Adyayan.com

सर्वनाम
QUESTION 11
पुरुषवाचक सर्वनाम के कितने भेद होते हैं?
  • A दो
  • C चार
  • D पाँच
  • B तीन
Answer: पुरुषवाचक सर्वनाम के तीन भेद हैं: उत्तम पुरुष, मध्यम पुरुष और अन्य पुरुष।
QUESTION 12
'मुझे' किस प्रकार का सर्वनाम है?
  • A उत्तम पुरुष
  • D निजवाचक
  • B मध्यम पुरुष
  • C अन्य पुरुष
Answer: 'मुझे', 'मैं' सर्वनाम का ही एक रूप है, जो उत्तम पुरुष के अंतर्गत आता है।
QUESTION 13
'कुछ' किस प्रकार का सर्वनाम है?
  • C संबंधवाचक
  • D अनिश्चयवाचक
  • B प्रश्नवाचक
  • A निश्चयवाचक
Answer: 'कुछ' शब्द से किसी निश्चित वस्तु का बोध नहीं होता।
QUESTION 14
'आप कहाँ जा रहे हैं?' इस वाक्य में 'आप' है-
  • B उत्तम पुरुष
  • D अन्य पुरुष
  • A निजवाचक सर्वनाम
  • C मध्यम पुरुष
Answer: यहाँ 'आप' का प्रयोग सुनने वाले (श्रोता) के लिए आदरपूर्वक किया गया है।
QUESTION 15
'स्वयं' के लिए प्रयुक्त होने वाला सर्वनाम है-
  • C निश्चयवाचक
  • A पुरुषवाचक
  • D अनिश्चयवाचक
  • B निजवाचक
Answer: निजवाचक सर्वनाम (आप, स्वयं, खुद) का प्रयोग कर्ता स्वयं अपने लिए करता है।
QUESTION 16
इनमें से कौन सा शब्द सर्वनाम नहीं है?
  • D तुम
  • B कोई
  • A कौन
  • C उधर
Answer: 'उधर' एक क्रिया-विशेषण है, जो स्थान का बोध कराता है, यह सर्वनाम नहीं है।
QUESTION 17
प्रश्न पूछने के लिए किन सर्वनामों का प्रयोग होता है?
  • C कौन, क्या
  • B यह, वह
  • A जो, सो
  • D कोई, कुछ
Answer: 'कौन' और 'क्या' प्रश्नवाचक सर्वनाम हैं।
QUESTION 18
'मैं' का बहुवचन रूप क्या है?
  • A हम
  • D आप
  • C वे
  • B तुम
Answer: उत्तम पुरुष एकवचन 'मैं' का बहुवचन 'हम' होता है।
QUESTION 19
'दाल में कुछ गिर गया है।' वाक्य में 'कुछ' है-
  • A पुरुषवाचक सर्वनाम
  • D प्रश्नवाचक सर्वनाम
  • B निश्चयवाचक सर्वनाम
  • C अनिश्चयवाचक सर्वनाम
Answer: 'कुछ' से यह निश्चित नहीं हो रहा है कि क्या गिरा है।
QUESTION 20
'जिसकी लाठी उसकी भैंस।' में रेखांकित शब्द हैं-
  • A पुरुषवाचक सर्वनाम
  • D संबंधवाचक सर्वनाम
  • C निश्चयवाचक सर्वनाम
  • B निजवाचक सर्वनाम
Answer: 'जिसकी' और 'उसकी' सर्वनाम संबंध दर्शा रहे हैं।