Adyayan.com

संविधान की प्रस्तावना

भारतीय संविधान की प्रस्तावना ‘उद्देशिका’ का सम्पूर्ण विश्लेषण। प्रस्तावना के मूल तत्वों, महत्व और इसमें हुए संशोधनों के बारे में जानें।

संविधान की प्रस्तावना
TOPICS ▾
अनुसूचित और जनजाति क्षेत्र / पिछड़े वर्गों के संबंध में विशेष प्रावधान आपात उपबन्ध आयोग व परिषदें उच्च न्यायालय उपराष्ट्रपति केंद्र-राज्य संबंध जम्मू-कश्मीर के संबंध में विशेष प्रावधान​ दल-बदल विरोधी कानून नागरिकता निर्वाचन आयोग पंचायती राज व्यवस्था पदाधिकारियों का अनुक्रम प्रधानमंत्री प्रमुख पदाधिकारीगण/उप-प्रधानमंत्री प्रमुख पदाधिकारीगण/नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक प्रमुख पदाधिकारीगण/महान्यायवादी प्रमुख पदाधिकारीगण/लोकसभा अध्यक्ष भारत का संवैधानिक इतिहास भारतीय राजनीति में दबाव समूह भारतीय संसद मुख्यमंत्री मूल अधिकार मूल कर्तव्य राजनीतिक दल राजभाषा राज्य के नीति निर्देशक तत्व राज्य सभा राज्यपाल राष्ट्रपति लोकसभा विधान परिषद विधानसभा संघ और उसके राज्य क्षेत्र संघ राज्य क्षेत्रों का प्रशासन संघीय मंत्रिपरिषद संविधान की अनुसूचियां संविधान की प्रस्तावना संविधान की विशेषताएं संविधान के अनुच्छेद संविधान के भाग संविधान के स्त्रोत संविधान संशोधन संविधान सभा संसदीय समितियां सर्वोच्च न्यायालय
SORT BY ▾
QUESTION 41
भारत का संविधान पूर्ण रूप से तैयार हुआ -
  • A 26 जनवरी, 1950
  • B 26 नवम्बर, 1949
  • C 11 फरवरी, 1948
  • D इनमें से कोई नहीं
Answer: संविधान सभा ने 2 साल, 11 महीने और 18 दिन की अवधि के बाद 26 नवंबर, 1949 को संविधान का निर्माण कार्य पूरा कर लिया था।
QUESTION 42
भारतीय संविधान की प्रस्तावना पर किस क्रान्ति का प्रभाव नहीं झलकता है ?
  • A फ्रांसीसी क्रान्ति (1789)
  • B अमेरिकी क्रान्ति (1776)
  • C बोल्शेविक क्रान्ति (1917)
  • D चीन की क्रान्ति (1912)
Answer: प्रस्तावना में स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व (फ्रांसीसी क्रांति), राजनीतिक न्याय (अमेरिकी क्रांति), और सामाजिक-आर्थिक न्याय (बोल्शेविक/रूसी क्रांति) के आदर्श झलकते हैं। चीन की क्रांति का इस पर सीधा प्रभाव नहीं है।
QUESTION 43
भारत के संविधान की प्रस्तावना में प्रथम संशोधन कब किया गया ?
  • A 1951 में
  • B 1971 में
  • C 1976 में
  • D 1984 में
Answer: प्रस्तावना में अब तक केवल एक बार संशोधन हुआ है। यह 1976 में 42वें संविधान संशोधन अधिनियम के माध्यम से किया गया था।
QUESTION 44
भारत को एक गणराज्य मुख्य रूप से माना जाता हैं, क्योंकि -
  • A राज्याध्यक्ष का चुनाव होता है
  • B उसे 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्रता मिली थी
  • C उसका अपना लिखित संविधान है
  • D उसकी सरकार संसदीय प्रणाली के अनुसार है
Answer: गणराज्य (Republic) का अर्थ है कि देश का प्रमुख, यानी राज्याध्यक्ष (भारत में राष्ट्रपति), वंशानुगत न होकर निर्वाचित होता है।
QUESTION 45
भारत में जनप्रिय सम्प्रभुता है, क्योंकि भारत के संविधान की प्रस्तावना शुरू होती है, इन शब्दों से -
  • A लोकतंत्रवादी भारत
  • B लोक गणराज्य
  • C लोक प्रभुसत्ता
  • D हम, भारत के लोग
Answer: 'हम, भारत के लोग' वाक्यांश यह दर्शाता है कि संप्रभुता (सर्वोच्च शक्ति) अंततः जनता में ही निहित है, जिसे जनप्रिय संप्रभुता कहते हैं।
QUESTION 46
भारत एक गणतंत्र है, इसका अर्थ है -
  • A सभी मामलों में अंतिम अधिकार जनता के पास है
  • B भारत में संसदीय शासन व्यवस्था अहै
  • C भारत में वंशानुगत शासक नहीं है
  • D भारत राज्यों का एक संघ है
Answer: गणतंत्र होने का सीधा और सटीक अर्थ यही है कि राष्ट्र का प्रमुख (राष्ट्रपति) राजा या रानी की तरह वंशानुगत नहीं होता, बल्कि उसे चुना जाता है।
QUESTION 47
संविधान की प्रस्तावना में प्रयुक्त शब्द 'सेक्युलर' (Secular) का अर्थ है -
  • A सभी नागरिकों को धर्म एवं उपासना की स्वतंत्रता
  • B एकेश्वरवाद
  • C बहुदेवववाद
  • D सभी धर्मों की अस्वीकृति
Answer: भारतीय संदर्भ में सेक्युलरिज्म का अर्थ है कि राज्य सभी धर्मों से समान दूरी बनाए रखेगा और सभी नागरिकों को अपने धर्म को मानने और उसकी उपासना करने की स्वतंत्रता देगा।
QUESTION 48
भारत की सम्प्रभुता किसमें निहित है ?
  • A भारतीय संसद में
  • B राष्ट्रपति में
  • C प्रधानमंत्री में
  • D भारत की जनता में
Answer: संविधान की प्रस्तावना के अनुसार, संप्रभुता (Sovereignty) या सर्वोच्च शक्ति भारत की जनता में निहित है, क्योंकि संविधान को शक्ति जनता से ही मिलती है।
QUESTION 49
भारत को गणतंत्र क्यों कहा जाता है ?
  • A इसकी विधानमंडलों की अधिकतम संख्या जनता द्वारा प्रत्यक्ष चुनी जाती है
  • B यह राज्यों का एक संघ हैं
  • C भारतीय नागरिक मूलभूत अधिकारों का उपयोग करती है
  • D यहाँ राज्य का प्रमुख निर्धारित अवधि के लिए निर्वाचित होता है
Answer: भारत एक गणतंत्र है क्योंकि यहाँ का राष्ट्राध्यक्ष (राष्ट्रपति) वंशानुगत न होकर, एक निश्चित अवधि के लिए अप्रत्यक्ष रूप से निर्वाचित होता है।
QUESTION 50
संविधान की उद्देशिका में कितनी बार संशोधन किया जा चुका है ?
  • A 3
  • B दो बार
  • C 1
  • D कभी नहीं
Answer: संविधान की प्रस्तावना (उद्देशिका) में केवल एक बार 1976 में 42वें संविधान संशोधन के द्वारा संशोधन किया गया है।