अनुसूचियों को आसान भाषा में समझें। जानें किस अनुसूची में भाषा, शपथ, और दलबदल जैसे प्रावधान हैं।

संविधान की अनुसूचियां
TOPICS ▾
अनुसूचित और जनजाति क्षेत्र / पिछड़े वर्गों के संबंध में विशेष प्रावधान आपात उपबन्ध आयोग व परिषदें उच्च न्यायालय उपराष्ट्रपति केंद्र-राज्य संबंध जम्मू-कश्मीर के संबंध में विशेष प्रावधान​ दल-बदल विरोधी कानून नागरिकता निर्वाचन आयोग पंचायती राज व्यवस्था पदाधिकारियों का अनुक्रम प्रधानमंत्री प्रमुख पदाधिकारीगण/उप-प्रधानमंत्री प्रमुख पदाधिकारीगण/नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक प्रमुख पदाधिकारीगण/महान्यायवादी प्रमुख पदाधिकारीगण/लोकसभा अध्यक्ष भारत का संवैधानिक इतिहास भारतीय राजनीति में दबाव समूह भारतीय संसद मुख्यमंत्री मूल अधिकार मूल कर्तव्य राजनीतिक दल राजभाषा राज्य के नीति निर्देशक तत्व राज्य सभा राज्यपाल राष्ट्रपति लोकसभा विधान परिषद विधानसभा संघ और उसके राज्य क्षेत्र संघ राज्य क्षेत्रों का प्रशासन संघीय मंत्रिपरिषद संविधान की अनुसूचियां संविधान की प्रस्तावना संविधान की विशेषताएं संविधान के अनुच्छेद संविधान के भाग संविधान के स्त्रोत संविधान संशोधन संविधान सभा संसदीय समितियां सर्वोच्च न्यायालय
SORT BY ▾
QUESTION 21
भारत संघ में शामिल राज्यों और संघ शासित क्षेत्रों का उल्लेख भारतीय संविधान की किस अनुसूची में है ?
  • A प्रथम अनुसूची
  • B द्वितीय अनुसूची
  • C तृतीय अनुसूची
  • D चतुर्थ अनुसूची
Answer: पहली अनुसूची में भारत के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के नाम और उनकी भौगोलिक सीमाओं का उल्लेख किया गया है।
QUESTION 22
भारतीय संविधान की दसवीं अनुसूची किससे संबंधित है ?
  • A दल-बदल कानून
  • B संघ की भाषाएँ
  • C जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा
  • D इनमें से कोई नहीं
Answer: भारतीय संविधान की दसवीं अनुसूची को 52वें संशोधन (1985) के माध्यम से जोड़ा गया था। यह 'दल-बदल विरोधी कानून' से संबंधित है।
QUESTION 23
सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए :सूची-I (कृत्यकारी) A. भारत का राष्ट्रपति B. सर्वोच्च न्यायालय के जज C. संसद सदस्य D.  संघ के मंत्री सूची-II (शपथ या प्रतिज्ञान) 1. सूचना की गोपनीयता 2.  कर्तव्यों के निष्ठापूर्वक निर्वहन 3.  भारत के संविधान के प्रति श्रद्धा एवं निष्ठा 4.  संविधान और विधि की मर्यादा बनाए रखना
  • A A → 3, B → 4, C → 1, D → 2
  • B A → 4, B → 3, C → 2, D → 1
  • C A → 3, B → 4, C → 2, D → 1
  • D A → 4, B → 3, C → 1, D → 2
Answer: सही मिलान: राष्ट्रपति - संविधान के प्रति श्रद्धा और निष्ठा; सर्वोच्च न्यायालय के जज - संविधान और विधि की मर्यादा बनाए रखना; संसद सदस्य - कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन; संघ के मंत्री - सूचना की गोपनीयता।
QUESTION 24
सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए :सूची-I (अनुसूचियां)  A. चतुर्थ अनुसूची  B. षष्ठ अनुसूची C. अष्टम अनुसूचीD.  नवम अनुसूची सूची-II (सम्बन्धित विषय) 1. भूमि सुधार2. भाषा 3. राज्यसभा 4. जनजातीय क्षेत्र
  • A A → 1, B →2 , C → 3, D → 4
  • B A → 2, B → 3, C → 4, D → 1
  • C A → 3, B →4 , C → 2, D → 1
  • D A → 4, B → 2, C → 1, D →3
Answer: सही मिलान है: चतुर्थ अनुसूची - राज्यसभा में सीटों का आवंटन; षष्ठ (छठी) अनुसूची - जनजातीय क्षेत्र (असम, मेघालय, त्रिपुरा, मिजोरम); अष्टम (आठवीं) अनुसूची - भाषाएँ; नवम (नौवीं) अनुसूची - भूमि सुधार।
QUESTION 25
भारतीय संविधान में 22 भाषाओं को राजभाषा का दर्जा प्रदान किया गया है | इन राजभाषाओं का उल्लेख किस अनुसूची में है ?
  • A सातवीं
  • B आठवीं
  • C नौवीं
  • D दसवीं
Answer: भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में 22 मान्यता प्राप्त भाषाओं की सूची दी गई है।
QUESTION 26
यदि भारत संघ को एक नये राज्य का सृजन करना हो तो संविधान की निम्नलिखित अनुसूचियों में से किस एक को अवश्य संशोधन किया जाना चाहिए ?
  • A पहली
  • B दूसरी
  • C तीसरी
  • D पांचवी
Answer: पहली अनुसूची में भारत के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की सूची है। इसलिए, किसी भी नए राज्य के निर्माण या सीमाओं में परिवर्तन के लिए इसमें संशोधन करना अनिवार्य है।
QUESTION 27
निम्नलिखित कथनों में से कौन - सा एक भारत के संविधान की चौथी अनुसूची को सही-सही वर्णित करता है ?
  • A यह संघ और राज्य के मध्य शक्तियों के वितरण का स्कीम रखता है
  • B यह राज्यों के परिषद में सीटों का बंटवारा करता हैं
  • C संविधान में सूचित भाषाओं को निहित करता हैं
  • D यह आदिवासी क्षेत्रों के शासन से सम्बन्धित प्रावधान करता हैं
Answer: चौथी अनुसूची का संबंध राज्यों की परिषद (राज्यसभा) में विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए सीटों के आवंटन से है।
QUESTION 28
किस संविधान संशोधन अधिनियम द्वारा भारतीय संविधान में 9वीं अनुसूची जोड़ी गई ?
  • A पहला
  • B दूसरा
  • C सातवाँ
  • D नौवां
Answer: नौवीं अनुसूची को वर्ष 1951 में पहले संविधान संशोधन अधिनियम के माध्यम से जोड़ा गया था।
QUESTION 29
संविधान की किस अनुसूची में प्रत्येक राज्यों तथा संघ राज्य क्षेत्रों के लिए राज्यसभा में स्थानों के आवंटन की सूची है ?
  • A प्रथम अनुसूची
  • B द्वितीय अनुसूची
  • C तृतीय अनुसूची
  • D चतुर्थ अनुसूची
Answer: चौथी अनुसूची में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए राज्यसभा में सीटों के आवंटन का प्रावधान किया गया है।
QUESTION 30
किस राज्य के आरक्षण विधेयक को 9वीं अनुसूची में सम्मिलित किया गया है ?
  • A तमिलनाडु
  • B कर्नाटक
  • C उत्तर प्रदेश
  • D उड़ीसा
Answer: तमिलनाडु सरकार के 69% आरक्षण प्रदान करने वाले विधेयक को न्यायिक समीक्षा से बचाने के लिए नौवीं अनुसूची में शामिल किया गया है।